इंदौर में बिल्डर मनोहर देव पर महिलाओं के साथ मारपीट के आरोप, थाने पहुंचा मामला, पहले भी रहवासी कर चुके शिकायत
Sanjay Gupta | Sept 04, 2024, 22:34 IST
Indore Builder Manohar Dev
इंदौर में बिल्डर मनोहर देव पर थाना तुकोगंज में शिकायत हुई है। शिकायत स्टर्लिंग टॉवर के रहवासियों ने की है। उन पर आरोप है कि उन्होंने और उनकी महिला स्टॉफ ने रहवासियों के साथ मारपीट की और दुर्व्यवहार किया।
INDORE : इंदौर में बिल्डर मनोहर देव पर थाना तुकोगंज में शिकायत हुई है। शिकायत स्टर्लिंग टॉवर के रहवासियों ने की है। उन पर आरोप है कि उन्होंने और उनकी महिला स्टॉफ ने रहवासियों के साथ मारपीट की और दुर्व्यवहार किया। देव ने भी क्रास कंपलेन की है। पुलिस ने दोनों पक्षों को देर रात मेडिकल के लिए भेज दिया।
देव रियल एस्टेट के कर्ताधर्ता मनोहर देव पर आरोप है कि वह सातवें फ्लोर पर स्थित फ्लैट में सामान ले जाना चाहते थे। इस पर एरन परिवार ने उन्हें रोका कि रहवासी संघ के फैसले क अनुसार लिफ्ट से सामान ले जाना मना है। इस पर देव और उनके साथ आई महिला स्टॉफ ने महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार किया और साथ ही देव ने मारपीट की।
विवाद बढ़ने पर रहवासी तुकोगंज थाने पर टीआई जितेंद्र यादव को शिकायत करने पहुंचे। मौके पर सभी 26 फ्लैट के रहवासियों ने देव के खिलाफ शिकायत की और आवेदन दिया। पुलिस ने थाने पर देव को भी बुला लिया। थाने पर देर तक बहसबाजी चलती रही और समझौते के प्रयास होते रहे। लेकिन रहवासियों ने कहा कि वह लगातार माहौल खराब कर रहे हैं। शिकायत वापस नहीं लेंगे। इसके बाद सभी को मेडिकल के लिए बुलाया गया। देव ने भी अपनी ओर से आवेदन दिया है कि रहवासियों ने उनके साथ मारपीट की।
रहवासी पहले भी शिकायत कर चुके हैं कि जिस जगह देव का सातवें फ्लोर पर फ्लैट है, वह अवैध है। बिल्डर ने भी यह बेचा ही नहीं है और ना ही रजिस्ट्री है। बिल्डर खुद भी बयान दे चुका है। लेकिन पुलिस ने कहा कि यह सिविल मामला है, इस केस का इससे लेना-देना नहीं है। फिलहाल केस रजिस्टर्ड नहीं हुआ है।
![sanjay gupta]()
इसलिए हुआ विवाद
सभी रहवासी पहुंचे थाने
फ्लैट भी गलत बिक्री की शिकायत
sanjay gupta
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA