विधायक ने किया था संत रविदास, डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण, अब प्रतिमा हटा पैरों के बीच रखी

Sanjay Gupta | Jan 24, 2025, 11:49 IST
Controversy over Ambedkar
इंदौर में कांग्रेस जय बाबू, जय भीम, जय संविधान की सभा को महू में तैयारी कर रही है और इसी दौरान जिला प्रशासन और नगर निगम की टीम के एक काम से बखेड़ा खड़ा हो गया है। जानें क्या हा पूरा मामला इस लेख में....

इंदौर में कांग्रेस जय बाबू, जय भीम, जय संविधान की सभा को महू में तैयारी कर रही है और इसी दौरान जिला प्रशासन और नगर निगम की टीम के एक काम से बखेड़ा खड़ा हो गया। आरई टू में 19 जनवरी को ही लगाई गई प्रतिमा संत शिरोमणि रविदास जी महाराज और डॉ. भीमराव अंबेडकर को हटा दिया गया। जबकि इन प्रतिमाओं का अनावरण खुद विधानसभा पांच के विधायक महेंद्र हार्डिया ने ही किया था। उधर पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने इस घटना पर नाराजगी जताते हुए कार्रवाई की मांग की है, उन्होंने कहा कि प्रतिमाओं को पैरों के बीच में रखकर ले जाना घोर निंदनीय है।



dr. br ambedkar statue controversy


क्यों हुआ बखेड़ा

प्रशासन का कहना अतिक्रमण हो रहा था

वहीं प्रशासन का कहना है कि प्रतिमा को कब्जा करने की नियत से ही सरकारी जमीन पर रखा गया था। यहां पर ओटला बनाकर पहले प्रतिमाओं को रखा और फिर टेंट आदि भी बना लिए और कब्जे का प्रयास किया गया। यह जमीन आरई टू की कीमती जमीन है, जिसकी कीमत दस करोड़ से ज्यादा की है। यदि यह नहीं हटाते तो कुछ असामाजिक तत्व जमीन पर कब्जा कर लेते। प्रतिमाओं को सम्मान से ऊपर रखकर ले जाया गया है और ससम्मान ही इन्हें रखा गया है।



https://www.youtube.com/watch?v=ZYsr2WKZsGg



इधर दिया अल्टीमेटम

उधर भीम आर्मी (भारत एकता मिशन) व आजाद समाज पार्टी व भीम आर्मी छात्र संगठन ने घटना का विरोध किया है। साथ ही अल्टीमेटम भी दिया है कि जूनी इंदौर तहसील प्रशासन को 48 घंटे का समय देते हैं कि जो बाबा साहब की व रविदास जी की मूर्ति को पैरों में रख कर ले गए है उन पर पुलिस प्रशासन कनाडिया द्वारा कार्रवाई हो। यदि ऐसा नहीं किया गया, तो वे उग्र आंदोलन करेंगे और शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करेंगे।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • MP News
  • कांग्रेस
  • दिग्विजय सिंह
  • मध्य प्रदेश
  • संत रविदास
  • महू
  • मध्य प्रदेश समाचार
  • महेंद्र हार्डिया
  • बाबा भीमराव आंबेडकर स्मारक विवाद