इंदौर के बायपास पर दो तरफ के वाहनों से नहीं, ब्रिज के कारण लगा था जाम, NHAI ने फिर झूठ बोला
Vishwanath Singh | Jul 05, 2025, 13:27 IST
Sourabh 692
इंदौर के राऊ–देवास बायपास पर पिछले दिनों लगे जाम के कारण इसकी एक दर्जन से ज्यादा खामियां उजागर हो चुकी हैं। इसमें एक चौकाने वाली जानकारी भी सामने आई है
इंदौर के बायपास पर अर्जुन बड़ौद के पास जो पिछले दिनों जाम लगा था और उसमें तीन लोगों की मौत हो गई थी। उसको लेकर एनएचएआई के अफसरों के कहा था कि मांगलिया, उज्जैन का ट्रैफिक भी बायपास पर आने के कारण यह जाम की स्थिति निर्मित हुई। जबकि द सूत्र ने उनके इस दावे की पड़ताल की तो सामने आया कि जाम लगने के पहले भी इस मार्ग से प्रतिदिन लगभग 20 से 22 हजार वाहन निकल रहे थे और जाम लगने के दौरान भी लगभग इतना ही ट्रैफिक था।
इससे यह साबित हो गया कि बायपास पर अन्य तरफ के वाहनों की संख्या में इजाफा नहीं हुआ था, बल्कि जाम फ्लाईओवर के अधूरे निर्माण कार्य के कारण लगा था। अपनी नाकामी पर पर्दा डालने के लिए एनएचएआई के अफसरों ने ट्रैफिक डायवर्जन होने से वाहनों का ज्यादा लोड पड़ने का बहाना बनाया।
इंदौर के राऊ–देवास बायपास पर पिछले दिनों लगे जाम के कारण इसकी एक दर्जन से ज्यादा खामियां उजागर हो चुकी हैं। इसमें एक चौकाने वाली जानकारी भी सामने आई है, जिसमें पता चला है कि टोल के शुरू होने (2014) से अभी तक में कुल 1 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा का टोल टैक्स वसूला जा चुका है। उसके बावजूद यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों को मिल रहे हैं केवल गड्ढे, टूटी हुई रैलिंग, कई जगहों पर मिट चुकी मार्किंग, स्ट्रीट लाइट गुल, अधूरा निर्माण कार्य, सर्विस रोड़ पर अवैध रूप से ट्रकों की पार्किंग और अवैध कब्जे। बायपास को लेकर बार–बार झूठ बोलने वाले एनएचएआई अफसरों के सच से पर्दा उठा रही है, द सूत्र की यह रिपोर्ट। अफसर ना केवल सफेद झूठ बोल रहे हैं, बल्कि हकीमत को भी जनता से छिपा रहे हैं।
बायपास पर पालदा चौराहे से भंडारी रिसोर्ट के बीच में बायपास की सर्विस रोड़ पर ही अवैध पार्किंग लंबे समय से हो रही है। इसके कारण सर्विस रोड़ पर चलने वाले वाहन चालकों को भी मुख्य मार्ग पर चलना पड़ रहा है। एनएचएआई का दफ्तर भी बायपास पर ही स्थित है। वे भी दिन में कई बार इसी अवैध पार्किंग वाले हिस्से से गुजरते हैं। उसके बावजूद उन्होंने सर्विस रोड़ पर ट्रकों की अवैध पार्किंग को नहीं हटवाया है।
बायपास के इस क्षेत्र में अनावश्यक रुप से मुख्य मार्ग पर वाहनों का दबाव बढ़ रहा है। ऐसे में बायपास होने के बावजूद वाहन चालकों को स्पीड कम रखनी पड़ रही है। इसके कारण राऊ से देवास तक जाने में पूर्व में जो समय लगभग एक घंटे का लगता था वह भी 30 से 45 मिनट के करीब बड़कर लगभग पौने दो घंटे तक हो गया है। वहीं, वर्तमान में अर्जुन बड़ौद पर लगने वाले जाम के कारण वे वाहन चालक चार घंटे में इस 45 किलोमीटर के हिस्से को पार कर पा रहे हैं।
बायपास पर बसी कॉलोनियों के बाहर सर्विस रोड़ वाले हिस्से में ही अवैध रुप से अतिक्रमण होने की भी ढेरों शिकायतें एनचएआई अफसरों के पास पहुंच रही हैं, लेकिन अफसर इन पर कार्रवाई करने के बजाए हाथ पर हाथ रखकर बैठे हुए हैं। कुछ वर्ष पूर्व तत्कालीन एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्ट मनीष असाटी ने तत्कालीन इंदौर कलेक्टर मनीष सिंह को बैठक में अतिक्रमण की जानकारी दी थी। तब जरूर नगर निगम, पुलिस और जिला प्रशासन की टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए बायपास से बड़ी संख्या में अतिक्रमण हटवाया था। उसके कुछ दिन बाद ये लोग वापस जम गए हैं।
बायपास के आधे से ज्यादा हिस्से में न सर्विस रोड बन पाई है, न पूरे रोड पर लाइट लग पाई है और न ही अंडरपास सुधार पाए हैं। इससे आए दिन हादसे हो रहे हैं और दिन में कई बार जाम लग रहा है। रालामंडल व एमआर 10 पर फ्लायओवर निर्माण में देरी ने मुसीबत और बढ़ा दी है। बायपास की डीपीआर के मुताबिक एमआर-10, रालामंडल ब्रिज 5 साल पहले बन जाना चाहिए थे।
सिक्स लेन बायपास का पैचवर्क करने के साथ सर्विस रोड का मेंटेनेंस, बोगदों का रखरखाव, स्ट्रीट लाइट आदि सहित 10 से ज्यादा काम टोल कंपनी को करने थे। ये सब किए ही नहीं गए। इससे लगातार हालात खराब हुई।
2018 में इसके दोनों ओर 32-32 किमी में सर्विस रोड बनाने और उस पर स्ट्रीट लाइट लगाने का निर्णय लिया गया। अब तक 50% काम भी नहीं हुआ। अब कह रहे, निगम पैसा ले ले और लगा दें।
2021-22 में बायपास पर हादसे बढ़े तो मुख्य कैरेज वे के दोनों और 32-32 किमी लोहे की रैलिंग लगाने का निर्णय लिया गया, ताकि सर्विस रोड व अवैध क्रासिंग से वाहन न आ सकें। ये भी अधूरा छोड़ दिया।
प्रोजेक्ट शतों के मुताबिक कंपनी को स्ट्रीट लाइट, सुविधाघर, 15-15 किमी पर चिकित्सकीय एड पोस्ट, बस खड़े रहने का स्थान, पौधारोपण आदि सुविधाएं उपलब्ध कराना थीं लेकिन अब तक भी ये नहीं जुटा पाए हैं।
–2014 में आसपास के गांवों को नगर निगम क्षेत्र में लिया गया। कनेक्टिविटी की प्लानिंग नहीं की।
– निगम क्षेत्र बनने से बायपास के दोनों ओर सघन बसाहट शुरू हो गई। नगर निगम ने भी कॉलोनी परमिशन देना शुरू कर दिया। कमर्शियल काम तो चल ही रहा है। बायपास पर लोकल ट्रैफिक तेजी से बढ़ा। वर्तमान में दोनों ओर 300 से ज्यादा कॉलोनियां और 50 से ज्यादा टाउनशिप हैं।
– पीथमपुर में औद्योगिक क्षेत्र के विस्तार से भारी वाहनों की आवाजाही तीन से चार गुना हो गई है। उस हिसाब से बायपास का प्लान अपडेट ही नहीं किया।
इससे यह साबित हो गया कि बायपास पर अन्य तरफ के वाहनों की संख्या में इजाफा नहीं हुआ था, बल्कि जाम फ्लाईओवर के अधूरे निर्माण कार्य के कारण लगा था। अपनी नाकामी पर पर्दा डालने के लिए एनएचएआई के अफसरों ने ट्रैफिक डायवर्जन होने से वाहनों का ज्यादा लोड पड़ने का बहाना बनाया।
राऊ–देवास बायपास पर वसूल चुके 1 हजार कराेड़ टैक्स
सर्विस रोड़ पर अवैध पार्किंग तक हटवा नहीं पाए अफसर
कम स्पीड में पार कर रहे बायपास, बढ़ रहा समय
अतिक्रमण बढ़ता ही जा रहा, पूर्व में एक बार हटवा चुके
समय पर फ्लाईओवर तक नहीं बन पाए
मार्किंग, लाइट और साइन बोर्ड तक नहीं
स्ट्रीट लाइट भी अधूरी
रैलिंग भी अधूरी छोड़ी
सुविधाएं जो बायपास पर अब तक नहीं जुटा पाए
ये मुद्दे भी जो पूरे नहीं हो पाए
– निगम क्षेत्र बनने से बायपास के दोनों ओर सघन बसाहट शुरू हो गई। नगर निगम ने भी कॉलोनी परमिशन देना शुरू कर दिया। कमर्शियल काम तो चल ही रहा है। बायपास पर लोकल ट्रैफिक तेजी से बढ़ा। वर्तमान में दोनों ओर 300 से ज्यादा कॉलोनियां और 50 से ज्यादा टाउनशिप हैं।
– पीथमपुर में औद्योगिक क्षेत्र के विस्तार से भारी वाहनों की आवाजाही तीन से चार गुना हो गई है। उस हिसाब से बायपास का प्लान अपडेट ही नहीं किया।
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava