छतरपुर के जंगलों में अधिकारी की शह पर हो रही थी अवैध कटाई, हुआ निलंबित

Sourabh Bhatnagar | Jan 04, 2025, 14:29 IST
Share
Illegal harvesting Chhatarpur forests audio goes viral
Illegal harvesting Chhatarpur forests audio goes viral

मध्य प्रदेश में वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों की मिलीभगत से छतरपुर के जंगलों की अवैध कटाई का कारोबार चल रहा है। इसी से संबंधित एक कथित ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

छतरपुर में वन विभाग के डिप्टी रेंजर रवि खरे को अवैध पेड़ों की कटाई में शामिल होने के आरोप में शुक्रवार देर रात निलंबित कर दिया गया। यह कार्रवाई तब हुई जब शुक्रवार दोपहर उनका एक कथित ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें वह पेड़ों की कटाई और पैसों के लेन-देन को लेकर एक व्यक्ति से बातचीत कर रहे थे।

अवैध लकड़ी जब्त की गई

शुक्रवार रात बीट गंगवाहा क्रमांक पी-648 में एक ट्रैक्टर-ट्राली से अवैध सागौन की लकड़ी जब्त की गई। इस घटना के बाद वन मंडल अधिकारी सर्वेश सानवानी ने रवि खरे पर वन विभाग की छवि खराब करने और तस्करी में शामिल होने के चलते तत्काल निलंबन की कार्रवाई की।
b597af4a-af23-4ca1-969f-dc47ba3ad83a_1735961727560
b597af4a-af23-4ca1-969f-dc47ba3ad83a_1735961727560

निलंबन के दौरान मुख्यालय स्थानांतरण

रवि खरे को सिविल सेवा आचरण अधिनियम 1956 के नियम 3 और मध्यप्रदेश सिविल सेवा वर्गीकरण, नियंत्रण, और अपील नियम 1966 के नियम 9 (क) का उल्लंघन करने का दोषी पाया गया। उन्हें निलंबन अवधि में मुख्यालय वन परिक्षेत्र बक्सवाहा भेजा गया है।

बसारी रेंज में सागौन लकड़ी जब्त

गुरुवार रात बसारी रेंज में वन विभाग की टीम ने लगभग दो लाख रुपए की सागौन लकड़ी ट्रैक्टर सहित जब्त की। आरोप था कि लंबे समय से डिप्टी रेंजर रवि खरे की शह पर सागौन लकड़ी की तस्करी हो रही थी।

वायरल ऑडियो ने खोली पोल

शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुए ऑडियो में रवि खरे को पेड़ों की कटाई रात में कराने की बात करते सुना गया। वह तस्करों को आश्वासन दे रहे थे कि गांव वालों को समझा लिया जाएगा और विभाग की ओर से कोई कार्रवाई नहीं होगी।

ऑडियो बातचीत का हिस्सा

तस्कर: साहब, काम शुरू करवा दूं?
डिप्टी रेंजर: सुबह तक नहीं करना, रात में ही कर लो।
तस्कर: मशीन लिए हैं, सुबह नहीं होगी। वो लोग रात में ही कटवा देंगे।
डिप्टी रेंजर: वो लोग आ गए क्या?
तस्कर: नहीं, गांव में 13वीं का कार्यक्रम चल रहा है, आवाज आएगी। इसलिए रात 11 बजे शुरू करेंगे।
तस्कर: गांव वाले आएंगे तो क्या कहेंगे?
डिप्टी रेंजर: कोई दिक्कत नहीं। बोल देना, साहब से बात हो गई थी। पैसे जमा हुए या नहीं?
तस्कर: पहले पैसा जमा करवा लेंगे, फिर काम शुरू करेंगे।

इस वायरल ऑडियो और जांच के बाद रवि खरे को निलंबित कर दिया गया।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • MP
  • मध्य प्रदेश
  • छतरपुर
  • Forest Department
  • Social Media
  • सोशल मीडिया
  • कर्मचारी
  • वनविभाग
  • Employee
  • मध्य प्रदेश समाचार
  • डिप्टी रेंजर
  • वन विभाग अधिकारी
  • ऑडियो
  • वन विभाग की टीम
  • Audio clip
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा