इंदौर में 5 नर्सिंग कॉलेज सील, हाईकोर्ट के आदेश पर बड़ी कार्रवाई
Jitendra Shrivastava | May 27, 2024, 19:42 IST
THESOOTR
मध्य प्रदेश के इंदौर में नर्सिंग कॉलेजों पर बड़ी कार्रवाई की गई है। इंदौर के पांच नर्सिंग कॉलेजों को सील कर दिया गया है। हाईकोर्ट के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है...
INDORE. 5 नर्सिंग कॉलेज सील :मध्य प्रदेश के नर्सिंग कॉलेज घोटाले को लेकर इन दिनों नए-नए खुलासे सामने आ रहे हैं। इसी कड़ी में इंदौर में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जिले के पांच नर्सिंग कॉलेजों को सील किए। यह कार्रवाई हाईकोर्ट के निर्देश पर किया गया। बता दें कि जिन कॉलेजों को सील किए गए उनके नाम दत्तात्रेय, राय एकेडमी, वर्मा यूनियन नर्सिंग, ह्यूतुंजय नर्सिंग और देवी अहिल्या नर्सिंग कॉलेज है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पिछले डेढ़ साल से मध्य प्रदेश में नर्सिंग कॉलेजों में भारी अनियमितताएं पाई गईं हैं। जिसमें करीब सवा लाख छात्रों का भविष्य अधर में लटक गया है। स्वास्थ्य शिक्षा विभाग के शीर्ष अधिकारी ऐसे नर्सिंग कॉलेज चलाते पाए गए, जिनके पास कोई परिसर तक नहीं था। कई कॉलेज 2-3 कमरों में चलते हुए पाए गए, तो कई सिर्फ कागजों पर मौजूद थे। वहीं इस घोटाले को व्यापमं-2 के तौर पर भी देखा जा रहा है।
वहीं प्रशासन के इस कार्रवाई के बाद कई नर्सिंग कॉलेज के संचालक अपना मोबाइल बंद कर गायब बताए जा रहे हैं। दरअसल बीते दिनों नर्सिंग कॉलेज घोटाले मामले में 3 सीबीआई अधिकारी समेत 13 लोग अब तक गिरफ्तार हो चुके हैं, जिनसे सीबीआई टीम हेडक्वार्ट्स में पूछताछ किए गए।
ये है मामला

नर्सिंग कॉलेज घोटाले में 3 सीबीआई अधिकारी गिरफ्तार हो चुके हैं
वहीं प्रशासन के इस कार्रवाई के बाद कई नर्सिंग कॉलेज के संचालक अपना मोबाइल बंद कर गायब बताए जा रहे हैं। दरअसल बीते दिनों नर्सिंग कॉलेज घोटाले मामले में 3 सीबीआई अधिकारी समेत 13 लोग अब तक गिरफ्तार हो चुके हैं, जिनसे सीबीआई टीम हेडक्वार्ट्स में पूछताछ किए गए।
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA