पति ने पत्नी को किया प्रताड़ित, कहा 10 लाख दहेज नहीं दिया तो नहीं बनाउंगा शारीरिक संबंध, इंदौर में FIR

Sanjay Gupta | Jul 19, 2025, 19:06 IST
Husband tortured wife
एक महिला ने पति के खिलाफ शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न तथा दहेज मांगने की FIR दर्ज कराई है। महिला ने आरोप लगाया कि पति ने 10 लाख रुपये दहेज की मांग की थी। दहेज नहीं मिलने पर पति ने पत्नी को अजीब तरीके से धमकाया।

इंदौर में एक महिला ने पति के खिलाफ शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करने और दहेज मांगने की FIR कराई है। इसमें पति द्वारा की जा रही 10 लाख की दहेज मांग तो है लेकिन ऐसा नहीं होने पर उसके द्वारा पत्नी को अजीब तरीके से धमकाया है।



पति ने यह दी पत्नी को धमकी

महिला ने बताया कि पति ने दहेज में 10 लाख रुपए की मांग कर शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। साथ ही पति ने कहा कि जब तक 10 लाख दहेज नहीं लाओगी तब तक तुम्हारे साथ शारीरिक संबंध नहीं बनाउंगा। दूसरी लड़की से शादी करने की भी धमकी दी।



575b933e-f3c


ये खबर भी पढ़िए...17 साल से अलग रह रहे दंपती का तलाक मंजूर, कोर्ट ने कहा-जबरन साथ रखना भी प्रताड़ना



ये खबर भी पढ़िए...ADR की रिपोर्ट: गैर-मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों की इनकम 223% बढ़ी, जानें देश में कहां कितने दल



इन धाराओं में हुआ केस

थाना राजेंद्र नगर में फरियादी पत्नी की शिकायत पर परेश जाधव निवासी मुंबई, प्रेम सिंह पिता नृसिंह और जाधव पिता प्रेम सिंह और प्रियंका पाटिल के खिलाऱफ केस हुआ है। इसमें घटनास्थल गणेश नगर डोम्बिवली मुंबई है। इन पर धारा 85, 115 (2), 296, 351 (3), 3(5) व दहेज प्रतिषेध एक्ट में केस किया है।



ये खबर भी पढ़िए...SEIAA के घमासान में thesootr के सवालों पर सिया चेयरमैन एसएस चौहान ने दिए बेबाक जवाब



ये खबर भी पढ़िए...इंदौर सफाई में नंबर 1 बना तो पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह बोले- एक कड़वी सच्चाई बताता हूं



पहली बार इस तरह का मामला

बताया जा रहा है कि इस तरह का यह संभवतः पहला मामला है। दहेज प्रताड़ना के केस तो लगातार सामने आते रहते हैं और प्रताड़ित करने के भी, लेकिन दहेज नहीं देने पर पति की तरह नहीं रहने और शारीरिक संबंध नहीं बनाए जाने की धमकी देने पर पहली बार केस हुआ है।



3 प्वांइट्स में समझे पूरी स्टोरी

👉 इंदौर में एक महिला ने अपने पति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। महिला ने शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना के साथ-साथ दहेज में 10 लाख रुपये की मांग का आरोप लगाया है। पति ने धमकी दी कि अगर पत्नी 10 लाख रुपये नहीं लाएगी, तो वह शारीरिक संबंध नहीं बनाएगा।

👉 महिला ने बताया कि पति ने दहेज की मांग पूरी न होने पर उसे शारीरिक संबंध बनाने से मना कर दिया और दूसरी लड़की से शादी करने की भी धमकी दी। यह धमकी उसके मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न का हिस्सा थी।

👉दहेज प्रताड़ना के मामले अक्सर सामने आते रहते हैं, लेकिन यह मामला खास है। इसमें पति ने दहेज की मांग पूरी न होने पर पत्नी से शारीरिक संबंध बनाने से मना किया और दूसरी शादी करने की धमकी दी।



thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃



🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧👩



पति-पत्नी शारीरिक संबंध | MP | पति पत्नी विवाद



Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • पति-पत्नी शारीरिक संबंध
  • MP
  • इंदौर
  • दहेज प्रताड़ना
  • पति पत्नी विवाद
  • दहेज