भोपाल में होटल 'टेस्ट ऑफ पंजाब' का लाइसेंस कैंसिल, कीचन में गंदगी मिलने पर कार्रवाई
Vikram Jain | Aug 24, 2024, 23:09 IST
Hotel license canceled after dirt found in Bhopal New Market
भोपाल के न्यू मार्केट में खाद्य सुरक्षा विभाग ने कार्रवाई करते हुए छोले-भटूरे की टेस्ट ऑफ पंजाब दुकान का लाइसेंस निरस्त कर दिया है। होटल में गंदगी मिलने पर यह कार्रवाई की गई।
BHOPAL. मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में खाद्य सुरक्षा विभाग ने होटल में गंदगी को लेकर बड़ी कार्रवाई की है। विभाग ने न्यू मार्केट के छोले-भटूरे की होटल टेस्ट ऑफ पंजाब का लाइसेंस निरस्त कर दिया है। यह कार्रवाई होटल के कीचन में गंदगी मिलने को लेकर की गई। यह कार्रवाई अभिहित अधिकारी देवेंद्र कुमार वर्मा ने की है।
दरअसल, जुलाई में खाद्य औषधि प्रशासन की टीम ने छोले-भटूरे वाली होटल 'टेस्ट ऑफ पंजाब' का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान जांच टीम ने होटल के कीचन में गंदगी देखी थी। इस दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी अरुणेश पटेल ने होटल संचालक को स्वच्छता रखने और सुधार को लेकर आदेश दिया था।
इसके बाद शनिवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने फिर न्यू मार्केट पहुंची। टीम ने होटल 'टेस्ट ऑफ पंजाब' का निरीक्षण किया तो अंदर का नजारा देखकर अधिकारी दंग रह गए। होटल के कीचन में टूटी फर्श से कीचड़ हो रहा था, किचन में गंदगी मची हुई थी। इसके बाद अधिकारी देवेंद्र कुमार वर्मा ने एक्शन लेते हुए होटल का लाइसेंस कैंसिल कर दिया। विभाग की कार्रवाई से दूसरे होटल संचालकों में हड़कंप मच गया।
होटल संचालक ने नहीं दिखाई गंभीरता
कीचन में थी गंदगी, लाइसेंस किया निरस्त
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
विरासत को बचाने राजस्थान हाईकोर्ट का दखल, जयपुर के वर्ल्ड हेरिटेज स्टेटस पर संकट
By Mukesh Sharma
23 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होगा मुरिया दरबार, सीएम साय ने भेजा निमंत्रण, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने किया स्वीकार
By VINAY VERMA
RCA चुनाव की वोटिंग हुई पूरी, 3 वोटर ने नहीं दिए वोट, रिजल्ट पर है सुप्रीम कोर्ट की रोक
By Ashish Bhardwaj
EPFO वेतन सीमा बढ़ी: क्या घटेगी आपकी इनहैंड सैलरी, 25 हजार रुपए बेसिक पर कितनी होगी PF कटौती, समझिए सैलरी स्लिप का पूरा हिसाब
By Jitendra Shrivastava
छत्तीसगढ़ में महिलाओं के नाम संपत्ति की रजिस्ट्री बढ़ी, 50% रजिस्ट्री शुल्क छूट का दिखा बड़ा असर
By The Sootr
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की बात नहीं मान रहे अधिकारी? अटैचमेंट समाप्त करने विधानसभा में की थी घोषणा, अंतिम चेतावनी भी बेअसर
By VINAY VERMA
SI भर्ती परीक्षा विवाद: आउट ऑफ पैटर्न पेपर पर भड़के अभ्यर्थी, शहीद स्मारक पर धरना
By Jageshwar prasad