भोपाल में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी का इंडिगो फ्लाइट पर असर, पायलट ने कहा- असुविधा के लिए खेद है..

Deeksha Nandini Mehra | May 25, 2024, 09:45 IST
Share
bhopal news -
Indigo flights delayed due to heat

राजधानी भोपाल से हैदराबाद की फ्लाइट को सुबह 5.30 बजे उड़ान भरनी थी, लेकिन बढ़े हुए तापमान की वजह से फ्लाइट का इंजन काम नहीं कर रहा था जिसकी वजह से...

Indigo Flights Delayed due to Heat : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में गर्मी सारे रिकॉर्ड तोड़ रही है। इसका असर इंडिगो की फ्लाइट्स पर भी देखने को मिला है। दअरसल राजाभोज एयरपोर्ट ( Rajabhoj Airport Bhopal ) से हैदराबाद के लिए सुबर 5.30 बजे उड़ान भरनी थी, लेकिन बाहर का तापमान ज्यादा होने की वजह से ये फ्लाइट उड़ान नहीं भर पाई। इसके बाद पायलट ने अनाउसमेंट करते हुए कहा- आपको हुई असुविधा के लिए हमें खेद है।

भोपाल से हैदराबाद की फ्लाइट को सुबह 5.30 बजे उड़ान भरनी थी, लेकिन बढ़े हुए तापमान की वजह से फ्लाइट का इंजन काम नही कर रहा था। इसकी वजह से फ्लाइट 2 घंटे देरी से उड़ान भर सकी। इंडिगो के पायलट ने अनाउंसमेंट किया कि गर्मी के कारण इंजन परफॉर्म नहीं कर पा रहा है। जिसकी वजह से फ्लाइल उड़ान नहीं भर सकी।

इंजन के साथ AC भी बंद

सफर करने वाले यात्रियों ने बताया कि, फ्लाइट का इंजन बंद हो गया था तो AC ने भी काम करना बंद कर दिया था। जिसकी वजह से फ्लाइट में बच्चे, बुजुर्ग समेत अन्य यात्री गर्मी से परेशान हो गए। फ्लाइट में सभी यात्री पैनिक करने करने लगे थे, कुछ को सफोकेशन होने लगा था।

पायलट का अनाउंसमेंट

पायलट ने स्थिति को संभालने के लिए एक अनोउंसमेंट की। अनाउंसमेंट में पायलट ने कहा कि ‘बाहर का तापमान बहुत ज़्यादा है। इसके कारण इंजन की परफॉरमेंस रिस्ट्रिक्टेड हुई है। असुविधा के लिए खेद है जैसे ही लोड कम होता है की हम उड़ान भरेंगे, हालांकि गर्मी को देखते हुए आपके लिए AC की पर्याप्त व्यवस्था है, इसके साथ ही एक स्नैक बॉक्स की भी व्यवस्था की गई है।

इंडिगो फ्लाइट | इंडिगो उड़ान में देरी | राजाभोज एयरपोर्ट भोपाल

thesootr links

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • Indigo flight
  • इंडिगो फ्लाइट
  • राजाभोज एयरपोर्ट भोपाल
  • Indigo flights delay
  • इंडिगो उड़ान में देरी
  • Rajabhoj Airport Bhopal
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती