इंदौर में बजाज फाइनेंस के वसूली भाइयों की गुंडागर्दी जारी, अब 4950 रुपए की किश्त के लिए पिता-पुत्र को धमकाया
Sanjay Gupta | Sept 01, 2024, 12:20 IST
बजाज फाइनेंस ने फिर धमकाया
पिता राजेश निदाने ने बताया कि पुत्र उदय के लिए चेतक स्कूटर लिया और इसमें बजाज फाइनेंस से1.30 लाख का लोन लिया। इसकी मासिक किश्त 4950 रुपए है जो भर रहे थे, लेकिन...
इंदौर में लोन नहीं चुकाने पर कर्जदार के साथ बजाज फाइनेंस के कर्मचारियों और वसूली भाइयों की गुंडागर्दी जारी है। दो दिन पहले ही कंपनी के वसूली भाइयों ने केवल 1893 रुपए कि किश्त नहीं चुकाने वाले एक कर्जदार को लोहे के पाइप से मारकर घुटने तोड़ दिए। अब केवल 4950 रुपए की किश्त नहीं चुकाने पर फाइनेंस के कर्मचारियों ने पिता और पुत्र को जमकर गालियां दी और धमकाया।
पिता राजेश निदाने ने बताया कि पुत्र उदय के लिए चेतक स्कूटर लिया और इसमें बजाज फाइनेंस से1.30 लाख का लोन लिया। इसकी मासिक किश्त 4950 रुपए है जो भर रहे थे, लेकिन बीती किश्त चूक गई क्योंकि बेटे की कॉलेज फीस भरनी पड़ी। इसके बाद से ही एक दिन में 20-20 फोन वहां से आने लगे।
बेटे को धमकाया और लोन की गारंटी देने वाले उसके मित्र को और मुझे भी। बताया भी कि इस किश्त को नहीं भरने से आप पेनल्टी तो लगाएंगे ही वह ले लीजिएगा, अगले महीने से किश्त पूरी कर देंगे, लेकिन इसके बाद भी वाट्सअप पर गंदी गालियां दी और फोन करके धमकाया।
दो दिन पहले ही द सूत्र ने बताया था कि गुंडागर्दी करते हुए बजाज फाइनेंस के वसूली भाइयों ने फरियादी रितेश शाह के घुटने ही तोड़ दिए, हालत ऑपरेशन की आ गई और फिर ऑपरेशन हुआ। वह भी मात्र 1893 रुपए की किश्त के लिए। फरियादी रितेश शाह ने द सूत्र को बताया कि उसने बजाज फाइनेंस से 39 हजार का लोन लिया था।
इसकी 20 किश्त चुका भी दी। लेकिन बीते माह एक किश्त नहीं चुका पाया और इस बार भी किश्त अभी नहीं दे सका था। इसके लिए फोन आया और धमकाया, गालियां दी गई। फिर रात को मिलने बुलाया और जमकर पीटा। लोहे के पाइप से पैर में मारा, घुटना टूट गया। शाह अभी एक निजी अस्पताल में भर्ती है। इसकी शिकायत पलासिया थाने में कर दी है, फिलहाल केस दर्ज नहीं हुआ है।
इंदौर में यह पहला मामला नहीं है। खासकर मोबाइल एप से छोटे-छोटे लोन लेने वाले गरीब वर्ग इस जाल में काफी फंस रह है। इंदौर में इसके पहले भी पीड़ित पक्ष इनकी वसूली की ज्यादती से परेशान होकर सुसाइड कर चुका है। वसूली के लिए कंपनियों ने लोग रखे हुए हैं, जो वसूली करने के बदले कमीशन मिलने के लिए काम करते हैं और ज्यादती करते हैं।
यह है मामला
बेटे को धमकाया और लोन की गारंटी देने वाले उसके मित्र को और मुझे भी। बताया भी कि इस किश्त को नहीं भरने से आप पेनल्टी तो लगाएंगे ही वह ले लीजिएगा, अगले महीने से किश्त पूरी कर देंगे, लेकिन इसके बाद भी वाट्सअप पर गंदी गालियां दी और फोन करके धमकाया।
इससे पहले फरियादी के घुटने ही फोड़ दिए
इसकी 20 किश्त चुका भी दी। लेकिन बीते माह एक किश्त नहीं चुका पाया और इस बार भी किश्त अभी नहीं दे सका था। इसके लिए फोन आया और धमकाया, गालियां दी गई। फिर रात को मिलने बुलाया और जमकर पीटा। लोहे के पाइप से पैर में मारा, घुटना टूट गया। शाह अभी एक निजी अस्पताल में भर्ती है। इसकी शिकायत पलासिया थाने में कर दी है, फिलहाल केस दर्ज नहीं हुआ है।
लोन देने वालों की वसूली के लिए गुंडागर्दी जारी है
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari