/sootr/media/media_files/IS5veSn1PrHAJGNFI40b.jpg)
मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने श्योपुर और निवाड़ी जिले के कलेक्टर को बदल दिया है। प्रदेश सरकार के प्रमुख सचिव अनुराग जैन ने 6 IAS अफसरों के तबादले किए हैं। इस लिस्ट में तीन अफसर प्रभावित हुए हैं, साथ ही प्रदेश के दो जिले श्योपुर और निवाड़ी के कलेक्टरों को भी बदल दिया गया है। मध्य प्रदेश शासन के वन विभाग में पदस्थ 2013 बैच के IAS अफसर किशोर कुमार कन्याल को श्योपुर जिला का कलेक्टर बनाया गया है। 2014 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी लोकेश कुमार रामचंद्र, निवाड़ी के जिलाधिकारी होंगे। इसी तरह आईएएस अरुण कुमार कृषि राज्य विपणन बोर्ड का अपर संचालक बनाया गया है।
मध्य प्रदेश आईएएस अधिकारियों की स्थानांतरण सूची
1. किशोर कुमार कन्याल, उपसचिव, मध्य प्रदेश शासन, वन विभाग से कलेक्टर श्योपुर
2. अरुण कुमार विश्वकर्मा, कलेक्टर निवाड़ी से अपर संचालक ( मध्य प्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड भोपाल )
3. लोकेश कुमार रामचंद्र जांगिड़, कलेक्टर श्योपुर से कलेक्टर जिला निवाड़ी
4. सौम्या आनंद, वेटिंग फॉर पोस्टिंग से असिस्टेंट कलेक्टर जिला शहडोल
5. कार्तिकेय जायसवाल, सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग से असिस्टेंट कलेक्टर जिला बालाघाट
6. विशाल धाकड़, अवर सचिव वन विभाग से असिस्टेंट कलेक्टर जिला धार
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक