इंदौर में कारोबारी ने खुद को मारी गोली, विदेश जाने को लेकर पत्नी से हुआ विवाद
Aman Vaishnav | May 05, 2026, 09:24 IST
indore businessman sudhir patni suicide
इंदौर के पॉश इलाके में 62 साल के कारोबारी सुधीर पाटनी ने खुदकुशी कर ली। पत्नी से विदेश जाने को लेकर हुए विवाद के बाद उन्होंने खुद को गोली मारकर सुसाइड किया।
News In Short
- इंदौर के व्यापारी सुधीर पाटनी ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या की।
- घटना लसूड़िया क्षेत्र की पॉश टाउनशिप शांति निकेतन में हुई है।
- विदेश जाने की बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था।
- हार्डवेयर कारोबारी ने सुबह 5 बजे अपनी ही पिस्टल से खुद को गोली मार ली थी।
- पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम और जांच शुरू कर दी है।
News In Detail
यह घटना इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र की है, जहां बॉम्बे हॉस्पिटल के ठीक पीछे स्थित पॉश टाउनशिप शांति निकेतन में यह व्यापारी अपनी पत्नि के साथ रहते थे।
विवाद के बाद उठाया ये कदम
घर में सिर्फ वह और उनकी पत्नी ही रहते थे। सुधीर पाटनी हार्डवेयर का कारोबार करते थे और उन्होंने सुबह करीब 5 बजे ये खौफनाक कदम उठाया। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच विवाद होने के बाद उन्होंने ये कदम उठाया।
orig_thumbdn120281261v-v10288manual_1777938068-164494
विदेश जाने को लेकर हुआ था झगड़ा
पुलिस का कहना है कि चूंकि ये गोली से जुड़ा मामला है, इसलिए पहले एक्स-रे कराया जाएगा। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम होगा।
एडिशनल डीसीपी क्या बोले?
पुलिस का कहना है कि शुरुआत में यह मामला पति-पत्नी के विवाद का लग रहा है। बताया जा रहा है कि पत्नी से विवाद के बाद मृतक ने खुद को गोली मारी।
ये भी जानना जरूरी
याद रखें कि हर समस्या का समाधान बातचीत और समय से संभव है। आप भारत सरकार की हेल्पलाइन किरण 1800-599-0019 या अन्य सुसाइड प्रिवेंशन हेल्पलाइन पर कॉल कर सकते हैं। पेशेवर काउंसलर से बात करना कमजोरी नहीं, बल्कि समझदारी है।
ये खबरें भी पढ़िए...
जज सुसाइड मामले में बड़ा एक्शन, पत्नी और साली पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज
घर में साली के कंट्रोल से परेशान जज ने किया सुसाइड, कैसे दखलअंदाजी बनी जानलेवा
पूर्व कांग्रेस विधायक शशांक भार्गव के खिलाफ FIR, किसान की आत्महत्या को लेकर मामला दर्ज
रतलाम से लापता युवक का उज्जैन में बंद कमरे में मिला शव, गुस्से में भीड़ ने फूंका आरोपी का घर
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA