इंदौर में सातवीं के छात्र ने मां और बहन पर कराया मारपीट करने का केस, मोबाइल उठाने की बात पर पीटा था

Sanjay Gupta | Aug 26, 2024, 17:50 IST
assault case mobile
बच्चे ने अपनी मां और बहन पर ही मारपीट करने का केस दर्ज करा दिया है। मामला ग्रामीण क्षेत्र के सिमरोल का है। बच्चे की उम्र मात्र 13 साल की है। उसका आरोप है कि मां ने मारा और साथ ही बहन ने भी मारपीट की।

INDORE : इंदौर में सातवी क्लास में पढ़ने वाले एक बच्चे ने अपनी मां और बहन पर ही मारपीट करने का केस दर्ज करा दिया है। मामला ग्रामीण क्षेत्र के सिमरोल का है। बच्चे की उम्र मात्र 13 साल की है। उसका आरोप है कि मां ने मारा और साथ ही बहन ने भी मारपीट की।



मोबाइल की बात पर पीटा

मामला सिमरोल क्षेत्र के कनाड़-दतौदा गांव का है, जिसमें घटना शनिवार को हुई और रविवार को पुलिस में केस दर्ज हुआ। बच्चे ने कहा कि मैं सातंवी में पढ़ता हूं और स्कूल के सभी नोटिफिकेशन मोबाइल पर आते हैं लेकिन मां के पास मोबाइल रहता है। मैं अपनी छोटी बहन के साथ दादा के घऱ् कनाड़ में रहता हूं और मां लालघाटी-दातौदा में रहती है उन्हीं के साथ बड़ी बहन भी रहती है। मैं औऱ् छोटी बहन छुट्‌टियां लगने से मां के पास ही आए थे। मां के मोबाइल नंबर पर स्कूल के नोटिफिकेशन आते हैं, इसे देखने के लिए मां से मोबाइल लिया था, जिससे वह नाराज हो गई।



ये खबर भी पढ़ें...



प्राइवेट स्कूल में चले लात-घूंसे, फीस को लेकर प्रिंसिपल-स्टूडेंट में मारपीट



बस में महिला ने खुद को बताया मंत्री की भतीजी, लेडी डॉक्टर से की मारपीट, पति ने भी धमकाया



मां ने पीटा फिर बहन ने भी

मां ने मोबाइल मेरे हाथ में देखा तो पूछा कि किससे पूछकर हाथ लगाया। इसके बाद तमाचे जड़ दिए। दरांता भी उठाकर मारने लगी। वहीं छोटी बहन ने रोका तो उसे भी पीटा। वहीं मां द्वारा मारते देख बड़ी बहन ने भी मुझे पीट दिया। कनाड़ पहुंचकर दादा को पूरी घटना बताई। इसके बाद दादा के साथ थाने जाकर शिकायत दर्ज कराई।



ये खबर भी पढ़ें...



इंदौर में एएसपी टीएस बघेल की बहू ने मायके में जाकर की आत्महत्या, 12 जुलाई को ही हुई थी शादी



इंदौर का पांच मौत वाला चोरल फार्म हाउस वैध, इंदौर का डबकरा परिवार बना रहा था रिसोर्ट और कॉफी हाउस



sanjay gupta


Tags:
  • इंदौर
  • मोबाइल
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • मां पर केस
  • बच्चा गया थाने