पतियों का दुख, बोले-पत्निया करती हैं प्रताड़ित, झेल रहे वैवाहिक आतंकवाद

Rohit Sahu | Apr 12, 2025, 11:02 IST
Share
husband marital violence
husband marital violence

भोपाल में वैवाहिक आतंकवाद पर एक अनोखी प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई। इसमें पतियों ने कहा- बीवियों की प्रताड़ना से आत्महत्या जैसे हालात, कानून में बदलाव की मांग।

MP की राजधानी भोपाल में शुक्रवार को एक अनोखी प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन हुआ। जहां ‘वैवाहिक आतंकवाद’ (Marital Terrorism) जैसे गंभीर मुद्दे पर खुलकर चर्चा की गई। यह आयोजन ‘वॉच लीग’ संस्था द्वारा किया गया। जिसमें उन पुरुषों ने हिस्सा लिया जो बीवियों की प्रताड़ना से परेशान हैं और घरेलू हिंसा (Domestic Violence), दहेज प्रताड़ना (Dowry Harassment) के फर्जी मुकदमों में फंसाए गए हैं।

ladli behna yojana the sootr
ladli behna yojana the sootr

पतियों ने कहा- पत्नियां करती हैं प्रताड़ित

प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद पुरुषों ने बताया कि उनके साथ घरेलू हिंसा हो रही है लेकिन समाज और कानून उन्हें सुन नहीं रहा। कई पुरुषों ने कहा कि वे मानसिक और आर्थिक शोषण का शिकार हैं, और अब जीवन जीने की इच्छा भी खत्म हो गई है।

वॉच लीग संस्था की मांगें-नई धाराएं जोड़े सरकार

संस्था की सदस्य चांदना अरोरा ने वैवाहिक प्रताड़ना पर चिंता जताते हुए कहा कि कानून में ‘वैवाहिक आतंकवाद’ जैसी धाराएं जोड़ने का समय आ गया है। उन्होंने सरकार से निम्नलिखित मांगें रखीं। वैवाहिक ब्लैकमेल और आतंकवाद के लिए नई धाराएं जुड़ें। फर्जी मुकदमों की गहन जांच कर निष्कासन हो। झूठे मामलों में महिलाओं पर भी हो आपराधिक केस। बदलते सामाजिक परिवेश के अनुसार IPC में संशोधन हो।

मैरिटल टेररिज्म के लिए काम कर रही संस्था

वॉच लीग की चंदना अरोरा ने कहा कि उनकी संस्था मैरिटल टेररिज्म के शिकार पुरुषों के लिए काम करती है। उन्होंने न्यायपालिका से आग्रह किया कि घरेलू हिंसा और 498 जैसे मामलों में फर्ज़ी आरोप लगाए जाते हैं, जिन्हें कोर्ट द्वारा सिरे से खारिज किया जाना चाहिए। उन्होंने जजों से अनुरोध किया कि ऐसे मामलों की जांच कर उन्हें खारिज किया जाए।

एनसीआरबी के आंकड़े दे रहे हैं चेतावनी

राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) के आंकड़ों के अनुसार, देश में पुरुषों की आत्महत्या की दर महिलाओं की तुलना में दोगुनी से अधिक है। भोपाल में दहेज प्रताड़ना के सर्वाधिक 684 प्रकरण दर्ज हैं, जबकि प्रदेशभर में यह संख्या 8,486 तक पहुंच चुकी है। इन आंकड़ों से पुरुषों की स्थिति की गंभीरता को समझा जा सकता है।

यह भी पढ़ें...राजधानी में BJP नेता MIC मेंबर पति ने अफसर को जमकर पीटा...5 साल की जेल

यह भी पढ़ें...आदिवासी कांग्रेस नेता का राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू पर विवादित बयान

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • divorce of husband-wife
  • Bhopal
  • मध्य प्रदेश
  • husband
  • Suicide Case
  • marital relations
  • दहेज प्रताड़ना
  • Extra Marital Relationship
  • दहेज
  • husband wife conflict
सांसद-विधायक को पेंशन,तो हमें क्यों नहीं? भोपाल में शिक्षकों का धरना, टीईटी का विरोध और पुरानी पेंशन की मांग

By Sanjay Dhiman

सांसद-विधायक को पेंशन,तो हमें क्यों नहीं? भोपाल में शिक्षकों का धरना, टीईटी का विरोध और पुरानी पेंशन की मांग
सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स के टॉप पदों पर किसका हक? IPS या फोर्स के अपने अधिकारी: समझें क्यों छिड़ी है लड़ाई

By Saurabh Mishra

सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स के टॉप पदों पर किसका हक? IPS या फोर्स के अपने अधिकारी: समझें क्यों छिड़ी है लड़ाई
अयोध्या पदयात्रा से पहले दिग्विजय सिंह बोले- मैं 50 का महसूस करता हूं तो किसी को आपत्ति क्यों?

By Sandeep Kumar

अयोध्या पदयात्रा से पहले दिग्विजय सिंह बोले- मैं 50 का महसूस करता हूं तो किसी को आपत्ति क्यों?
जयपुर की कोचिंग में छात्र की पिटाई के बाद सड़कों पर उतरे स्टूडेंट, जानिए क्या है पूरा विवाद?

By Jageshwar prasad

जयपुर की कोचिंग में छात्र की पिटाई के बाद सड़कों पर उतरे स्टूडेंट, जानिए क्या है पूरा विवाद?
सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो और BJP नेता के विवाद के बाद थाने में हंगामा, CSP से भिड़े भाजपा नेता

By Umeshwari Baghel

सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो और BJP नेता के विवाद के बाद थाने में हंगामा, CSP से भिड़े भाजपा नेता
टूरिस्ट गाइड मनीष सोनी हत्याकांड : आमेर में जीप संचालन पर फिर बवाल, विरोध में उतरा परिवार

By Ashish Bhardwaj

टूरिस्ट गाइड मनीष सोनी हत्याकांड : आमेर में जीप संचालन पर फिर बवाल, विरोध में उतरा परिवार
जीतू पटवारी पर टीकमगढ़ घटना का फेक वीडियो चलाने के आरोप, यादव समाज ने की एफआईआर की मांग

By Sanjay Gupta

जीतू पटवारी पर टीकमगढ़ घटना का फेक वीडियो चलाने के आरोप, यादव समाज ने की एफआईआर की मांग