CM मोहन यादव ने भोपाल में किया ध्वजारोहण; डिजिटल विवि खुलेंगे, ई-स्कूटर खरीदने पर मजदूरों को मिलेगी 40 हजार की आर्थिक मदद

मध्य प्रदेश के सीएम डॉ.मोहन यादव ने आज 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया है। इसके बाद उन्होंने लाल परेड ग्राउंड पर संबोधन शुरू किया।

Advertisment
author-image
Amresh Kushwaha
एडिट
New Update
CM Mohan Yadav hoisted flag Lal Pared Ground

Independence Day 2024 : Independence Day 2024 : देश आज 15 अगस्त 2024 को अपना 78वां स्वतंत्रता दिवस (78th Independence Day) मना रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने बतौर सीएम पहली बार लाल परेड ग्राउंड (Lal Pared Ground) पर तिरंगा फहराया।

इस साल स्वतंत्रता दिवस की थीम विकसित भारत है। इसके तहत आजादी के 100वें साल यानी 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य रखा गया है।

मुख्यमंत्री के संदेश का किया वाचन 

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री और मंत्रियों ने 30 अलग-अलग जिलों में तिरंगा फहराया। बाकी जिलों में कलेक्टरों ने ध्वजरोहण कर मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया।

मुख्यमंत्री के भाषण की प्रमुख घोषणाएं...

  • प्रदेश में तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए डिजिटल विश्वविद्यालय स्थापित किए जाएंगे।
  • श्रमिकों को ई-स्कूटर खरीदने के लिए 40 हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
  • 10 हजार करोड़ रुपए की लागत से 60 नई उद्योग इकाइयां स्थापित की जाएंगी। इससे 17 हजार युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे।
  • खजुराहो में देश का पहला पारंपरिक कला आधारित गुरुकुल स्थापित किया जाएगा।
  • पशुपालन और डेयरी विकास विभाग का नाम बदलकर पशुपालन, गो-पालन और डेयरी विभाग किया जा रहा है।
  • पशु आहार योजना पर इस वर्ष 250 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।
  • वर्ष 2024-25 में 5 हजार 100 किलोमीटर लंबी सड़कों का निर्माण और नवीनीकरण किया जाएगा।
  • Aug 15, 2024 11:39 IST
    केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने दिल्ली में अपने सरकारी आवास पर फहराया तिरंगा

    केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिल्ली में अपने सरकारी आवास पर तिरंगा झंडा फहराया है। वहीं इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।



  • Aug 15, 2024 11:29 IST
    रीवा में मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने फहराया तिरंगा

    रीवा में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस उमंग और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम एसएएफ ग्राउंड में आयोजित किया गया है। जहां जिले के प्रभारी मंत्री और पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने ध्वजारोहण किया। बतौर मुख्य अतिथि परेड की सलामी ली।

    Flag hoisting will take place at 9 am in Rewa's SAF ground | रीवा के एसएएफ  ग्राउंड में मुख्य कार्यक्रम: प्रभारी मंत्री प्रहलाद पटेल ने किया ध्वजारोहण  ; स्वतंत्रता ...



  • Aug 15, 2024 11:25 IST
    इंदौर में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने फहराया तिरंगा

    इंदौर में महेश गार्ड लाइन स्थित आरएपीटीसी ग्राउंड पर हुए मुख्य समारोह में विभिन्न विभागों के 14 दल परेड में शाम‍िल हुए। इस दौरान इंदौर में नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने ध्वजारोहण किया।

    Independence Day 2024: इंदौर में मुख्य समारोह में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने फहराया राष्‍ट्रध्वज



  • Aug 15, 2024 11:21 IST
    सागर के पीटीसी ग्राउंड में उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने फहराया तिरंगा

    मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने सागर के पीटीसी ग्राउंड में स्वतंत्रता दिवस समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके बाद उप मुख्यमंत्री ने समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रदेशवासियों के नाम संदेश का वाचन किया।

    मुख्य कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री के साथ बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।



  • Aug 15, 2024 11:00 IST
    उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने जबलपुर में किया ध्वजारोहण

    मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने आज जबलपुर में स्वतंत्रता दिवस समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर उन्होंने जबलपुर के नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और देश के स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया।

    naidunia_image



  • Aug 15, 2024 10:37 IST
    सीएम ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले अफसरों को किया सम्मानित

    सीएम ने एमपी के पुलिस अफसरों को वीरता पदक के लिए 15, और  सराहनीय सेवा पदक के लिए 14 अधिकारी, विशिष्ट सेवा पदक के लिए 4 और कर्मचारियों को सम्मानित किया। इसके अलावा होमगार्ड कैटेगरी में भी दो सैनिकों को अवार्ड दिया।



  • Aug 15, 2024 10:11 IST
    मिशन मोड में योजनाओं पर चल रहा काम

    सीएम ने कहा कि युवा शक्ति मिशन के अंतर्गत शिक्षा, कौशल विकास, रोजगार, उद्यमिता, नेतृत्व विकास, सांस्कृतिक और सामाजिक विकास के क्षेत्रों में व्यापक कार्ययोजना पर मिशन मोड में काम किया जाएगा। वहीं गरीब कल्याण मिशन में स्व-रोजगार योजनाओं, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं, आवास, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा, ताकि गरीब और वंचित वर्गों के जीवन में सुधार लाया जा सके।



  • Aug 15, 2024 09:59 IST
    627 पुलिस थानों की सीमाओं का पुनर्निर्धारण

    मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 627 पुलिस थानों की सीमाओं का पुनर्निर्धारण किया गया है। इससे 2 हजार 200 से अधिक गांवों को फायदा हुआ है। इसके अलावा प्रमुख शहरों में सुरक्षा संबंधी उपकरणों के लिए बजट में विशेष प्रावधान किया गया है, ताकि नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।



  • Aug 15, 2024 09:55 IST
    1 नवंबर से शुरू होंगे 4 मिशन

    मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन से प्रेरित होकर, राज्य सरकार 1 नवंबर से चार महत्वाकांक्षी मिशनों - युवा शक्ति मिशन, गरीब कल्याण मिशन, किसान कल्याण मिशन और नारी सशक्तिकरण मिशन की शुरुआत करेगी। यह मिशन राज्य के विकास और समृद्धि के लिए महत्वपूर्ण कदम होंगे।



  • Aug 15, 2024 09:48 IST
    अगले पांच वर्षों में राज्य के बजट को दोगुना करने पर चल रहा काम

    मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश सरकार अगले पांच वर्षों में राज्य के बजट को दोगुना करने के लिए प्रयासरत है। पिछले तीन वित्तीय वर्षों में, राज्य सरकार ने बुनियादी ढांचे और पूंजीगत परियोजनाओं पर खर्च में वृद्धि हासिल की है, जो आर्थिक विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।



  • Aug 15, 2024 09:43 IST
    सीएम ने 78वें स्वतंत्रता दिवस की दी बधाई

    सीएम मोहन यादव ने कहा कि 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मैं देश के सभी नागरिकों को हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई देता हूँ। यह दिन उन वीर स्वतंत्रता सेनानियों को याद करने का अवसर है, जिन्होंने भारत माता को स्वतंत्र कराने के लिए अपनी जान न्यौछावर की। हमारी सरकार नागरिकों के विकास और सामाजिक सदभाव में भागीदार बनने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि गरीबों के कल्याण की योजनाएं आखिरी पंक्ति के आखिरी व्यक्ति तक पहुंच सकें।



स्वतंत्रता दिवस CM Mohan Yadav स्वतंत्रता दिवस 2024 Independence Day 2024 स्वतंत्रता दिवस समारोह 78th Independence Day Lal Pared Ground