मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में जहां PM ने रैलियां की वहां जीती, लोकसभा चुनाव होते तो 45 सांसद होते कामयाब, 16 सांसद हारते
Pratibha Rana | Dec 04, 2023, 24:00 IST
मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में जहां PM ने रैलियां की वहां जीती, लोकसभा चुनाव होते तो 45 सांसद होते कामयाब, 16 सांसद हारते
मप्र, राजस्थान,सीजी में बीजेपी ने दो बड़े दांव चले। मुख्यमंत्री का नाम प्रोजेक्ट करने के बजाय मोदी के चेहरे पर चुनाव लड़ना और सांसदों को अपने असर वाली सीटों पर जीत-हार के लिए जिम्मेदार बनाना।
BHOPAL. मध्यप्रदेश समेत तीन राज्यों के नतीजे आ गए है। मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में बीजेपी ने प्रचंड जीत हासिल की है। तीन राज्य के चुनाव नतीजों ने बता दिया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मैजिक दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है। हालांकि अब नतीजे आने के बाद बड़ा सवाल ये है कि इन राज्यों में सीएम कौन होगा। माना जा रहा है कि यहां नए सीएम दिख सकते हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर बार कोई नई चुनावी रणनीति लेकर आते हैं। चुनावों में आए नतीजों से ये बात साफ हो गई है कि जनता मोदी पर सबसे ज्यादा भरोसा करती है। अगले साल (2024) में होने वाले लोकसभा चुनाव का सेमीफाइनल कहे जा रहे 5 राज्यों (मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, मिजोरम, राजस्थान और तेलंगाना ) के विधानसभा चुनावों में से तीन राज्यों में बीजेपी ने जीत हासिल की। अगर बात की जाएं मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान की तो यहां पर मोदी ने रैलियों में कोई कमी नहीं छोड़ी। यहां पर मोदी ने कुल 40 से ज्यादा रैलियों से लगभग 250 विधानसभा सीटें कवर कीं। यहां बीजेपी ने 76 नई सीटों में जीत हासिल की। इसी तरह अगर ये लोकसभा चुनाव होते तो बीजेपी के 61 सांसदों में से 45 जीत जाते।
राजस्थान में मोदी की रैलियों का प्रभाव 119 सीटों पर रहा। इनमें से 41 सीटें ही बीजेपी के पास पहले से थीं। इस बार पार्टी को 33 सीटें ज्यादा मिली यानी बीजेपी को कुल 74 सीटें मिली हैं। बात करें छत्तीसगढ़ की तो यहां पीएम की रैलियों का प्रभाव 38 सीटों पर रहा। पहले यहां पर बीजेपी के पास 6 सीटें थी, लेकिन इस बार 19 सीटें ज्यादा मिली है यानी ये अब ये सीटें बढ़कर 25 हो गई। वहीं मप्र में 93 विधानसभा सीटों पर पीएम मोदी की रैलियों का प्रभाव रहा। इसमें से 46 सीटें ही बीजेपी के पास पहले से थी। इस बार बीजेपी को 24 नई सीटें मिली। यानी बीजेपी को यहां 70 सीटों पर जीत मिली है।
बता दें तीन राज्य (राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़) में बीजेपी के कुल 61 सांसद हैं। इनमें से 18 सांसदों को बीजेपी ने विधानसभा चुनाव लड़ाया। माना जा रहा है कि अगर ये लोकसभा चुनाव होते तो 61 में से 45 सांसद जीत जाते, जबकि 16 सांसद हार जाते।
PM ने 42 जिलों में कवर कीं 250 विधानसभा सीटें
बीजेपी की तीने राज्यों के लिए स्ट्रैटजी
अगर लोकसभा चुनाव होते क्या होता नतीजा ?
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA