अब सुपरफास्ट होगी MP से गुजरने वाली यह एक्सप्रेस, नंबर और टाइम बदला

भारतीय रेलवे ने नए साल में कई ट्रेनों के नंबर बदलने का फैसला लिया है। रेलवे ने अब भोपाल मंडल से गुजरने वाली प्रमुख एक्सप्रेस के समय और ट्रेन नंबर में बदलाव किया। नई समय सारणी 1 मार्च 2025 से लागू होगी।

author-image
Vikram Jain
New Update
indian-railway-patalkot-express-train-time-change
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

BHOPAL. भारतीय रेलवे (Indian Railway) द्वारा यात्रियों की सुविधाओं में लगातार विस्तार किया जा रहा है। अब रेलवे बोर्ड ने ट्रेनों के नंबरों में और टाइमिंग में बदलाव करने का फैसला लिया है। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पातालकोट एक्सप्रेस (Patalkot Express) के ट्रेन नंबर और यात्रा समय में बदलाव करने का फैसला लिया है। यह बदलाव 1 मार्च 2025 से प्रभावी होगा। बदलाव के तहत, फिरोजपुर-सिवनी-फिरोजपुर पातालकोट एक्सप्रेस का ट्रेन नंबर और यात्रा समय संशोधित किया गया है, जिससे यात्रियों को यात्रा में समय की बचत होगी और यात्रा सुगम होगी।

अब सुपरफास्ट होगी पातालकोट एक्सप्रेस

भारतीय रेलवे ने अब पातालकोट एक्सप्रेस को सुपरफास्ट एक्सप्रेस (superfast express) के रूप में चलाने का फैसला लिया है। यह ट्रेन गाड़ी संख्या 14624/14623 की जगह अब ट्रेन नंबर 20424/20423 होगा। साथ ही, इस बदलाव के बाद ट्रेन के यात्रा समय में भी कमी की गई है। गाड़ी संख्या 20424 फिरोजपुर-सिवनी पातालकोट एक्सप्रेस का यात्रा समय अब 27 घंटे 05 मिनट से घटाकर 26 घंटे 10 मिनट कर दिया गया है। गाड़ी संख्या 20423 सिवनी-फिरोजपुर पातालकोट एक्सप्रेस का यात्रा समय भी बदला गया। इस ट्रेन का समय घटाकर 27 घंटे 5 मिनट किया गया है।

समय सारणी में बदलाव

यह बदलाव भोपाल मंडल (Bhopal Division) के तहत आने वाले स्टेशनों पर भी लागू होगा। अब, गाड़ी संख्या 20424 फिरोजपुर-सिवनी पातालकोट एक्सप्रेस फिरोजपुर कैंट (Firozpur Cantt) से सुबह 04:10 बजे प्रस्थान करेगी और बीना (Bina), गंज बासौदा (Ganj Basoda), विदिशा (Vidisha), भोपाल (Bhopal), रानी कमलापति (Rani Kamalapati), नर्मदापुरम (Narmadapuram), इटारसी (Itarsi) होते हुए अगले दिन सुबह 06:20 बजे सिवनी (Seoni) पहुंचेगी।

देखें टाइम टेबल

बीना का समय 19:55/20:00
गंज बासौदा- 20:31/20:33
विदिशा- 20:58/21:00
भोपाल- 21:50/21:55
रानी कमलापति- 22:08/22:10
नर्मदापुरम- 23:06/23:08
इटारसी- 23:45/23:55
सिवनी का समय 06:20 बजे

सिवनी-फिरोजपुर एक्सप्रेस का टाइम टेबल

ट्रेन संख्या 20423 सिवनी-फिरोजपुर पातालकोट एक्सप्रेस सिवनी से सुबह 08:20 बजे प्रस्थान करेगी और इटारसी, नर्मदापुरम, रानी कमलापति, भोपाल, विदिशा, गंज बासौदा, बीना होते हुए अगले दिन सुबह 11:25 बजे फिरोजपुर कैंट पहुंचेगी।

देखें टाइम टेबल

सिवनी से सुबह 8:20 बजे प्रस्थान
इटारसी- 14:35/14:45
नर्मदापुरम- 15:03/15:05
रानी कमलापति- 16:18/16:20
भोपाल- 16:35/16:40
विदिशा- 17:26/17:28
गंज बासौदा- 17:55/17:57
बीना- 19:05/19:10

रेलवे ने यात्रियों से किया अनुरोध

भारतीय रेलवे द्वारा यह बदलाव यात्रियों की यात्रा को तेज, सुविधाजनक और समयबद्ध बनाने के उद्देश्य से किया गया है। यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी पता करने के बाद अपनी यात्रा प्रारंभ करें।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

railway news Superfast Express सुपरफास्ट एक्सप्रेस Train Time Change ट्रेन समय में बदलाव Patalkot Express पातालकोट एक्सप्रेस भारतीय रेलवे न्यूज भोपाल रेलवे न्यूज Indian Railway Indian Railway News फिरोजपुर सिवनी ट्रेन भारतीय रेलवे Bhopal Railway News