MP NEWS : 70 साल के बुजुर्ग को 7 साल की कैद, कोर्ट ने कहा- पड़ोसी पर हमला करना विश्वास तोड़ने जैसा
Vikram Jain | Aug 10, 2024, 16:15 IST
Indore 70 year old man jailed for 7 years
मध्य प्रदेश में इंदौर कोर्ट ने दंपती पर हमला करने के मामले में 70 साल के बुजुर्ग को 7 साल सुनाई है। कोर्ट ने कहा कि पड़ोसी पर हमला करना विश्वास तोड़ने जैसा काम है।
INDORE. इंदौर जिला न्यायालय ने दंपती पर हमला के मामले में 70 साल के बुजुर्ग को 7 साल सुनाई है। साथ ही 1 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है। आरोपी पक्ष की ओर से सजा में नरमी की मांग किए जाने पर कोर्ट ने कहा कि पड़ोसी ने हमला करके अपने पड़ोसी का विश्वास तोड़ा है। जो सही नहीं है।
कोर्ट में बचाव पक्ष ने आरोपी बुजुर्ग के होने पर सजा में नरमी बरतने की मांग की। फैसला सुनाते हुए विशेष न्यायाधीश राकेश ठाकुर ने कहा कि एक पड़ोसी की रक्षा करना दूसरे पड़ोसी का धर्म होता है। पड़ोसी सुख दुख का साथी होता है। विश्वास होता है कि परेशानी आने पर पड़ोसी साथ देंगे। लेकिन पड़ोसी पर हमला करके आरोपी ने विश्वास तोड़ा है। इसलिए हमला करने वाले ऐसे व्यक्ति को सजा में नरमी नहीं दी जा सकती।
विशेष न्यायाधीश ने फैसला सुनाते हुए धारा 307 में 7 साल का कारावास सुनाते हुए 1 हजार रुपए का अर्थदण्ड लगाया है। धारा 450 में 3 साल, धारा 324 में 1 साल की सजा सुनाई है।
पूरा मामला पहले 6 अक्टूबर 2016 का है। आरोपी मोहम्मद फैयाज निवासी मुकेरीपुरा जमातखाना ने बिजली को लेकर हुए विवाद में पड़ोसी रहने वाले दंपति मोहम्मद याकूब और परवीन बी पर टायर काटने वाले चाकू से हमला कर दिया था। मामले में छत्रीपुरा थाना पुलिस ने पीड़ित पक्ष की शिकायत केस दर्ज किया था। अब मामले में 7 साल बाद कोर्ट ने फैसला सुनाया है।
पड़ोसी की रक्षा करना ही पड़ोसी का धर्म
विशेष न्यायाधीश ने फैसला सुनाते हुए धारा 307 में 7 साल का कारावास सुनाते हुए 1 हजार रुपए का अर्थदण्ड लगाया है। धारा 450 में 3 साल, धारा 324 में 1 साल की सजा सुनाई है।
जानें पूरा मामला
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA