इंदौर में पुलिस कमीशनरी के बीच कलेक्टर ने अधिकारियों को समझा दी मजिस्ट्रियल पॉवर, लॉ एंड ऑर्डर में आगे रहना है

Pooja Kumari | Jan 11, 2024, 24:00 IST
Share
इंदौर में पुलिस कमीशनरी के बीच कलेक्टर ने अधिकारियों को समझा दी मजिस्ट्रियल पॉवर, लॉ एंड ऑर्डर में आगे रहना है
इंदौर में पुलिस कमीशनरी के बीच कलेक्टर ने अधिकारियों को समझा दी मजिस्ट्रियल पॉवर, लॉ एंड ऑर्डर में आगे रहना है

मप्र में इंदौर और भोपाल में दो साल पहले लागू हुई पुलिस कमिशनरी के बाद लॉ एंड आर्डर से दूर बनाने वाले कलेक्टोरेट के एसडीएम, तहसीलदार जैसे अधिकारियों को नए कलेक्टर आशीष सिंह ने मजिस्ट्रियल पॉवर समझा दी।

संजय गुप्ता, INDORE. मप्र में इंदौर और भोपाल में दो साल पहले लागू हुई पुलिस कमिशनरी के बाद लॉ एंड ऑर्डर से दूर बनाने वाले कलेक्टोरेट के एसडीएम, तहसीलदार जैसे अधिकारियों को नए कलेक्टर आशीष सिंह ने मजिस्ट्रियल पॉवर समझा दी। कलेक्टर सिंह ने गुरुवार को ली बैठक में साफ शब्दों में समझा दिया कि लॉ एंड आर्डर मामले में आगे रहना है। कमिशनरी सिस्टम में केवल 107,116 जैसी धारा ही गई है, लेकिन कलेक्टोरेट का लॉ एंड आर्डर से दखल खत्म नहीं हुआ है। आगे बढ़कर शहर में काम करना है और जहां भी कोर्डिनेशन या कोई समस्या आए तो सीधे मुझे फोन कीजिएगा।

नौकरी करना सीख लीजिए, शिकायतें न आएं मेरे पास

सिंह ने अधिकारियों को साफ शब्दों में कह दिया कि कुछ शिकायतें मेरे पास अधिकारियों की कार्यशैली को लेकर आई है। वह नौकरी करना सीख लें, शिकायत आई तो मैं कार्रवाई करने में देरी नहीं करूंगा। मेरे पास किसी भी स्तर, स्त्रोत से शिकायतें नहीं आना चाहिए।

रजिस्टर पर लगी हाजिरी, अधिकारियों के नंबर लिए

बैठक के दौरान सभी अधिकारियों की हाजिरी भी लगी। सभी से रजिस्टर पर नाम, मोबाइल नंबर के साथ हस्ताक्षर लिए गए कि कौन मीटिंग में आया और कौन नहीं। कलेक्टर ने राजस्व कामों पर फोकस करने के लिए कहा।

सांवेर एसडीएम ने अटकाए डायवर्सन, वसूली एक फीसदी भी नहीं

नामांतरण, सीमांकन, बटांकन से लेकर डायवर्सन तक में इंदौर जिले की हालत खराब है। केवल अविवादित नामांतरण में ही इंदौर जिला आगे हैं, बाकी जगह उसकी रेंक काफी पीछे हैं। अधिकांश तहसीलों में लंबित मामलों को ढेर लगा हूं है तो वहीं डायवर्सन करने और इसका टैक्स वसूलनमें एसडीएम खासे पीछे हैं। सांवेर एसडीएम गोपाल वर्मा ने पास डायवर्सन केस लंबित है। गांवों और सर्वे नंबरों को विविध प्रोजेक्ट में बताकर प्रक्रिया को ठंडे बस्ते में डाल रखा है। इसके चलते टैक्स वसूली भी वहां एक फीसदी से कम है। सीएम हेल्पलाइन में भी सांवेर के हाल खराब है और सबसे ज्यादा शिकायतें यहीं पर लंबित है। कलेक्टर ने डायवर्सन की वसूली के सख्त निर्देश दिए।

ये है राजस्व अधिकारियों के काम के हाल और इंदौर की रेंक

  • अविवादित नामांतरण में निराकरण 86 फीसदी, मप्र में रेंक 4
  • विवादित नामांतरण में निराकरण 69 फीसदी, मप्र में रेंक 29
  • अविवादित बटांकन में निराकरण 78 फीसदी, मप्र में रेंक 11
  • विवादित बटाकंन में निराकरण 59 फीसदी, मप्र में रेंक 28वीं
  • सीमांकन में निराकरण 83 फीसदी, मप्र में रेंक 42वीं
  • राजस्व वसूली लक्ष्य का मात्र 11 फीसदी, कनाडिया ने सबसे ज्यादा 35 फीसदी की वहीं सांवेर ने मात्र 0.80 फीसदी।
  • सीएम किसान कल्याण योजना में 84 हजार से ज्यादा किसान है लेकिन इसमें 34 हजार से ज्यादा का सत्यापन बाकी है
  • सीएम हेल्पलाइन निराकरण में इंदौर की रेंक 29वीं है।
Tags:
  • Indore Law and Order
  • Collector Ashish Singh
  • Sanwer SDM blocked diversion
  • Collector explained magisterial power to the officials
  • इंदौर लॉ एंड आर्डर
  • कलेक्टर आशीष सिंह
  • सांवेर एसडीएम ने अटकाए डायवर्सन
  • कलेक्टर ने अधिकारियों को समझाया मजिस्ट्रियल पॉवर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती