एमपी में 26 IAS के तबादले, पर्यटन की जिम्मेदारी इलैयाराजा टी संभालेंगे, तरूण कमिश्नर ट्राइबल, धनराजू स्वास्थ्य आयुक्त बने

Sanjay Dhiman | Jan 18, 2026, 20:32 IST
Share
WhatsApp Image 2026-01-18 at 20.05.18
Photograph: (the sootr)

मध्य प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक सर्जरी करते हुए 26 IAS अफसरों के तबादले किए। टी. इलैयाराजा अब पर्यटन और एस. धनराजू स्वास्थ्य विभाग की कमान संभालेंगे।

BHOPAL. मध्य प्रदेश सरकार ने रविवार देर शाम 26 वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं। इस फेरबदल में खास बात यह है कि पर्यटन विभाग की जिम्मेदारी टी ईलैयाराज को दी गई है। वहीं, तरूण राठी को कमिश्नर ट्राइबल और एस धनराजू को स्वास्थ्य आयुक्त के पद पर नियुक्त किया गया है। इस बड़े बदलाव के बाद प्रशासन में नए बदलावों की उम्मीद जताई जा रही है।

इन आईएएस अधिकारियों के हुए तबादले

प्रमुख पदों पर नई पदस्थापना

शिवशेखर शुक्ला (1994): अपर मुख्य सचिव गृह संस्कृति विभाग।

उमाकांत उमराव (1996): प्रमुख सचिव, पशुपालन एवं डेयरी विभाग ।

शोभित जैन (2000): प्रमुख सचिव, आयुष विभाग ।

जॉन किंग्सली ए.आर. (2004): सचिव, उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग।

श्रीमन शुक्ल (2007): सचिव योजना,साख्यिकी विभाग ।

स्वतंत्र कुमार सिंह (2007): सचिव, मछुआ कल्याण तथा मत्स्य विकास विभाग ।

विशेष गढ़पाले (2008): प्रबंध संचालक, म.प्र. पॉवर मैनेजमेंट कंपनी, जबलपुर ।

आलोक कुमार सिंह (2008): सचिव, मुख्यमंत्री तथा सचिव, खनिज साधन विभाग (अतिरिक्त प्रभार) ।

धनराजू एस (2009): आयुक्त, स्वास्थ्य सेवाएं, मध्य प्रदेश ।

तरूण राठी (2010): आयुक्त, आदिवासी विकास, मध्य प्रदेश ।

अनय द्विवेदी (2010): आयुक्त, वाणिज्यिक कर, इंदौर ।

अनुराग चौधरी (2010): प्रबंध संचालक, म.प्र. मत्स्य महासंघ ।

अन्य महत्वपूर्ण नियुक्तियां

नेहा मारव्या सिंह (2011): अपर सचिव, जनजातीय कार्य विभाग ।

गौतम सिंह (2011): आयुक्त, म.प्र. गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मण्डल ।

वीरेन्द्र कुमार (2011): अपर आयुक्त (राजस्व), ग्वालियर संभाग ।

निधि निवेदिता (2012): आयुक्त, महिला एवं बाल विकास ।

डॉ. फटिंग राहुल हरिदास (2012): संचालक, स्वास्थ्य सेवाएं ।

राजेश कुमार ओगरे (2012): अपर सचिव, वाणिज्यिक कर विभाग ।

ऋषि गर्ग (2013): प्रबंध संचालक, म.प्र. मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी, भोपाल ।

मनीषा सेंतिया (2013): अपर सचिव, गृह विभाग ।

दिलीप कुमार यादव (2014): प्रबंध संचालक, म.प्र. राज्य पर्यटन विकास निगम ।

बुद्धेश कुमार वैद्य (2014): सचिव, माध्यमिक शिक्षा मण्डल ।

दिलीप कुमार कापसे (2014): उप सचिव, किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग ।

मलिका निगम नागर (2016): उप सचिव, राजस्व विभाग ।

दिशा प्रणय नागवंशी (2016): अपर मिशन संचालक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ।

वंदना शर्मा (2018): सचिव, म.प्र. राज्य सूचना आयोग ।

अतिरिक्त प्रभार

एम. सेल्वेन्द्रन (2002): अपने वर्तमान कर्तव्यों के साथ प्रमुख सचिव, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे ।

इलैयाराजा टी. (2009): सचिव, मुख्यमंत्री के साथ-साथ अब आयुक्त, पर्यटन और प्रबंध संचालक, म.प्र. पर्यटन विकास बोर्ड का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे ।

कुमार पुरूषोत्तम (2012): प्रबंध संचालक, म.प्र. राज्य सहकारी विपणन संघ मर्यादित का अतिरिक्त प्रभार देखेंगे ।

इन बदलावों को लेकर प्रदेश के नागरिकों और प्रशासनिक कर्मचारियों में हलचल देखी जा रही है। सरकार का यह कदम प्रशासनिक सुधार की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

कई सचिवों को पहली बार मिला विभागों का स्वतंत्र प्रभार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वरिष्ठ सचिवों पर बड़ा भरोसा जताया है। प्रदेश में प्रमुख सचिव स्तर के अधिकारियों की काफी कमी है। इसलिए कई सचिवों को पहली बार स्वतंत्र प्रभार दिए गए हैं।

मुख्य रूप से शोभित जैन और स्वतंत्र कुमार को जिम्मेदारी मिली है। इलियाराजा टी और जॉन किंग्सले को भी महत्वपूर्ण विभाग सौंपे गए हैं। आलोक सिंह और श्रीमन शुक्ला अब स्वतंत्र रूप से कार्य करेंगे।

कृषि वर्ष को देखते हुए उद्यानिकी विभाग पर विशेष फोकस है। पशुपालन और मत्स्य पालन जैसे विभाग अब सीधे सचिव संभालेंगे। इन अधिकारियों के पास अब कोई भी अतिरिक्त प्रभार नहीं होगा।

स्वास्थ्य विभाग के विस्तार के लिए तीन नए अधिकारी तैनात हैं। धनराजू, राहुल हरिदास और दिशा नागवंशी को नई जिम्मेदारी मिली है। सरकार अब बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए पूरी तरह गंभीर है। मुख्यमंत्री ने प्रशासनिक सर्जरी से अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट कर दी हैं।

देखें लिस्ट...

आईएएस ट्रांसफर लिस्ट

Tags:
  • मध्य प्रदेश सरकार
  • आईएएस ट्रांसफर लिस्ट
  • आईएएस ट्रांसफर
  • तबादला आदेश
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती