यात्रीगण कृपया ध्यान दें... पितृपक्ष में चलेंगी कई स्पेशल ट्रेनें, जानें पूरा शेड्यूल

Sanjay Dhiman | Sept 05, 2025, 17:32 IST
Share
special train for festival
Photograph: (the sootr)

भारतीय रेलवे पितृपक्ष के दौरान मध्यप्रदेश के रेल यात्रियों को राहत देने के लिए स्पेशल ट्रेनों का संचालन कर रही है। इन ट्रेनों से यात्रियों को आरामदायक यात्रा का अवसर मिलेगा और वेटिंग की समस्या भी कम होगी। कुछ ट्रेनों को निरस्त भी किया गया है।

भारतीय रेलवे पितृपक्ष में मध्यप्रदेश के रेल यात्रियों को राहत देने जा रही है। पितृपक्ष में हजारों की संख्या में लोग अपने पूर्वजों का पिंडदान करने गया जी की यात्रा करने जाते हैं, साथ ही प्रयागराज और अन्य धार्मिक शहरों में भी लोग पहुंचते हैं।

यात्रियों की संभावित भीड़ को देखते हुए रेलवे ने यूपी, बिहार और मध्यप्रदेश के रास्ते गुजरने वाली कई स्पेशल ट्रेनों के संचालन को हरी झंडी दी है। इन स्पेशल ट्रेनों के चलने से यात्रियों को आरामदायक यात्रा का अवसर मिलेगा, साथ ही रेलवे में वेटिंग की समस्या को भी कम किया जा सकेगा। इस दौरान कुछ ट्रेनों को निरस्त भी किया गया है।

प्रमुख स्पेशल ट्रेनें और उनका रूट-शेड्यूल

रेलवे ने जिन स्पेशल ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है, उनका रूट शेड्यूल इस प्रकार है:

Diwali Chhath Special Train List: त्योहार पर चलेंगी एक दर्जन स्पेशल ट्रेन…  यूपी, बिहार और मुंबई के यात्रियों को मिलेगी राहत - Diwali Chhath Special  Trains for Passengers of UP ...
Diwali Chhath Special Train List: त्योहार पर चलेंगी एक दर्जन स्पेशल ट्रेन… यूपी, बिहार और मुंबई के यात्रियों को मिलेगी राहत - Diwali Chhath Special Trains for Passengers of UP ...

1. मुंबई सेंट्रल - काठगोदाम साप्ताहिक पूजा स्पेशल ट्रेन

गाड़ी संख्या: 09075

  • प्रस्थान: मुंबई सेंट्रल, प्रत्येक बुधवार को 11:00 बजे
  • आगमन: काठगोदाम, प्रत्येक बृहस्पतिवार को 14:30 बजे

वापसी गाड़ी संख्या: 09076

  • प्रस्थान: काठगोदाम, प्रत्येक शुक्रवार को 17:30 बजे
  • आगमन: मुंबई सेंट्रल, प्रत्येक शुक्रवार को 20:55 बजे
  • विस्तार: यह ट्रेन जनवरी 2026 तक चलेगी।
  • ठहराव: मध्य प्रदेश में रतलाम जंक्शन पर रुकेगी
यह खबरें भी पढ़ें...

उत्तर-पश्चिम रेलवे में डिजिटल क्रांति : अब टीटीई भी करेंगे बायोमेट्रिक हाजिरी, पारदर्शिता-जवाबदेही होगी मजबूत

राजस्व रिकॉर्ड और प्रशासन की अनदेखी कर रेलवे ने किया किसानों की जमीन पर कब्जा

2. सोगरिया (कोटा) गया एक्सप्रेस

गाड़ी संख्या: 09817

  • समय: 6 से 20 सितम्बर 2025 तक, प्रत्येक शनिवार को रात 11:10 बजे कोटा से प्रस्थान
  • आगमन: अगले दिन, 10:50 बजे गया जंक्शन
  • ठहराव: मध्य प्रदेश में रुकने वाले स्टेशन:गुना (GUNA), अशोक नगर (ASK), सागर (Sagar), दमोह (Damoh), कटनी

3. गया सोगरिया एक्सप्रेस

गाड़ी संख्या: 09818

  • समय: 7 से 21 सितम्बर 2025 तक, प्रत्येक रविवार को रात 12:10 बजे गया से प्रस्थान
  • आगमन: सोमवार रात 10:25 बजे सोगरिया
  • ठहराव: मध्य प्रदेश में केवलबरन (Barn) स्टेशन पर रुकेगी,

4. रानी कमलापति - गया पितृपक्ष स्पेशल ट्रेन

गाड़ी संख्या: 01661

  • प्रस्थान: 7, 12, 17 सितम्बर 2025 को दोपहर 13:20 बजे रानी कमलापति से
  • आगमन: अगले दिन प्रातः 09:30 बजे गया
  • ठहराव: मध्य प्रदेश में विदिशा, गंज बासौदा, बीना जंक्शन, सागर, दमोह, कटनी जंक्शन, मैहर, सतना, मानिकपुर जंक्शन, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर.

5. पोत्तनूर-बरौनी-पोत्तनूर स्पेशल ट्रेन (वाया रांची)

गाड़ी संख्या: 06055/06056

  • समय: 6 सितंबर से 29 नवंबर 2025 तक, प्रत्येक शनिवार को पोत्तनूर से
  • ठहराव: मध्य प्रदेश में कोई भी स्टॉप नहीं है

6. कोलकाता-लालकुआं विशेष ट्रेन

गाड़ी संख्या: 05059

  • समय: 6 सितंबर से 15 नवंबर 2025 तक, प्रत्येक शनिवार को कोलकाता से प्रस्थान
  • आगमन: अगले दिन, दोपहर 3:45 बजे लालकुआं
  • ठहराव: मध्य प्रदेश में कोई भी स्टॉप नहीं है
यह खबरें भी पढ़ें...

जम्मू मंडल में रेल ट्रैफिक संस्पेंड, एमपी से गुजरने वाली ये ट्रेनें रद्द, देखें लिस्ट

यात्रीगण कृपया ध्यान दें, रतलाम मंडल से गुजरने वाली 4 ट्रेनें रद्द, देखें लिस्ट

निरस्त रहेंगी यह ट्रेनें (Cancelled Trains)

इस दौरान कुछ ट्रेनों को निरस्त किया गया है। नीचे उनकी सूची दी जा रही है:

  1. गाड़ी संख्या 59318: उज्जैन-नागदा पैसेंजर
  2. गाड़ी संख्या 59346: नागदा-उज्जैन पैसेंजर
  3. गाड़ी संख्या 59345: रतलाम-नागदा पैसेंजर
  4. गाड़ी संख्या 14611: गाजीपुर सिटी-श्रीमाता वैष्णोदेवी कटड़ा एक्सप्रेस
  5. गाड़ी संख्या 12331: हावड़ा-जम्मूतवी हिमगिरी एक्सप्रेस

फेस्टिवल सीजन में क्राउड मैनेजमेंट का प्रयास

रेलवे द्वारा पितृपक्ष के दौरान स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की गई है। इस दौरान मध्यप्रदेश सहित आसपास के कई राज्यों से स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। पितृपक्ष सहित अन्य त्योहारों के समय रेलवे पर यात्री बोझ और आरक्षण में वेटिंग बढ़ जाती है, जिससे भीड़ के बीच लोगों को यात्रा करने मजबूर होना पड़ता है।

कई बार रिजर्वेशन भी नहीं मिल पाता, जिससे लोगों को परेशानी होती है। इन समस्याओं से निपटने के लिए रेलवे द्वारा फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाता है। यह ट्रेनें उसी योजना का हिस्सा हैं।

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧👩

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • भारतीय रेलवे
  • प्रयागराज
  • बिहार
  • स्पेशल ट्रेनें
  • पितृपक्ष
  • गया जी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती