Asia Cup 2025 जीतने के बाद MP में दीवाली जैसा माहौल, जानिए किन-किन जिलों में मना जीत का जश्न
भारत ने पाकिस्तान को फाइनल मैच में बुरी तरह हराकर 9वीं बार एशिया कप का खिताब जीता। (भारत-पाकिस्तान मैच) इस ऐतिहासिक जीत के बाद पूरे देश के साथ-साथ मध्यप्रदेश में भी जबरदस्त जश्न का माहौल बन गया।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एशिया कप 2025 की जीत पर टीम इंडिया का दिल से अभिनंदन किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर सभी देशवासियों और खिलाड़ियों को इस शानदार जीत की हार्दिक बधाई दी।
राजधानी भोपाल में भी asia cup जीतने की जबरदस्त खुशी देखने को मिली। शहरवासी अपनी खुशी नहीं रोक पाए (एशिया कप भारत-पाक मैच) और सड़कों पर उतर आए। हर तरफ तिरंगा लहराया गया और जमकर आतिशबाजी हुई।
भारतीय टीम की जीत पर इंदौर के राजवाड़ा पर जबरदस्त उत्सव का माहौल रहा। लोग ढोल पर नाचे, तिरंगा लहराया और पूरे जोश के साथ 'भारत माता की जय' के नारे लगाए।
भारतीय टीम की जीत पर ग्वालियर के महाराज बाड़ा पर देर रात तक भीड़ का जमावड़ा लगा रहा। आधी रात को भी यहाँ का सराफा बाजार दिन के बाजार जैसा लग रहा था, जहाँ लोगों ने जमकर आतिशबाजी कर खुशी मनाई।
जीत का जबरदस्त उत्साह खरगोन और खंडवा सहित कई शहरों में भी दिखाई दिया। दोनों शहरों में देर रात चौराहों पर भारी भीड़ जमा हुई। लोगों ने जोरदार आतिशबाजी कर टीम इंडिया की जीत का जश्न मनाया।
रतलाम में लोगों ने जीत का जश्न एक अनोखे अंदाज में मनाया। (India-Pakistan) जावरा में उन्होंने हाथों में 'आई लव भारत' और 'आई लव महाकाल' जैसे पोस्टर लहराए।
ग्वालियर में जश्न में हर उम्र के लोग शामिल थे—बच्चे, युवा और बुजुर्ग सभी। इस जीत को लेकर हर वर्ग में एक जैसा उत्साह था, जिसने दिखाया कि टीम इंडिया की जीत पर पूरा देश एक है।