पार्षद कालरा के बेटे को चड्डी उतार पीटने, पिस्टल अड़ाने में जीतू के अज्ञात समर्थकों पर केस

Sanjay Gupta | Jan 05, 2025, 13:23 IST
indore news..
बीजेपी विधायक मालिनी गौड़ की विधानसभा में उनके समर्थक पार्षद कमलेश कालरा के घर में हुई मारपीट की घटना में पुलिस ने ना नुकुर करते हुए केस दर्ज कर लिया है।

बीजेपी विधायक मालिनी गौड़ की विधानसभा में उनके समर्थक पार्षद कमलेश कालरा के घर में हुई मारपीट की घटना में पुलिस ने ना नुकुर करते हुए केस दर्ज कर लिया है। लेकिन वीडियो होने के बाद भी फिलहाल पुलिस ने 30-40 अज्ञात पर केस दर्ज किया है।



एफआईआर में यह धाराएं लगी

फरियादी की चड्डी उतारकर पीटा, पिस्टल तानी

घर के अंदर मारपीट का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दीपेश चड्डी पहने हुए हैं और कुछ लोग उसकी चड्डी उतार देते हैं। इस दौरान जमकर गालियां देते हैं और धमकाते हैं कि बाप को समझा देना, तमीज सीख जाओ, जीतू यादव का नाम लेता है। महिलाओं को भी जमकर गालियां दी गई। वहीं दीपेश का कहना है कि 50-60 लोग थे, जो 7-8 गाड़ियों में मौजूद थे। उन्होंने मारते हुए बोला कि हम जीतू यादव के आदमी हैं और अगर अगली बार कोई बात की, उड़े तो फिर ऐसे ही मारने आएंगे। मुझे मारा, पीठ पर चाकू मारे, सिर पर पिस्टल तान दी थी, घर से ज्वेलरी निकालकर ले गए हैं।



विधायक गौड़, कालरा ने प्रदेश अध्यक्ष वीडी से की जीतू की शिकायत, बच्चे की शर्ट उतारकर दिखाई



कालरा के खिलाफ भी शिकायत, जीतू यह बोले

उधर, जिस आडियो में कालरा द्वारा निगम अधिकारी यतींद्र यादव को अपशब्द कहे गए हैं, उसे लेकर भी शिकायत हो गई है। इसमें कालरा के खिलाफ जूनी इंदौर पुलिस में आवेदन दिया गया है। उधर जीतू यादव का कहना है कि कालरा को जो ऑडियो आया है उसे लेकर वह डैमेज कंट्रोल कर रहे हैं। खुद को बचाने में लगे हैं, ऐसा नहीं होने पर तो उन्होंने यह षडयंत्र रचा कि मेरे लोग उनके घर में गए और बच्चे को पीटा। पार्टी फोरम पर अपनी बात रखूंगा।



plate


विधायक गौड़ ने खोल दिया है मोर्चा, सीएम से भी बात

उधर, इस मामले में पूर्व महापौर और विधायक मालिनी गौड़ ने पूरी तरह से मोर्चा खोल लिया है। वह शनिवार शाम को पहले बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा से कालरा, उनके बेटे, मां व अन्य परिजनों के साथ मिली और पूरी घटना बताई। साथ ही कार्रवाई की मांग की और इसके बाद रात को जब सीएम इंदौर एयरपोर्ट आए तो वहां भी इन सभी को लेकर पहुंची। गौड़ ने सीएम डॉ. मोहन यादव के सामने पूरी बात रखी और कार्रवाई की मांग की। इस पर कालरा ने कहा कि सीएम ने हमें आश्वस्त किया है कि कार्रवाई होगी और उन्होंने अधिकारियों को भी इस मामले में संज्ञान लेने के लिए कहा है।



विधायक गौड़ के करीबी कालरा और MLA मेंदोला के खास जीतू यादव के बीच तनाव



यह बोले थे प्रदेशाध्यक्ष शर्मा

प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने इस मामले में कहा था कि कोई भी व्यक्ति हो एक्स, वाई यदि अनुशासनहीनता की है तो कार्रवाई होगी। मामला अनुशासन समिति देखेगी।



parsad


जीतू ने फोन पर कहा था संगठन गया चूल्हे में

कालरा के साथ जीतू यादव की एक नहीं तीन ऑडियो रिकार्डिंग सामने आई। इसमें जीतू यादव ने साफ कहा कि मेरा नाम कैसे लिया है, और इतनी औकात हो गई कौन आएगा मेरे ऑफिस में। जब कालरा कहते हैं कि हम तो एक ही संगठन (बीजेपी) के लोग हैं, तो इस पर जीतू कहते हैं संगठन गया चूल्हे में, संगठन अपनी जगह है और मैं अपनी जगह। आपके पास दो ही चारा है या वीडियो बनाकर डालो कि जीतू और हम दोनों एक ही हैं और मैं माफी मांगता हूं या फिर जीवन भर मुझे झेलते रहना।



परिवार पर हमले में सुमित्रा महाजन की आई यह पहली प्रतिक्रिया



दो हजार लोग हैं मेरे पास- जीतू

जीतू यही नहीं रूके, उन्होंने कालरा को कहा कि दो हजार लोग है मेरे पास , मैं किस-किस को समझाउंगा। बाजार में मेरी इज्जत खराब हुई है। मेरे लोग सर पर उठाए बैठे हैं, मेरे लोगों से तुम्हारा रोज सामना होगा। जीवन भर झेलना होगा। मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता यह रिकॉर्डिंग लेकर पुलिस को रिपोर्ट कराओ, जिस दिन आमना-सामना होगा उस दिन पता चल जाएगा। मेरे लोगों से तो रोज ही सामना होगा। इस पर कालरा कहते हैं कि आप तो मेरी हत्या कर दो या मैं आत्महत्या कर लेता हूं, मुझे मरना तो है, इस पर जीतू कहते हैं कि जो करना है कर लो।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • इंदौर समाचार
  • MP
  • वीडी शर्मा
  • इंदौर बीजेपी
  • बीजेपी पार्षद जीतू यादव
  • विधायक मालिनी गौड़
  • मध्य प्रदेश समाचार
  • पार्षद कमलेश कालरा
  • बीजेपी पार्षद कमलेश कालरा