IAF पायलट की मौत पर 1.69 करोड़ का मुआवजा, हादसे के 3 साल बाद कोर्ट का फैसला, जानें पूरा मामला
Vikram Jain | Sept 05, 2024, 13:42 IST
Air Force pilot
भोपाल कोर्ट ने एयरफोर्स के पायलट अनुज यादव की मौत के मामले में ऑरिएंटल इंश्योरेंस लिमिटेड कंपनी, ट्रक ड्राइवर और ट्रक मालिक को मुआवजा राशि माता-पिता को देने का आदेश दिया है।
BHOPAL. ग्वालियर में सड़क हादसे में एयरफोर्स के पायलट अनुज यादव की मौत के मामले में भोपाल कोर्ट ने फैसला सुनाया है। कोर्ट ने पायलट के परिवार को 1 करोड़ 69 लाख 75 हजार रुपए का मुआवजा देने के आदेश दिया हैं।
ग्वालियर में 3 साल पहले हुए सड़क हादसे के मामले में भोपाल न्यायालय ने आदेश जारी किया है। न्यायाधीश प्रशांत शुक्ला ने फैसला सुनाते हुए ऑरिएंटल इंश्योरेंस लिमिटेड कंपनी, ट्रक ड्राइवर और ट्रक मालिक को मुआवजा राशि मृतक पायलट के माता-पिता को देने का आदेश दिया है। यह मुआवजा आवेदन प्रस्तुत करने की डेट 9 नवंबर 2021 से लेकर अदाएगी की डेट तक 6 प्रतिशत वार्षिक ब्याज के साथ दो महीने में देनी होगी।
जानकारी के अनुसार गाजियाबाद के रहने वाले अनुज यादव (27 वर्षीय) वायुसेना के पायलट थे। अनुज एयरफोर्स में ग्वालियर वायुसेना में स्क्वाड्रन लीडर के पद पर पदस्थ थे। ग्वालियर में 9 अक्टूबर 2021 को अनुज कार से रेलवे स्टेशन से वायु सेना स्टेशन जा रहे थे। इस दौरान धर्मवीर पेट्रोल पंप के सामने उनकी कार सड़क पर खड़े ट्रक से टकरा गई थी, कार और ट्रक की टक्कर में उनकी जान चली गई थी।
जवान अनुज यादव की मौत के बाद पूरे परिवार को गहरा दुख पहुंचा था। इसके बाद अनुज यादव के पिता राम मनोहर यादव और माता उमा यादव ने भोपाल की जिला अदालत में याचिका दायर करके मुआवजा देने की मांग की थी। माता-पिता ने आवेदन में कोर्ट को बताया था कि जिस ट्रक से हादसा हुआ वह बीच सड़क पर खड़ा था। ट्रक के आसपास बेरीकेडिंग या संकेतक नहीं लगाए गए थे, जिसके कारण हादसा हो गया। उन्होंने याचिका दायर कर 5 करोड़ रुपए की क्षतिपूर्ति दिलाए जाने की मांग की थी, अब मामले में कोर्ट ने एक करोड़ 69 लाख 75 हजार का मुआवजा देने का आदेश जारी किया है।
कंपनी, ड्राइवर और ट्रक मालिक को आदेश
जानें पूरा मामला
माता-पिता ने दायर की थी याचिका
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
मंडला में बनेगा टाइगर सफारी जू, सीएम मोहन यादव की घोषणा, तेंदूपत्ता संग्राहकों को मिला 36 करोड़ का बोनस
By Sanjay Dhiman
बच्चों के भोजन का अधिकार: आधार नहीं तो भी मिले आंगनवाड़ी और मध्याह्न भोजन, भोपाल अधिवेशन में उठी मांग
By Sandeep Kumar
पुलिस की ड्यूटी 55 जिलों में, इलाज का नेटवर्क क्यों रह गया पीछे? कैशलेस सुरक्षा में अस्पतालों की पहुंच बनी बड़ा सवाल
By Ramanand Tiwari
मध्यप्रदेश में फार्मासिस्ट के 1132 पद खाली, सरकारी अस्पताल से दवा सुरक्षा तक निगरानी किसके भरोसे?
By Ramanand Tiwari
इंदौर बैठक में हंगामा, कांग्रेस कार्यकर्ता बोले- राहुल गांधी से हमें नहीं मिलवाया, बड़े नेता मिल लिए
By Sanjay Gupta
mp top news: खबरें काम की...विकास पर 1 लाख करोड़ खर्च करेगी मोहन सरकार, एमपी के प्राइवेट अस्पताल आयुष्मान योजना का करेंगे बहिष्कार
By Sanjay Dhiman
IDA की स्कीम 171 के पीड़ित फिर उतरेंगे मैदान में, मीटिंग में बोले, BJP को जीवन भर से दे रहे वोट
By Sanjay Gupta