सोनम रघुवंशी बोली- नहीं भागी नेपाल, सब मेरे बारे में झूठ बोल रहे, अभी नहीं आऊंगी इंदौर

Sanjay Gupta | Jun 15, 2026, 11:37 IST
Share
राजा रघुवंशी हत्याकांड
राजा रघुवंशी हत्याकांड

इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या की मुख्य आरोपी पत्नी सोनम रघुवंशी अभी जमानत पर है। वहीं राजा के भाई विपिन सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। विपिन ने आरोप लगाया है कि सोनम नेपाल भाग गई है।

मेघालय के शिलांग में हुई हनीमून मर्डर मिस्ट्री की मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी 27 अप्रैल से जमानत पर है। पति राजा रघुवंशी की 23 मई 2025 को हुई हत्या में वह मुख्य आरोपी है।

जमानत रद्द कराने के लिए मेघालय पुलिस शिलांग हाईकोर्ट पहुंची है। यहां एक जून से लगातार सुनवाई जारी है। इसी बीच में राजा के भाई विपिन रघुवंशी ने आरोप लगाया कि सोनम नेपाल भाग गई है।

इसमें सीबीआई जांच होनी चाहिए। वहीं अब पहली बार सोनम रघुवंशी ने मीडिया से बात कर अपना पक्ष रखा है।

सोनम बोली नहीं भागी नेपाल

सोनम रघुवंशी ने मीडिया से कहा कि वह नेपाल नहीं भागी है। सब मेरे बारे में झूठ बोल रहे हैं। मैं लोगों से यही कहूंगी कि इन बातों पर भरोसा नहीं करें सब अफवाह है।

वहीं इंदौर जाने की बात पर सोनम ने कहा कि मैं अभी इंदौर नहीं जाऊंगी। सोनम ने कहा कि मैं जिला कोर्ट द्वारा दी गई जमानत शर्तों का पालन कर रही हूं इसलिए इंदौर नहीं जाऊंगी।

सोनम ने आगे कहा कि मैं शिलांग में रहकर जमानत शर्तों का पालन कर रही हूं। शिलांग में कहां रह रही है और कैसे खर्चा चल रहा है, इस सवाल पर सोनम ने कहा कि सुरक्षा कारण से यह नहीं बता सकती हूं कि मैं कहां रह रही हूं।

सोनम ने कहा कि रही खर्चे की बात तो वह मेरा व्यक्तिगत मामला है। मैं यह नहीं बता सकती हूं। लेकिन यह कहूंगी कि मैं जमानत शर्तों का पूरा पालन कर रही हूं।

ed5e80f0-f61
ed5e80f0-f61

जमानत केस में यह अपडेट

उधर जमानत केस में लगातार सुनवाई जारी है। इस केस में 8 जून को सोनम रघुवंशी के बचाव पक्ष से अंतिम जवाब मांगा गया था। इसके बाद उन्होंने इसमें समय लिया और 10 जून को लिखित में तर्क पेश कर दिए।

इसके बाद शासन पक्ष ने इसमें जवाब के लिए समय मांगा। सोमवार 15 जून को वह अपना जवाब पेश कर देंगे। इसके बाद हाईकोर्ट किसी भी समय इसमें फैसला सुना सकता है।

a5ab1f97-c5d
a5ab1f97-c5d

इन जमानत शर्तों पर सोनम है बाहर

शिलांग जिला कोर्ट में सोनम रघुवंशी के अधिवक्ता ने तर्क दिया था कि, सोनम की गिरफ्तारी में संविधान के मौलिक अधिकार का उल्लंघन हुआ है। उन्हें आरोप नहीं बताए गए।

वहीं सुनवाई में आया कि दस्तावेजों में पुलिस ने धारा 103 की जगह 403 लिख दिया। कोर्ट ने इस आधार पर जमानत दी। इसमें शर्त रखी कि सोनम शिलांग छोड़कर नहीं जाएगी और कोर्ट पेशी में उपस्थित होगी।

साथ ही 50-50 हजार के मुचलके भरेगी। इसके बाद वह जमानत पर बाहर आ गई। इसके विरोध में मेघालय पुलिस हाईकोर्ट पहुंची है।

ये खबरें भी पढ़िए...

राजा रघुवंशी हत्याकांड: प्रेमी राज कुशवाह समेत चार आरोपियों की जमानत खारिज

क्या फिर जेल जाएंगी सोनम रघुवंशी? जमानत रद्द कराने हाईकोर्ट पहुंची मेघालय सरकार

सोनम रघुवंशी के पास बचाव का आखिरी मौका: शिलांग हाईकोर्ट आज सुनेगा अंतिम दलील

सोनम रघुवंशी केस: जमानत पर फैसला संभावित, शिलांग हाईकोर्ट में दूसरे दिन भी बहस

Tags:
  • इंदौर
  • हाईकोर्ट
  • जिला कोर्ट
  • राजा रघुवंशी
  • सोनम रघुवंशी
  • सोनम रघुवंशी केस
  • राजा रघुवंशी हत्याकांड
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि