मौत से पहले वीडियो बनाकर दोस्तों को भेजा, फिर पति-पत्नी ने जहर खाकर दे दी जान
Ravi Singh | Sept 06, 2024, 24:07 IST
Madhya Pradesh Agar
सुसाइड से पहले गोपाल और रानी ने एक वीडियो रिकॉर्ड किया, जिसे उन्होंने अपने दोस्तों को भेजा। वीडियो में उन्होंने अपने फैसले की जानकारी दी। कहा कि उनकी मौत के बाद किसी को भी जिम्मेदार न ठहराया जाए।
आगर मालवा : मध्यप्रदेश के आगर में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां पति-पत्नी ने पारिवारिक कलह से तंग आकर जहर खाकर आत्महत्या कर ली। यह दर्दनाक घटना गुरुवार को हुई, जब 28 वर्षीय गोपाल गोस्वामी और उसकी गर्भवती पत्नी रानी गोस्वामी ने अपनी जान दे दी। सुसाइड से पहले दोनों ने एक वीडियो बनाया। इसमें उन्होंने खुद को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया और परिवार या दोस्तों को परेशान न करने की बात कही। रानी गर्भवती थी। फिलहाल पुलिस इस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है, ताकि आत्महत्या के पीछे के कारणों का पता लगाया जा सके।
सुसाइड से पहले गोपाल और रानी ने एक वीडियो रिकॉर्ड किया, जिसे उन्होंने अपने दोस्तों को भेजा। वीडियो में उन्होंने अपने फैसले की जानकारी दी। कहा कि उनकी मौत के बाद किसी को भी जिम्मेदार न ठहराया जाए। वीडियो में गोपाल ने कहा कि वह और उसकी पत्नी अपनी मर्जी से जान दे रहे हैं और उनकी अंतिम इच्छा है कि दोनों के शवों को एक साथ पास-पास दफनाया जाए।
गोपाल के दोस्त अजय माली और शैलेंद्र कुशवाह ने बताया कि उन्हें सुसाइड से पहले भेजे गए वीडियो में दंपती ने अपनी लोकेशन बताई थी। इसके बाद दोनों ने तुरंत उस जगह की तलाश शुरू की। उन्हें आगर के उज्जैन रोड स्थित कृषि विज्ञान केंद्र के पास सुनसान जगह पर गोपाल और उसकी पत्नी गंभीर हालत में मिली। उन्हें तुरंत आगर जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने गोपाल को मृत घोषित कर दिया, जबकि उसकी पत्नी रानी ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
![्]()
पुलिस के मुताबिक, दंपती ने पारिवारिक विवाद के चलते यह कदम उठाया। दो दिन पहले गोपाल के पिता संतोष गोस्वामी ने भी पारिवारिक कलह से तंग आकर जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी। घटना के बाद गोपाल और रानी पर परिवार द्वारा पिता की मौत का जिम्मेदार ठहराया जा रहा था, जिससे वे मानसिक रूप से काफी परेशान थे। इसी तनाव ने उन्हें आत्महत्या करने पर मजबूर कर दिया।
वीडियो में गोपाल ने बताया कि उसने पहले भी आत्महत्या करने की कोशिश की थी। वह रेलवे ट्रैक पर जान देने गया था, लेकिन उसके दोस्तों ने उसे ढूंढकर बचा लिया था। गोपाल ने कहा कि वह अपने पिता की तेरहवीं में शामिल होना चाहता था, लेकिन घरवालों ने उसे वहां आने से मना कर दिया, जिससे वह और उसकी पत्नी रानी मानसिक रूप से टूट चुके थे।
![ि]()
गोपाल की पत्नी रानी गर्भवती थी। उसने वीडियो में कहा कि वह अपने बच्चे को इस दुनिया में लाने से पहले ही अपनी जान दे रही है। दोनों पति-पत्नी इस कदर परेशान हो चुके हैं कि वे अब और जीना नहीं चाहते। रानी ने कहा कि वे अपनी मर्जी से इस फैसले पर पहुंचे हैं और कोई उन्हें इस कदम के लिए मजबूर नहीं कर रहा।
घटना के बाद यह भी पता चला कि आगर के नलखेड़ा के वार्ड 14 निवासी संतोष गोस्वामी की गर्भवती बहू यानी गोपाल की पत्नी रानी ने दो दिन पहले थाने आकर सास-ससुर और ननद पर प्रताड़ना के आरोप लगाए थे। पुलिस इस केस पर पड़ताल कर रही थी। इस घटनाक्रम के बाद संतोष ने जहर खा लिया था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी।
सुसाइड से पहले गोपाल और रानी ने एक वीडियो रिकॉर्ड किया, जिसे उन्होंने अपने दोस्तों को भेजा। वीडियो में उन्होंने अपने फैसले की जानकारी दी। कहा कि उनकी मौत के बाद किसी को भी जिम्मेदार न ठहराया जाए। वीडियो में गोपाल ने कहा कि वह और उसकी पत्नी अपनी मर्जी से जान दे रहे हैं और उनकी अंतिम इच्छा है कि दोनों के शवों को एक साथ पास-पास दफनाया जाए।
सुनसान जगह पर मिले दंपती के शव
्
पारिवारिक कलह बना आत्महत्या का कारण
पहले भी कर चुका था सुसाइड की कोशिश
ि
गर्भवती पत्नी ने भी जताई निराशा
रानी ने ससुराल वालों पर लगाए थे प्रताड़ना के आरोप
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA