इंदौर का BRTS तोड़ने के लिए नगर निगम ने चौथी बार जारी किया टेंडर, 300 करोड़ लगे थे बनाने में

Vishwanath Singh | Aug 09, 2025, 14:26 IST
Share
Sourabh412
Sourabh412

बीआरटीएस कॉरिडोर लंबे समय से ट्रैफिक जाम की बड़ी वजह बना हुआ है, जिसके चलते मोहन सरकार ने इसे हटाने का फैसला लिया था। इसके बाद निगम ने तीन बार टेंडर निकाला, लेकिन हर बार 3.68 करोड़ की ऑफर प्राइस होने के कारण ठेकेदार पीछे हट गए।

इंदौर में बीआरटीएस (बस रैपिड ट्रांजिट सिस्टम) को तोड़ने की प्रक्रिया में नगर निगम को चौथी बार टेंडर जारी करना पड़ा है। तीन बार निविदा निकालने के बावजूद कोई एजेंसी या ठेकेदार इसको लेने के लिए आगे नहीं आया था। जिसके बाद निगम ने टेंडर की शर्तों में बदलाव किया है। अब 3.68 करोड़ रुपये की ऑफर प्राइस से कम बोली लगाने की अनुमति दी गई है। टेंडर 18 अगस्त को खोला जाएगा।

तीन बार टेंडर प्रक्रिया रही नाकाम

BRTS कॉरिडोर लंबे समय से ट्रैफिक जाम की बड़ी वजह बना हुआ है, जिसके चलते सीएम मोहन यादव सरकार ने इसे हटाने का फैसला लिया था। इसके बाद निगम ने तीन बार टेंडर निकाला, लेकिन हर बार 3.68 करोड़ की ऑफर प्राइस होने के कारण ठेकेदार पीछे हट गए। पिछली बार एक ठेकेदार ने 1.50 करोड़ का ऑफर दिया था, लेकिन निगम ने उसे खारिज कर दिया।

नई शर्त से ठेकेदार मिलने की उम्मीद

पहले तीन प्रयास नाकाम रहने के बाद अब निगम ने ऑफर प्राइस में छूट की शर्त जोड़ दी है। उम्मीद है कि इस बदलाव से ठेकेदारों की रुचि बढ़ेगी और बीआरटीएस को हटाने का काम शुरू हो सकेगा।

यह खबर भी पढ़ें...अब 13 अगस्त को नहीं होगा SSC CGL Exam, जानें री-एग्जाम और नए शेड्यूल की पूरी डिटेल

300 करोड़ में बना, अब हटाने की बारी

निरंजनपुर से राजीव गांधी चौराहा तक बने 11 किलोमीटर लंबे बीआरटीएस कॉरिडोर पर करीब 300 करोड़ रुपये खर्च हुए थे। पहले यहां रोजाना 55 हजार यात्री आई बसों से सफर करते थे, लेकिन अब यात्रियों की संख्या घट चुकी है। इसका कारण कॉरिडोर के कई हिस्सों का बंद होना है। फिलहाल निरंजनपुर और सत्यसांई चौराहे पर फ्लाईओवर निर्माण के कारण भी कॉरिडोर पहले से बंद है।

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • सीएम मोहन यादव
  • इंदौर
  • BRTS
  • मोहन यादव
  • निगम
  • टेंडर
  • कॉरिडोर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा