/sootr/media/media_files/6ipRp4PpDai8ROPyJM1M.jpg)
इंदौर में नाइट कल्चर के नाम पर देर रात तक चलने वाले बार- पब पर जिला कलेक्टर आशीष सिंह ने बड़ी कार्रवाई की है। चार बार के लाइसेंस 15 दिन के लिए सस्पेंड कर दिए गए हैं। इसमें टीडीएस, जिमखाना, डियाबलो का लाइसेंस 1 माह और पिंड बलूची का लाइसेंस 15 दिन के लिए निलंबित किया गया है।
इसलिए हुआ लाइसेंस सस्पेंड
सहायक आयुक्त आबकारी मनीष खरे ने बताया है कि टीडीएस, जिमाखान और डियाबालो का लाइसेंस देर रात तक खुले रहने और चौथे बार पिंड बलूची का लाइसेंस, शर्तों के उल्लंघन करने पर सस्पेंड किए गए हैं।
डियाबालो में हुआ था झगड़ा
डियाबलो बार में 31 मार्च को को देर रात 12:30 तक खुला रहने से वहां लड़ाई झगड़ा हुआ था। पश्चात आबकारी और पुलिस द्वारा कार्रवाई की गई थी। टीडीएस आर जे होटल्स और सेंट्रल जिमखाना द्वारा 3 जून को ड्राय डे का उल्लंघन कर बार संचालित हुआ। इस पर आबकारी उपनिरीक्षक द्वारा कार्रवाई की गई थी। पिंड बलूची का निरीक्षण सहायक जिला आबकारी अधिकारी और आबकारी उपनिरीक्षक द्वारा 29 मई में लाइसेंस शर्तों का उल्लंघन पाया गया था। इन सभी की रिपोर्ट कलेक्टर को पेश हुई थी। इसके बाद यह एक्शन हुआ है।
जुर्माना भी लगा
कलेक्टर द्वारा इनका निराकरण कर टीडीएस , सेंट्रल जिमखाना और डियाबलो बार का लाइसेंस 1 माह के लिए और पिंड बलूची बार का लाइसेंस 15 दिवस के लिए निलंबित किया गया है। साथ ही टीडीएस, सेंट्रल जिमखाना और पिंड बलूची पर 10 हजार रुपए का जुर्माना भी अधिरोपित किया गया।