मराठा गैंग ने होटल व्यवसायी का अपहरण कर मांगें करोड़ों रुपए, दो रसूखदार सहित 6 गिरफ्तार, सुधाकर मराठा फरार

Jitendra Shrivastava | Sept 07, 2024, 23:34 IST
Share
thesootr
thesootr

सेटलमेंट के 25 लाख रुपए मेरे पास सुनील दुबे के माध्यम से भिजवा देना नहीं तो मैं तुझे जान से खत्म कर दूंगा। मैने 14-15 मर्डर कर रखे हैं तुझे 15-20 दिन की मोहलत देता हूं, रकम का इंतजाम कर लेना... जी हां एक व्यापारी को वसूली के लिए इसी तरह दी धमकी...

आमीन हुसैन, RATLAM. रतलाम शहर के एक होटल व्यवसायी का करीब अपहरण कर जान से मारने की धमकी देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पौने दो करोड़ की फिरौती वसूलने के लिये अपहरण और जान से मारने की धमकी दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने मालवा के कुख्यात बदमाश सहित 7 आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर 6 आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में शहर के दो बड़े व्यवसाई शामिल है वारदात में शामिल कुख्यात बदमाश फरार है पुलिस के अनुसार इस घटना को अंजाम देने के लिये प्रॉपर्टी व्यवसाईं चंदू शिवानी ने देवास के कुख्यात बदमाश सुधाकर राव मराठा को हायर किया था।

होटल बालाजी और मीडवे ट्रीट होटल का ऑनर है पीड़ित

दरसअल, 6 सितम्बर 2024 को फरियादी जितेन्द्र राठौड़ ने थाने में रिपोर्ट की। रिपोर्ट में लिखा कि मैं होटल बालाजी और मीडवे ट्रीट होटल का ऑनर हूं। मैंने वर्ष 2014 में चंदु शिवानी निवासी शास्त्रीनगर रतलाम से हुंडी ब्याज पर रुपए उधार लिए थे इसके बदले में 2019 तक दो करोड़ रुपए ब्याज सहित वापस दे चुका हूं। उसके बाद भी चंदु शिवानी ने मुझे डरा धमकाकर मुझसे एक कोरे स्टाम्प पर हस्ताक्षर करवा लिए और उस पर एक करोड़ 67 लाख रुपए नगद लेन देन की लिखा-पढ़ी कर ली। इसके साथ ही 6 करोड़ 96 लाख रुपए में बालाजी होटल खरीदने का फर्जी स्टाम्प तैयार कर लिया, इसका सिविल मामला रतलाम न्यायालय में चल रहा है। जिसकी तारीख 6 सितम्बर 2024 को तारीख लगी थी।

https://thesootr.com/state/madhya-pradesh/cm-mohan-yadav-garbhkal-the-sootr-survey-6952867

15-20 दिन की मोहलत देता हूं इंतजाम कर लेना

जितेंद्र राठौड़ मेरे घर के बाहर खड़ा था तभी मेरे पास मनोज वर्मा और उसका साथी पाटील मेरे पास आया और मुझसे बोला कि तुझे (बॉस) सुधाकर राव मराठा ने सुनील दुबे के घर बुलाया है। जब मैंने वहां जाने से मना किया तो मनोज वर्मा और उसके साथी पाटील ने मुझे घसीटकर मेरी कार में बिठाया और मुझे सुनील दुबे के घर की तीसरी मंजिल पर ले गये। यहां सुधाकर राव मराठा, सुनील दुबे, रवि डफरिया और सन्नी शिवानी पहले से बैठे थे। यहां सुधाकर राव मराठा ने गंदी गालियां दी और बोला कि चंदु शिवानी, रवि डफरिया और सन्नी शिवानी से जो केस चल रहा है उसको वापस ले ले। मुझे सेटलमेंट के 25 लाख रुपए मेरे पास सुनील दुबे के माध्यम से भिजवा देना नहीं तो मैं तुझे जान से मार दूंगा। मैंने 14-15 मर्डर कर रखे हैं। तुझे 15-20 दिन की मोहलत देता हूं रकम का इंतजाम कर लेना। इसके बाद से लगातार सुनील दुबे मुझे मोबाइल पर कॉल कर धमका रहा है और मेरे परिवार और काम धंधों को खत्म करने धमकी दे रहा है। रिपोर्ट को अपराध क्रमांक 1113/24 धारा,127(2),119(1), 140(3), 296, 351(2), 3(5) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

ये हैं गिरफ्तार आरोपी

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी राहुल कुमार लोढा, एडिशनल एसपी राकेश खाखा के निर्देशन में सीएसपी अभिनव बारंगे ने टीम गठीत कर आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी में सुनील पिता मनोहरलाल दुबे, मनोज पिता बद्रीलाल वर्मा, नटवर उर्फ पाटील पिता अशोक मेवाडा, सन्नी पिता चंदु शिवानी, चंदु पिता टिल्लुलाल शिवानी, रवि पिता वर्धमान डफरिया शामिल है। इसमें रवि डफरिया, चंदू शिवानी बड़े प्रॉपर्टी डीलर हैं और सुनील दुबे रिटायर्ड TC है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • मराठा गैंग
  • होटल व्यवसायी का अपहरण
  • Hotel businessman
  • Maratha gang
  • 6 गिरफ्तार
  • 6 arrested
  • मध्यप्रदेश के रतलाम
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती