भाजयुमो उपाध्यक्ष कपिल और उनकी पत्नी पर 2 करोड़ की धोखाधड़ी का केस दर्ज

Sanjay Gupta | Oct 22, 2024, 21:46 IST
Share
Indore BJP Kapil wife
Indore BJP Kapil wife

भाजपा युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष कपिल गोयल का छह महीने से चल रहा विवाद आखिरकार तूल पकड़ गया। एमजी रोड पुलिस ने गोयल और उनकी पत्नी पर कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है।

INDORE : व्यापारी के साथ बीजेपी युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष कपिल गोयल का छह महीने से चल रहा विवाद आखिर भारी पड़ गया। गोयल के साथ उनकी पत्नी के खिलाफ एमजी रोड पुलिस ने चार सौ बीसी सहित अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

गोयल के साथ पत्नी भी बनी आरोपी

पुलिस ने व्यापारी की शिकायत पर गोयल के साथ ही उनक पत्नी दीपिका के खिलाफ भी धारा 420, 406 व 34 धारा में केस दर्ज किया है। व्यापारी ने अप्रैल 2024 में कपिल के खिलाफ पुलिस कमिशनर को शिकायत की थी। इस मामले में एसीपी ने जांच की थी। इसके बाद उनके खिलाफ केस हुआ है।

युवा मोर्चा अध्यक्ष के खिलाफ भी थी शिकायत

व्यापारी ने गोयल के साथ ही युवा मोर्चा अध्यक्ष सौगात मिश्रा के खिलाफ दो करोड़ की धोखाधड़ी की शिकायत की थी। लेन-देन की पहली बात बीजेपी दफ्तर में ही होने की बात सामने आई थी। व्यापारी का नाम जयेश पुत्र लक्ष्मी नारायण व्यास, निवासी नारायण बाग कॉलोनी है। जयेश ने बताया था कि मिश्रा के जरिए ही पहचान गोयल से हुई थी और कपिल ने बताया था कि प्रॉपर्टी का सौदा करना है और इसके लिए दो करोड़ मांगे थे। यह राशि अगस्त 2023 में दी थी. लेकिन बाद में रुपए लौटाने में आनाकानी शुरू हो गई। गोयल ने जयेश को एक लोन सैंशन होने की पीडीएफ भी भेजी थी जिसमें पत्नी का नाम भी था। यह फर्जी था। इस मामले में सौगात मिश्रा ने भी पुलिस को बताया था लेन-देन की बात हुई थी लेकिन यह पूरा मामला गोयल और जयेश के बीच का था।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • इंदौर न्यूज
  • एमपी बीजेपी
  • मध्य प्रदेश
  • एमपी हिंदी न्यूज
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती