Indore News : 10 रुपए भीख में देने वाले पर एफआईआर , भीख मांगने वाली महिला पर भी केस

Sanjay Gupta | Jan 24, 2025, 10:30 IST
भीख में 10 रुपए देना पड़ा भारी
इंदौर जिले को 1 जनवरी से भिक्षावृत्ति मुक्त घोषित किया गया है। यहां पहली बार भीख मांगने वाले और देने वाले, दोनों पर केस दर्ज हुआ है। जानें क्या है पूरा मामला इस लेख में...

इंदौर जिले को एक जनवरी से भिक्षावृत्ति मुक्त घोषित किया गया है। भीख देने वाले और मांगने वाले दोनों पर ही प्रतिबंधात्मक धारा लगी है। अब संभवतः देश में पहली बार हुआ है कि भीख मांगने वाले के साथ ही भीख देने वाले भी केस दर्ज हुआ है। एक युवक को 10 रुपए भीख में देना भारी पड़ गया।



यह हुआ केस

इधर भीख मांगने पर केस

वहीं सोनाबाई लगातार भंवरकुआं चौराहे पर भीख मांग रही थी, दो बार उसकी ओर से पुत्र मुकेश ने शपथ पत्र दिया। लेकिन फिर वह तीसरी बार पकड़ी गई। इस पर उसके पुत्र पर प्रतिबंधात्मक धारा उल्ल्घंन पर केस दर्ज किया गया।



अभी तक 22 लोगों को मिली नकद राशि

वहीं भीख मांगने और देने वालों की सूचना देने पर एक हजार रुपए का नकद पुरस्कार भी कलेक्टर द्वारा दिया जा रहा है। इस कड़ी में अभी तक 22 लोगों को एक-एक हजार रुपए दिए जा चुके हैं। यह क्रम लगातार जारी है।जानकारी देने के लिए 9691494951 पर संपर्क कर सकते हैं।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • MP News
  • Indore News
  • मध्य प्रदेश
  • latest news
  • मध्य प्रदेश समाचार
  • beggar free in MP
  • भिक्षावृत्ति