इंदौर में राष्ट्रपति ने इंदौर को दिया बेस्ट स्मार्ट सिटी अवार्ड, सभी को संदेश दिया महिला सुरक्षा पर अभी और काम करने की जरूरत
Chandresh Sharma | Sept 27, 2023, 24:00 IST
इंदौर में राष्ट्रपति ने इंदौर को दिया बेस्ट स्मार्ट सिटी अवार्ड, सभी को संदेश दिया महिला सुरक्षा पर अभी और काम करने की जरूरत
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंदौर में हुए समारोह में इंडिया स्मार्ट सिटी अवार्ड 2022 प्रदान किए। इंदौर को देश की नंबर 1 स्मार्ट सिटी के साथ अर्बन एनवायरनमेंट, वाटर, सेनिटेशन के लिए अवार्ड मिले।
संजय गुप्ता, INDORE.राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 27 सितंबर बुधवार को इंदौर में हुए समारोह में इंडिया स्मार्ट सिटी अवार्ड 2022 प्रदान किए। ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में राज्यपाल मंगु भाई पटेल और मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान की मौजूदगी में मध्य प्रदेश के बेस्ट स्टेट और इंदौर को बेस्ट स्मार्ट सिटी का अवार्ड दिया। मध्य प्रदेश का अवार्ड शहरी विकास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने, इंदौर का अवार्ड महापौर पुष्यमित्र भार्गव, कलेक्टर इलैया राजा टी., निगमायुक्त हर्षिका सिंह और स्मार्ट सिटी सीईओ दिव्यांक सिंह ने प्राप्त किया। इंदौर को देश की नंबर वन स्मार्ट सिटी के साथ अर्बन एनवायरनमेंट, वाटर, सेनिटेशन सहित अन्य श्रेणियों में पहला स्थान व तीन अन्य श्रेणियों में दूसरा स्थान के लिए अवार्ड मिले।
इंदौर की तारीफ, महिला सुरक्षा के लिए अधिक मजबूत कदम उठाने की जरूरत बताई
राष्ट्रपति मुर्मू ने संबोधन की शुरुआत में सर्वश्रेष्ठ काम के लिए इंदौर की तारीफ की। उन्होंने कहा इंदौर भारत के सबसे स्वच्छ शहर में अपना पहला स्थान भी बनाए हुए है। अब तो इंदौर स्मार्ट सिटी में भी नंबर वन है। उन्होंने यहां के अधिकारियों और सभी जन प्रतिनिधियों की कर्तव्यनिष्ठा को सराहा। मध्य प्रदेश को नंबर वन स्टेट का दर्जा मिलने पर मुख्यमंत्री और राज्यपाल को बधाई भी दी। उन्होंने यह भी कहा कि इंदौर, सूरत, श्रीनगर जैसे शहर जनभागीदारी से व्यवस्थित शहरीकरण के सफल उदाहरण है। उन्होंने साथ ही कहा कि महिला सुरक्षा के लिए सभी को और अधिक मजबूत कदम उठाने की जरूरत है। सुरक्षित, स्वच्छ, स्वस्थ से ही अच्छी जीवनशैली विकसित होगी और इसी के लिए काम करना है। स्मार्ट सिटी के लोगों को भी जिम्मेदार बनकर अपने कर्तव्यों को समझना होगा।
अन्य शहरों में भी आएंगे स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट
आवास और शहरी मंत्रालय ने घोषणा की है कि जिन शहरों में स्मार्ट सिटी के प्रोजेक्ट नहीं हैं, वहां भी स्मार्ट सिटी के प्रोजेक्ट लाए जाएं। इंदौर में स्मार्ट सिटी कन्वेंशन में कुल 56 अवॉर्ड दिए गए। इनमें बेस्ट सिटी, बेस्ट स्मार्ट सिटी, बेस्ट स्टेट, बेस्ट प्रोजेक्ट्स, एरिया डेवलपमेंट प्रोजेक्ट, इनोवेटिव प्रोजेक्ट्स में सबसे अच्छा काम करने वाले शहरों को पुरस्कार दिया गया।
इंदौर की तारीफ में शिवराज सिंह ने कविता पढ़ी
इससे पहले, मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि 'भारत की परंपरा रही है कि अतिथि देवो भव:। आप सब हमारे मेहमान हैं। इंदौर हमारे सपनों का शहर है। कविता के अंदाज में तारीफ करते हुए उन्होंने कहा- मां अहिल्या का शहर है इंदौर। हमारे सपनों को दौर है इंदौर। सफाई में नंबर वन स्मार्ट सिटी का सिरमौर है इंदौर। इसके पकवानों की खुशबू हमें खींच लाए। इसके पोहे जलेबी जी ललचाए। इसकी गलियों-गलियों का स्वाद बेजोड़ है, ये इंदौर है। मालवा का चंदन है। हमारा अभिनंदन है। इसके जैसा न कोई है, ये इंदौर है। इंदौर में न कोई पूरब का न कोई पश्चिम का न उत्तर का न दक्षिण रहता है। जो इंदौर आता है वो इंदौर का ही हो जाता है। जैसे दूध में शकर घुल जाता है।
इंदौर को इन कैटेगरी में मिले अवार्ड
बेस्ट स्मार्ट सिटी : ओवरऑल
निर्मित पर्यावरण : रिवर फ्रंट डेवलपमेंट (रामबाग पुल से कृष्णपुरा छतरी तक खंड-1)
अर्थव्यवस्था : वैल्यू कैप्चर फाइनेंसिंग (वीसीएफ)।
स्वच्छ : गोबर धन बायो-सीएनजी प्लांट।
पर्यावरण : वायु गुणवत्ता में सुधार और वर्टिकल गार्डन के साथ अहिल्या वन।
पानी : सरस्वती और कान्ह लाइफ लाइन परियोजना (संकल्प), वर्षा जल संचयन : जल प्लस से जल अधिशेष और झीलों, कुओं और बावड़ियों का कायाकल्प।
कोविड इनोवेशन अवार्ड : कोविड-19 में अनेक पहल।
राज्यों में मप्र रहा पहले नंबर पर
राज्यों की रैंकिंग में मध्यप्रदेश पहले नंबर पर आया है। इसके अलावा देश के अन्य शहरों के विभिन्न नवाचारों के प्रोजेक्ट्स को भी पुरस्कृत किया गया। इनमें कोयंबटूर, न्यू टाउन कोलकाता, कानपुर, अहमदाबाद, भोपाल, जबलपुर, लखनऊ, चंडीगढ़, पिंपरी-चिंचवड़, उदयपुर, सूरत, आगरा, ग्वालियर, सागर, वडोदरा, शिवमोगा, राजकोट, हुबली धरवाड़, सूरत, भुवनेश्वर, कोहिमा, नामची, रांची, सोलापुर और वाराणसी शामिल हैं। देश के अन्य प्रदेशों व स्मार्ट सिटी के महापौर, आयुक्त, स्मार्ट सिटी के सीईओ अधिकारी इसमें शामिल हुए। राष्ट्रपति प्रदर्शनी में विभिन्न स्मार्ट सिटीज के नवाचारों को भी देखा।
डेलीगेट्स ने कचरा प्रबंधन प्रक्रिया समझी
कॉन्क्लेव में 31 नगरीय निकायों के महापौर, 66 स्मार्ट सिटीज के सीईओ और अधिकारी-पदाधिकारी शामिल हुए। डेलीगेट्स ने इंदौर स्मार्ट सिटी के विभिन्न प्रोजेक्ट का मुआयना भी किया। सभी अतिथि सुबह 11 बजे देवगुराड़िया पहुंचे। यहां उन्होंने दोपहर तीन बजे तक करीब चार घंटे नेप्रा प्लांट, स्वच्छता की परी गार्डन और बायो सीएनजी प्लांट की कार्यप्रणाली को जाना। दिनभर में 200 डेलीगेट यहां पहुंचे। करीब 100 डेलीगेट्स को कबीटखेड़ी स्थित बायोमिथेनेशन प्लांट और छप्पन दुकान का दौरा भी करवाया। छप्पन दुकान पर स्मार्ट स्ट्रीट फूड हब में पेयजल से लेकर बैठक व्यवस्था, कचरा संग्रहण की सुविधा के बारे में बताया। तीसरा दौरा स्मार्ट सिटी के इंटीग्रेटेड सेंट्रल कमांड कंट्रोल सेंट्रल का किया गया।

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA