पोस्टमार्टम से पहले चल पड़ी युवक की धड़कन, डॉक्टर्स भी रह गए हैरान

Aman Vaishnav | Jun 30, 2026, 10:20 IST
Share
पोस्टमार्टम से पहले चल पड़ी युवक की धड़कन
पोस्टमार्टम से पहले चल पड़ी युवक की धड़कन

इंदौर से बदनावर लाते समय परिजन ने जिस युवक को मृत समझ लिया था, पोस्टमार्टम से ठीक पहले डॉक्टर की जांच में उसकी धड़कन चलती मिली। इसके बाद उसे तुरंत ICU में भर्ती कराया गया।

समझें क्या है पूरा मामला...

  • बदनावर के बटवाड़िया गांव का प्रकाश सड़क हादसे में घायल हो गया था।
  • परिजन उसे इंदौर के निजी अस्पताल ले गए, लेकिन हालत नहीं सुधरी।
  • डॉक्टरों ने बचने की संभावना कम बताई थी।
  • लौटते समय रास्ते में प्रकाश की सांसें थमती दिखीं।
  • परिजन उसे मृत मानकर पोस्टमार्टम के लिए ले गए, जहां जांच में हल्की धड़कन मिली।

हादसे में हुआ था गंभीर घायल

दरअसल बटवाड़िया गांव का रहने वाला प्रकाश एक ढाबे में काम करता है। शनिवार रात वह काम खत्म कर घर लौट रहा था। इसी वक्त बखतगढ़ के पास उसका एक्सीडेंट हो गया। इस हादसे में वह बुरी तरह घायल हो गया।

स्थानीय लोगों ने उसे तुरंत बदनावर अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार दिया। हालत गंभीर देखते हुए रविवार सुबह उसे इंदौर रेफर कर दिया गया।

गांव ले जाते में रास्ते में बंद हुई सांसें

जानकारी के अनुसार इंदौर के एक निजी अस्पताल में प्रकाश का इलाज शुरू हुआ। परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर थी। इलाज का खर्च उठाना मुश्किल हो रहा था। डॉक्टरों ने भी उसके बचने की उम्मीद बहुत कम बताई थी।

इसके बाद सोमवार को परिजन उसे लेकर गांव वापस लौटने लगे। रास्ते में प्रकाश की सांसें उखड़ने लगीं। डर के मारे परिजन ने मान लिया कि उसकी मौत हो चुकी है। वे सीधे उसे बदनावर सिविल अस्पताल ले गए ताकि पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी हो सके।

कागजी प्रक्रिया से पहले मिली धड़कन

बता दें कि पोस्टमार्टम से पहले अस्पताल में औपचारिक जांच होती है। डॉक्टर ने जैसे ही प्रकाश की जांच शुरू की, उन्हें हल्की सी धड़कन महसूस हुई। सांसें भी धीरे-धीरे चल रही थीं। यह देखकर मौजूद डॉक्टर भी चौंक गए।

बिना देर किए डॉक्टरों ने तुरंत इलाज शुरू कर दिया। स्थिति को देखते हुए परिजन उसे फिर से निजी अस्पताल ले गए। प्रकाश को सरदार पटेल अस्पताल पिटगारा की आईसीयू में भर्ती कराया गया।

बदनावर सिविल अस्पताल के डॉक्टर कृष्णपाल सिंह चावड़ा ने बताया कि युवक का इलाज फिलहाल निजी अस्पताल में चल रहा है। उसकी हालत पर लगातार नजर रखी जा रही है।

ये खबरें भी पढ़िए...

हिट एंड रन के मामलों में एमपी देश में नंबर एक, हर दिन हो रहे 34 से ज्यादा रोड एक्सीडेंट

सरकारी अस्पताल ने छीनी मासूम की आंख, गलत ड्रॉप देने से गई रोशनी!

डॉक्टरों की लापरवाही, सब पर भारी, शरीर पर बेअसर हो रहीं एंटीबायोटिक दवाएं

ऑफिस से बिस्किट घर ले गया चपरासी! अधिकारियों ने भ्रष्टाचारी कहकर नौकरी से निकाला

Tags:
  • इंदौर
  • रोड एक्सीडेंट
  • पोस्टमार्टम
  • हिट एंड रन
  • निजी अस्पताल
  • सड़क हादसे में घायल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि