इंदौर विधानसभा 5 प्रदेश की पहली 4 लाख वोटर्स की सीट बनी, कलेक्टर की मुहिम से जिले में 50 दिन में 1.57 लाख वोटर्स बढ़े

Pratibha Rana | Sept 22, 2023, 24:00 IST
Share
इंदौर विधानसभा 5 प्रदेश की पहली 4 लाख वोटर्स की सीट बनी, कलेक्टर की मुहिम से जिले में 50 दिन में 1.57 लाख वोटर्स बढ़े
इंदौर विधानसभा 5 प्रदेश की पहली 4 लाख वोटर्स की सीट बनी, कलेक्टर की मुहिम से जिले में 50 दिन में 1.57 लाख वोटर्स बढ़े

इंदौर प्रदेश का सबसे ज्यादा विधानसभा सीट (नौ) वाला जिला है। यहां की विधानसभा नंबर पांच पहले से ही प्रदेश की सबसे अधिक मतदाता वाली विधानसभा रही है और अब एक नया रिकार्ड इस विधानसभा के नाम हो गया है।

संजय गुप्ता, INDORE. इंदौर प्रदेश का सबसे ज्यादा विधानसभा सीट (नौ) वाला जिला है। यहां की विधानसभा नंबर पांच पहले से ही प्रदेश की सबसे अधिक मतदाता वाली विधानसभा रही है और अब एक नया रिकॉर्ड इस विधानसभा के नाम हो गया है। यह इस चुनाव में प्रदेश की पहली ऐसी विधानसभा होगी, जिसमें चार लाख से ज्यादा मतदाता होंगे। मतदाता सूची के लिए आए दावे-आपत्तियों के निराकरण के बाद यहां पर मतदाताओं की संख्या 4 लाख 12 हजार 893 पर पहुंच चुकी है। दो अगस्त को दावे-आपत्ति बुलाने के समय इंदौर में कुल मतदाता 26.04 लाख थे लेकिन कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी द्वारा मतदाता और जनसंख्या के अनुपात में सुधार के लिए चलाए गए मुहिम के बाद केवल 50 दिन में मतदाताओं की संख्या 1 लाख 57 हजार 592 बढ़ चुकी है और अब मतदाता 27.62 लाख हो चुके हैं। चार अक्टूबर को अंतिम सूची आने पर मामूली बदलाव हो सकते हैं।

मतदाताओं के रोचक आंकड़े, विधानसभा चार में महिला-पुरूष बराबर

मतदाताओं के ताजा आंकड़ों के अनुसार इंदौर की विधानसभा चार में महिला और पुरूष मतदाताओं का लैंगिंक अनुपात 1000 है यानि बराबर है। यहां 2.41 लाख मतदाताओं में 120799 पुरूष और 120794 मतदाता है। इसके बाद लैंगिंक अनुपात में दूसरा नंबर विधानसभा तीन का है यहां यह अनुपात 994 है यहां पुरूष मतदाता 94403 तो महिला मतदाता 93730 है।

चौंकाने वाली बात विधानसभा तीन और चार में मतदाता कम हो गए

वहीं चौंकाने वाली बात सामने आई है कि साल 2018 की तुलना में साल 2023 की मतदाता सूची के दौरान विधानसभा तीन और चार में मतदाता घट गए हैं। वैसे ही इंदौर तीन जिले की सबसे छोटी विधानसभा है लेकिन अब और यह छोटी हो गई है, यहां साल 2018 में मतदाता 1.91 लाख थे जो अब घटकर 1.88 लाख हो गए हैं। हालांकि अगस्त 2023 में तो यह और कम 1.80 लाख ही थे लेकिन ताजा नाम जोड़ने के आवेदन के बाद यह 1.88 लाख तक पहुंच गए हैं। फिर भी बीते चुनाव से तीन हजार कम है। वहीं विधानसभा चार में मतदाता साल 2018 में 2.51 लाख थे जो अब दस हजार कम होकर 2.41 लाख रह गए हैं। इसका मुख्य कारण लोगों का बाहरी विधासभा क्षेत्रों में बसना है।

सर्वाधिक मतदाता विधानसभा राऊ, फिर विधानभा पांच में बढ़े

सबसे ज्यादा मतदाता कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी की विधानसभा राऊ में बढ़ गए हैं। यहां पर नए दावे आपत्ति के बाद 27 हजार से ज्यादा मतदाता बढ़ गए, वहीं विधानसभा पांच में 23965 तो सांवेर में 22122 बढ़ गए।

दो अगस्त 2023 और अभी की स्थिति में मतदाता संख्या में कितना हुआ बदलाव

  • देपालपुर- 2.53 लाख से 267560 हुए- 14148 बढे़
  • इंदौर एक- 3.46 लाख से 363156 हुए- 16833 बढ़े
  • इंदौर दो- 3.31 लाख से 349324 हुए- 17987 बढ़े
  • इंदौर तीन- 1.80 लाख से 188201 हुए- 7584 बढ़े
  • इंदौर चार- 2.31 लाख से 241600 हुए- 10026 बढ़े
  • इंदौर पांच- 3.88 लाख से 412894 हुए- 23965 बढ़े
  • महू विधानसभा- 2.59 लाख से 281697 हुए- 22122 बढ़े
  • राउ विधानसभा- 3.27 लाख से 355662 हुए- 27687 बढ़े
  • सांवेर विधानसभा- 2.83 लाख से 302370 हुए- 18540 बढ़े
साल 2018 की मतदाता सूची में हुए यह बदलाव

साल 2018 की मतदाता सूची के दौरान जिले में कुल मतदाता 24.52 लाख थे जो अब 27.62 लाख हो चुके हैं यानि जिले में बीते चुनाव से अभी तक कुल 3.10 लाख मतदाता बढ़ चुके हैं। विधानसभा तीन और चार में अब 2023 की मतदाता सूची में मतदाता कम हो गए हैं।

  • देपालपुर - 220576
  • इंदौर - 1 - 324822
  • इंदौर -2 - 338203
  • इंदौर - 3 - 191601
  • इंदौर - 4 - 251685
  • इंदौर - 5 - 356859
  • महू - 240299
  • राऊ - 286133
  • सांवेर - 242119
कुल वोटर – 2452297

जिले के सभी उम्मीदवारों 19.40 लाख वोट मिले थे- बीजेपी को 9.09 तो कांग्रेस को 7.47 लाख वोट

जिले के सभी राजनीतिक दलों के उम्मीदवारों को साल 2018 के चुनाव के दौरान 19.40 लाख वोट मिले थे। इसमें बीजेपी के नौ उम्मीदवारों के पास 9.09 लाख वोट आए तो वहीं कांग्रेस के नौ उम्मीदवारों के खाते में 7.47 लाख वोट आए, यानि बीजेपी और कांग्रेस के वोट में 1.62 लाख का अंतर था।

Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • Indore assembly elections
  • इंदौर विधानसभा चुनाव
  • seat for 4 lakh voters
  • four men and women in Legislative Assembly
  • Bihar
  • 4 लाख वोटर्स की सीट बनी
  • विधानसभा चार में महिला-पुरूष बराबर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती