इंदौर में नाबालिग की शादी रुकवाने पहुंची टीम, लड़की बोली- शादी रोकी तो जान दे दूंगी
Vishwanath Singh | Mar 23, 2025, 11:33 IST
The Sootr
बाल विवाह विरोधी उड़नदस्ता प्रभारी महेंद्र पाठक ने बताया कि टीम जब लड़की के घर पहुंची तो परिजनों से शादी की पत्रिका और मार्कशीट मांगी गई। इस पर परिजनों ने बहाना बना दिया कि पत्रिका तो सारी बंट गई है।
इंदौर के पास सांवेर के गांव बूढ़ी बरलई में शनिवार को उस समय हंगामा हो गया, जब वहां पर बाल विवाह रोकने के लिए प्रशासन का उड़नदस्ता पहुंच गया। 16 वर्षीय नाबालिग को टीम समझाने लगी तो पूरा परिवार शादी करने को लेकर अड़ गया और दुल्हन वह रोने लगी और बोली कि मैं तो शादी करूंगी। अगर शादी रुकवाई तो आत्महत्या कर लूंगी। इस पर सांवेर थाने की एएसआई, महिला सरपंच और टीम ने एक घंटे तक उसे समझाया कि अगर शादी की तो उसे आश्रम भेज देंगे और लड़के को 2 साल की जेल हो जाएगी। वहीं, दूसरी तरफ तहसीलदार और पटवारी लड़के के घर पर कुर्सी डालकर बैठे रहे, ताकि वह बारात लेकर ना निकले।
बाल विवाह विरोधी उड़नदस्ता प्रभारी महेंद्र पाठक ने बताया कि टीम जब लड़की के घर पहुंची तो परिजनों से शादी की पत्रिका और मार्कशीट मांगी गई। इस पर परिजनों ने बहाना बना दिया कि पत्रिका तो सारी बंट गई हैं। वहीं, मार्कशीट पर बोले कि मिल नहीं रही है। इस पर साथ आई सांवेर थाने की एएसआई सुमन तिवारी ने परिजनों को समझाया कि अगर मार्कशीट नहीं देंगे तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करनी पड़ेगी और मजबूरन शादी रुकवानी पड़ेगी। इस पर परिजनों ने मार्कशीट दिखाई तो पता चला कि जिस लड़की की शादी हो रही है वह 16 साल की है।
यह खबर भी पढ़ें... इंदौर की दवा कंपनियां मॉडर्न, नंदिनी सहित जेनेथ, सिंडिकेट के सैंपल लगातार फेल
परिजनों से बातचीत में पता चला कि लड़की की शादी सांवेर क्षेत्र के ही सतलाना गांव के लड़के से हो रही है। इस पर लड़के के घर जब सांवेर तहाीलदार पूनम तोमर और पटवारी पहुंची तो वहां पर बारात निकलने की तैयारी हो रही थी। इस पर उन्होंने दूल्हे और उसके परिजनों को बुलाया और शादी रोकने के लिए का। यहां पर परिजन शादी के लिए अड़ गए। इस पर दूल्हें की मार्कशीट बुलवाई गई तो पता चला कि लड़का 19 साल का है, जबकि शादी के लिए लड़के की उम्र 21 साल होनी चाहिए। पूछताछ में दूल्हे ने बताया कि वह और लड़की दोनों एक ही साथ स्कूल में पढ़े हैं और दोनों ने 10वीं पास की है। यहीं से दोनों एक–दूसरे को पसंद करने लगे और फिर शादी करना तय कर लिया। तहसीलदार और पटवारी दोनों तब तक दूल्हा और उसके परिजनों को समझाते रहे, जब तक कि बारात का मुहुर्त नहीं निकल गया। इसके बाद परिवार ने शादी नहीं करना स्वीकार किया।
यह खबर भी पढ़ें... सीएम मोहन ने दिया कौमी एकता का संदेश, इंदौर नगराध्यक्ष मिश्रा बोले- रोजा इफ्तार नहीं होगा
कंट्रोल रूम से मिली सूचना के आधार पर बाल विवाह विरोधी उड़न दस्ता प्रभारी महेंद्र पाठक के नेतृत्व में एक दल सांवेर अंतर्गत ग्राम बूढ़ी बरलाई पहुंचा। उनके साथ पुलिस थाना शिप्रा की निरीक्षक सुमन तिवारी और पुलिस बल, कौर ग्रुप सदस्य शैलेश शर्मा, संस्था आज के मोनिका वाघाये, सुकन्या पाटीदार व आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सीमा तिवारी, स्वास्थ्य विभाग व पंचायत के कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे। दल ने जब परिवार से विवाह के संबंध में जानकारी मांगी तो दुल्हन सामने आ गई और बोली कि यह शादी मेरी मर्जी से हो रही है।
यह खबर भी पढ़ें... इंदौर ED ने की नगर निगम के रिटायर्ड हेल्थ अधिकारी राजेश कोठारी की संपत्ति अटैच
यह खबर भी पढ़ें... MGM DEAN संजय दीक्षित रिटायर हुए तो साथ ले गए सरकारी लैपटॉप, कुसी, फ्रिज, एयर प्यूरीफायर
शादी वाले घर में जिस मंडप के नीचे शादी की रस्में चल रही थीं और कुछ ही देर बाद उसकी शादी के फेरे होने थे। उसी मंडप के नीचे उसे शादी रोकने को लेकर एक घंटे तक टीम समझाइश देती रही। सरपंच प्रिया, एएसआई सुमन और आंगनवाड़ी की टीम ने दुल्हन को समझाया कि अगर वह कम उम्र में शादी करेगी तो उसे मां बनने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में मां और बच्चा दोनों की जान को खतरा हो सकता है। इस पर दुल्हन बोली कि सगाई तो कर सकते हैं। तो टीम ने परिजनों को समझाइश दी कि दोनों की सगाई पूरे समाज व परिवार के लोगों के सामने की जाए। विवाह स्थल पर बालाजी टेंट हाउस के माध्यम से टेंट लगाया गया था। उसे भी मौके पर बुलाया गया और रसोई बनाने वाले कारीगरों को भी बुलाकर बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम की जानकारीदी।
इसी दौरान जब लंबे समय तक समझाइश का दौर चलता रहा तो पंचायत की सरपंच प्रिया विकास मांगरोले भी पहुंच गई। उन्होंने परिवार को समझाइए देकर विवाह निरस्त करने पर राजी कर लिया। वहीं,उन्होंने गांव में कुप्रथा की रोकथाम के लिए जन जागरूकता का प्रयास भी शुरू कर दिया। उन्होंने शादी के मंडप के नीचे प्रण लिया कि अब गांव में होने वाली हर शादी में पहले वर और वधु की उम्र देखेंगे। इसके लिए वह अब अपने पंचायत क्षेत्र में होने वाले सभी विवाह के पंजीयन का काम शुरू करेंगे। इसके लिए विवाह से पहले वर–वधु के उम्र संबंधी दस्तावेज लेकर उनका पंजीयन करने के बाद ही विवाह की अनुमति दी जाएगी। यदि पंचायत क्षेत्र में कोई भी वर–वधु नाबालिक पाए जाते हैं तो इस प्रकार के विवाह के लिए सभी सेवा प्रदाताओं से सेवा देने से मना किया जाएगा।
उड़नदस्ता प्रभारी पाठक ने बताया कि वे 1991 से इस अभियान से जुड़े हुए हैं। अब यह महिला बाल विकास के अंतर्गत आता है। 7 मार्च 2023 को 2000 बाल विवाह रोकने को लेकर वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बन चुका है। बाल विवाह को लेकर अभी तक 12 एफआईआर हो चुकी हैं, जिसमें दो मौलानाओं को सजा भी हो चुकी है।
शादी की पत्रिका मांगी तो बोले सारी बंट गईं
यह खबर भी पढ़ें... इंदौर की दवा कंपनियां मॉडर्न, नंदिनी सहित जेनेथ, सिंडिकेट के सैंपल लगातार फेल
लड़का 19 का, दोनों एक ही साथ स्कूल में पढ़े
यह खबर भी पढ़ें... सीएम मोहन ने दिया कौमी एकता का संदेश, इंदौर नगराध्यक्ष मिश्रा बोले- रोजा इफ्तार नहीं होगा
कंट्रोल रूम पर आया फोन और निकल पड़ा उड़नदस्ता
यह खबर भी पढ़ें... इंदौर ED ने की नगर निगम के रिटायर्ड हेल्थ अधिकारी राजेश कोठारी की संपत्ति अटैच
दुल्हन को समझाया, शादी की तो दूल्हे को होगी जेल
मंडप के नीचे समझाया कम उम्र में शादी की तो, होगी मां बनने में दिक्कत
महिला सरपंच बोली, अब हर शादी में पहले कराएंगे रजिस्ट्रेशन
2000 से ज्यादा शादियां रुकवाकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari