बीजेपी विधायक गोलू शुक्ला के बेटे की करतूतों पर पार्टी सख्त, विधायक को फटकार!

Sourabh Bhatnagar | Jul 30, 2025, 08:47 IST
BJP MLA GOLU SHUKLA SON AND MP BJP
बीजेपी विधायक गोलू शुक्ला के बेटे की करतूतों पर पार्टी गंभीर हो गई। संगठन ने शुक्ला को चेतावनी दी कि भविष्य में ऐसी घटनाएं हुईं तो सख्त कार्रवाई की जाएगी और गोलू शुक्ला को जिम्मेदार ठहराया जाएगा।

हाल ही में हुई कुछ घटनाओं के बाद मध्य प्रदेश बीजेपी संगठन ने इंदौर-3 विधायक गोलू शुक्ला के बेटे रुद्राक्ष के अनुशासनहीन व्यवहार को गंभीरता से लिया है। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और संगठन महामंत्री हितानंद ने मंगलवार को गोलू शुक्ला को पार्टी कार्यालय बुलाया। उन्होंने गोलू शुक्ला को बेटे के कृत्य पर कड़ी नकेल कसने की सलाह दी। पार्टी ने चेतावनी दी कि भविष्य में ऐसी घटनाएं फिर से हुईं, तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। गोलू शुक्ला को इस मामले में जिम्मेदार ठहराया जाएगा।



घटनाएं जो चिंता का कारण बनीं

चार महीनों के भीतर रुद्राक्ष शुक्ला से जुड़ी दो घटनाओं ने भाजपा संगठन को नाराज कर दिया है। 21 जुलाई को रुद्राक्ष शुक्ला ने उज्जैन के महाकाल मंदिर के पुजारी से विवाद किया और जबरन गर्भगृह में प्रवेश किया, जबकि उन्हें बाहर जाने के लिए कहा गया था। इससे पहले, अप्रैल में देवास की चामुंडा माता टेकरी पर उन्होंने आधी रात को हंगामा किया और पुजारी के साथ मारपीट की। ये घटनाएं भाजपा संगठन के लिए चिंता का विषय बन गईं हैं।



ये खबरें भी पढ़ें...



विधायक गोलू शुक्ला का बेटा रूद्राक्ष 8 दोस्तों के साथ महाकाल मंदिर में घुसा था, ड्यूटी अधिकारी क्या कर रहे थे



महाकाल मंदिर के गर्भगृह में जबरन घुसा बीजेपी विधायक का बेटा, रोकने पर कर्मचारी को धमकाया



भाजपा की गोलू शुक्ला को चेतावनी

गोलू शुक्ला की छवि को पहुंचा नुकसान

रुद्राक्ष द्वारा किए गए इन विवादास्पद कृत्यों ने न केवल गोलू शुक्ला की छवि को नुकसान पहुंचाया है, बल्कि भाजपा को भी एक कठिन स्थिति में डाल दिया है। भाजपा एक सख्त अनुशासन वाली पार्टी के रूप में जानी जाती है, और इस प्रकार की घटनाएं संगठन के लिए परेशानी का कारण बन सकती हैं। पार्टी के नेतृत्व पर दबाव है कि वह इस मुद्दे को सही तरीके से निपटाए, ताकि पार्टी की छवि को और नुकसान न हो।



खबर यह भी...जब BJP नेताओं के परिवार के लोगों की गुंडागर्दी से परेशान हुई पार्टी, किसी पर बल्ला, किसी पर पेशाब!



महाकाल मंदिर में गर्भगृह में एंट्री पर है रोक

उज्जैन महाकाल मंदिर में सावन के महीने में श्रद्धालु डेढ़ किलोमीटर लंबी लाइन में लगकर 200 फीट दूर से दर्शन करते हैं। वीवीआईपी व्यक्तियों को गर्भगृह में प्रवेश की अनुमति दी जाती है। मंदिर के नियमों के अनुसार, गर्भगृह में प्रवेश प्रतिबंधित है और केवल पुजारी ही वहां जा सकते हैं। वीआईपी लोग नंदी के नजदीक से दर्शन कर सकते हैं।





महाकाल मंदिर के गर्भगृह में कब-कब टूटे नियम

12 मार्च 2023: रंगपंचमी पर भाजपा नेता गोलू शुक्ला का पुत्र रुद्राक्ष शुक्ला भस्म आरती के दौरान गर्भगृह में पहुंच गया। इसका वीडियो और फोटो सामने आया। मंदिर समिति ने जांच रिपोर्ट तैयार कर समिति अध्यक्ष को भेज दी थी।

5 अप्रैल 2023: भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय और इंदौर के विधायक रमेश मेंदोला गर्भगृह में पूजन करने के बाद ध्यान लगाते दिखाई दिए। 3 से 10 अप्रैल 2023 तक शहर में पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण थी। इस दौरान मंदिर प्रबंध समिति ने गर्भगृह में प्रवेश बंद कर दिया था।

1 दिसंबर 2023: शहर के दो एडिशनल एसपी जयंत राठौर और गुरुप्रसाद पाराशर ने सोला पहनकर गर्भगृह में प्रवेश किया और पूजा की। कलेक्टर ने कहा कि उन्हें अनुमति नहीं दी गई थी। सुरक्षाकर्मी, पुजारी और मंदिर के कर्मचारी बाहर खड़े थे। इसका वीडियो भी सामने आया।

8 जुलाई 2024: बीजेपी के प्रदेश संगठन प्रभारी महेंद्र सिंह और उनकी पत्नी ने गर्भगृह में महाकालेश्वर की पूजा की। इसका फोटो और वीडियो सामने आने के बाद विवाद हुआ। श्रद्धालु और पंडे-पुजारी भी नाराज हो गए थे।

10 अगस्त 2024: उज्जैन उत्तर के विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा का जन्मदिन था। इस मौके पर वे महाकाल मंदिर में पूजा करने पहुंचे। उनके साथ भाजपा के सराफा मंडल अध्यक्ष अजय तिवारी भी गर्भगृह में पूजन करते दिखाई दिए।

इन मामलों में दिखी बीजेपी नेताओं की गुंडागर्दी

देवास में विधायक पुत्र की करतूत

कुछ दिन पहले इंदौर के विधायक गोलू शुक्ला के बेटे रुद्राक्ष शुक्ला आधी रात माता टेकरी पहुंचे, मंदिर खुलवाने की जिद की, और पुजारी के बेटे के साथ मारपीट का भी आरोप है। ये पूरी घटना सीसीटीवी में कैद है। इस मामले में जब काफी बवाल मचा तब कहीं जाकर बीजेपी विधायके के बेटे पर FIR हुई।



Dewas Tekri Controversy: Case Registered Against 9 People Including Mla's Son Rudraksh Shukla In Te


जयेश्वर मेले में ASI से की बदसलूकी:

मुरैना के अंबाह में जयेश्वर महादेव मेले में अश्लील गानों पर डांस को रोकने गई पुलिस टीम के साथ भाजपा नेता ने दुर्व्यवहार किया। नेता ने एएसआई को वर्दी उतरवाने की धमकी दी और उनका मोबाइल छीन लिया। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करने की बात कही है।



bjp leader jitesh jain morena


कैलाश विजयवर्गीय के बेटे ने चलाया बल्ला, पार्टी ने काटा टिकट

26 जून 2019 को इंदौर-3 के तत्कालीन विधायक आकाश विजयवर्गीय ने नगर निगम अधिकारी पर क्रिकेट बैट से हमला कर दिया था। यह हमला एक जर्जर मकान को तोड़ने आई नगर निगम की टीम पर किया गया था। वीडियो वायरल होते ही देशभर में विवाद गहराया और पीएम मोदी तक को कड़ी प्रतिक्रिया देनी पड़ी। घटना का सीधा असर यह हुआ कि 2023 के विधानसभा चुनाव में पार्टी ने आकाश विजयवर्गीय का टिकट काट दिया।



Indore Balla Kand: आकाश विजयवर्गीय बरी, इंदौर बल्ला कांड में कोर्ट ने सुनाया फैसला - Indore Balla C


प्रवेश शुक्ला का पेशाब कांड

4 जुलाई 2023 को एक वीडियो में एक आदिवासी युवक पर पेशाब करने की घटना सामने आई। आरोपी प्रवेश शुक्ला बीजेपी नेता और सीधी के पूर्व विधायक केदार शुक्ला का प्रतिनिधि था। मामला तूल पकड़ते ही राज्य सरकार हरकत में आई—प्रवेश को गिरफ्तार कर उस पर NSA लगाया गया, और बुलडोजर से उसका घर ढहा दिया गया। दो दिन बाद तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पीड़ित युवक को सीएम हाउस बुलाकर पैर धोए और उसे अपना मित्र बताया। इस मामले के बाद केदार शुक्ला का टिकट भी पार्टी ने काट दिया।



जिसने गलती की है उसे सजा मिल गई' सीधी पेशाब कांड के पीड़ित दशमत रावत का बयान - sidhi urination case


कमलेश कालरा के घर पर हमला

3 जनवरी 2025 को इंदौर में भाजपा पार्षद कमलेश कालरा के घर पर हमले का मामला सामने आया। हमलावर भाजपा पार्षद जीतू यादव के समर्थक बताए गए। कालरा के नाबालिग बेटे ने कोर्ट में बयान दिया कि उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य की कोशिश की गई, वीडियो बनाया गया और आपत्तिजनक हरकतें हुईं। विवाद के बीच जीतू यादव का एक ऑडियो वायरल हुआ जिसमें उन्होंने कहा- संगठन जाए चूल्हे में...। इसके बाद 8 दिन में ही बीजेपी ने उन्हें निष्कासित कर दिया। जीतू यादव को इंदौर-2 के विधायक रमेश मेंदोला का करीबी माना जाता है, जबकि कालरा इंदौर-4 की विधायक मालिनी गौड़ के नजदीकी माने जाते हैं।



भाजपा पार्षदों की गरमा-गरम बहस का ऑडियो वायरल, जीतू यादव ने कहा 'संगठन-वंगठन गया चूल्हे में', बढ़ा


ग्वालियर में पार्षद पति ने पुलिसकर्मी को पीटा

पिछले महीने मार्च 2025 में ग्वालियर के सूर्य विहार कॉलोनी में बीजेपी पार्षद पति बलबीर सिंह तोमर और उनके बेटों योगेश तोमर व छोटू तोमर ने शैलेंद्र भदौरिया, उनके भाई रोहित और भूपेंद्र के साथ मारपीट की। इस घटना में घायल भूपेंद्र उज्जैन पुलिस में आरक्षक हैं। पीड़ितों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने पार्षद पति और उनके बेटों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था।





रायसेन में शराब माफिया को बचाने पहुंचे नेता

दिसंबर 2024 में रायसेन जिले में जब आबकारी विभाग की टीम अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची। तो बीजेपी नेता ने आबकारी विभाग की टीम के साथ अभद्रता और गाली-गलौज की। भाजपा नेता और उनके समर्थकों ने टीम का विरोध किया और उनके साथ धक्का-मुक्की की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को शांत कराया।



thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢



🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧



बीजेपी विधायक गोलू शुक्ला का बेटा रुद्राक्ष शुक्ला | भोपाल में बीजेपी संगठन | उज्जैन का महाकाल मंदिर | बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल | प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद | MP BJP | MP Political News | Mp latest news‍





Tags:
  • महाकाल मंदिर
  • MP BJP
  • उज्जैन का महाकाल मंदिर
  • MP Political News
  • भोपाल में बीजेपी संगठन
  • Mp latest news
  • प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद
  • गोलू शुक्ला
  • बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल
  • बीजेपी विधायक गोलू शुक्ला का बेटा रुद्राक्ष शुक्ला