इंदौर एयरपोर्ट पर 399 का पोहा, 190 की चाय, महंगे दामों ने यात्रियों के होश उड़ाए

Siddhi Tamrakar | Jan 20, 2025, 13:41 IST
food prices at indore airport
इंदौर एयरपोर्ट पर हाल ही में एक यात्री द्वारा शेयर किए गए खाने-पीने की चीजों के रेट्स ने एयरपोर्ट पर महंगे खानपान को लेकर नई बहस छेड़ दी है। जानें क्या है पूरा मामला इस लेख में...

इंदौर एयरपोर्ट पर हाल ही में एक यात्री द्वारा शेयर किए गए खाने-पीने की चीजों के रेट्स ने एयरपोर्ट पर महंगे खानपान को लेकर नई बहस छेड़ दी है। पोहे, समोसा और चाय जैसे आम खाने के सामान की कीमतें अब कई गुना बढ़ चुकी हैं, जिससे यात्रियों में निराशा का माहौल बना हुआ है।



indore airport


खाने-पीने की कीमतें देख यात्री हैरान

सांसद राघव चड्ढा ने उठाया था सवाल

कुछ दिनों पहले, आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा ने संसद में एयरपोर्ट पर महंगे खानपान को लेकर सवाल उठाया था। उन्होंने उदाहरण दिया कि बाजार में 20 रुपए में मिलने वाली पानी की बोतल एयरपोर्ट पर 100 रुपए में मिलती है। इस बयान के बाद से एयरपोर्ट पर महंगे खाने को लेकर चर्चा तेज हो गई थी।



सरकार की ओर से सस्ते नाश्ते का आश्वासन

इस बढ़ती चिंता के मद्देनजर सरकार ने संकेत दिए हैं कि भविष्य में एयरपोर्ट पर सस्ता नाश्ता उपलब्ध कराया जाएगा। हालांकि, फिलहाल यात्रियों को महंगे खाने के साथ ही यात्रा करनी पड़ रही है।



कुछ साल पहले खाना था सस्ता

इंदौर एयरपोर्ट पर एक समय था जब 100 रुपए में यात्रियों को भरपेट खाना मिल जाता था, लेकिन अब स्थिति पूरी तरह से बदल चुकी है। यात्रियों के मुताबिक, हालात अब इतने बदल गए हैं कि इंदौर एयरपोर्ट का खानपान अब आम आदमी की पहुंच से बाहर होता जा रहा है।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें



Tags:
  • MP News
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर एयरपोर्ट
  • मध्य प्रदेश समाचार
  • इंदौरी पोहा
  • पोहे के दाम