इंदौर CA चुनाव में सबसे ज्यादा वोट से जीती महिला CA निधि बंग के खिलाफ हुई गुटीय वोटिंग

Sanjay Gupta | Feb 27, 2025, 11:33 IST
thesootr
इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) की इंदौर सीए ब्रांच में मैनेजिंग कमेटी के पदाधिकारियों के चुनाव को लेकर आयोजित बैठक में गुटबाजी हावी रही, जिससे चुनाव प्रक्रिया में राजनीति हावी होती दिखाई दी।

द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया यानी ICAI की इंदौर सीए ब्रांच में मैनेजिंग कमेटी के पदाधिकारी चुनने के लिए हुई बैठक में जमकर राजनीति हो गई। गुटीय वोटिंग का शिकार महिला सीए निधि बंग हुईं, यह वही निधि हैं जो 15 फरवरी को हुए सीए एसोसिएशन चुनाव में 15 उम्मीदवारों में सर्वाधिक वोट से चुनाव जीती थीं।



यह होती है प्रक्रिया

खबर यह भी...

अब पदाधिकारी चुनाव के समय यह हो गया

सीए रजत धानुका बीती कमेटी में वाइस चेयरमैन थे, ऐसे में वह चेयरमैन बने और उनके खिलाफ कोई नहीं आया। वहीं दो गुटों के बीच आपसी रजामंदी से तय हुआ कि यदि चेयरमैन पर कोई विरोध नहीं आता है तो फिर आपके लिए वाइस चेयरमैन पद रखा जएगा और इसके तहत सीए समकित भंडारी को वाइस चेयरमैन चुना गया। दोनों ही जगह बिना विरोध के शांति से पदाधिकारी चुन लिए गए। सीए निधि बंग ने फिर सचिव के लिए दावेदारी की और उनके खिलाफ सीए मिलिंद वाधवानी मैदान में आए। यहां तक तो ठीक था, इस दौरान वोटिंग हुई थी और जो अभी तक नहीं हुआ वह हो गया। सीए सेंट्रल काउंसिल के मेंबर सीए पंकज शाह और रीजनल काउंसिल के मेंबर अंकुश जैन और आनंद जैन ने भी पदाधिकारी चुनने की प्रक्रिया में वोट डाले। सामान्य तौर पर सेंट्रल काउंसिल और रीजनल काउंसिल मेंबर वोट नहीं डालते हैं, लेकिन निधि बंग को रोकने के लिए यह वोटिंग की गई। इसमें नतीजा यह रहा है कि वह 7-5 वोट से सचिव पद का इंटरनल चुनाव हार गईं। बता दें कि इसके पहले 2017 में सेंट्रल काउंसिल मेंबर कैमिषा सोनी ने भी वोट डाला था।



इसके बाद इन पर भी यही हुआ

बात यही नहीं रुकी। इसके बाद बात आई कि निधि को कोषाध्यक्ष कर लेते हैं, लेकिन यहां पर लविश तांतेड़ आ गए और फिर वोटिंग हुई और वही नतीजा रहा। फिर बात सिकासा चेयरमैन पद के लिए आई और इसमें भी यही हुआ और तीनों ही जगह निधि 7-5 वोट से हार गईं और वह केवल एग्जीक्यूटिव कमेटी मेंबर बन कर रह गई।



खबर यह भी...

इंदौर सीए ब्रांच दो गुटों में बंटने लगी

इस पूरे चुनाव से इंदौर सीए दो फाड़ हो चुका है। एक सीए गुट में नॉन सीए यानी एक कर सलाहकार की एंट्री है और वह मिशन 2025 के तहत इस चुनाव के लिए लगे हुए थे। वहीं एक गुट सीए का जो इनकी दखल को गलत बता रहा है। इसके चलते पूरे चुनाव के दौरान गहमागहमी बनी रही। इसका शिकार सबसे ज्यादा वोट से जीती महिला सीए निधि बंग हो गईं।



इन पदों पर यह आए

आईसीएआई की इंदौर सीए शाखा की मैनेजिंग कमेटी के 2025-2026 के लिए सीए. रजत धनुका को अध्यक्ष, सीए. समकित भंडारी को उपाध्यक्ष, सीए. मिलिंद वाधवानी को सचिव, सीए. लविश तांतेड़ को कोषाध्यक्ष और सीए. मेघा जैन को सीकासा चेयरपर्सन के रूप में चुना गया। सीए. स्वर्णिम गुप्ता, सीए. निधि बंग एवं सीए. सर्वज्ञ जैन, सीए. नारायण सोमानी कार्यकारिणी समिति के सदस्य होंगे।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • MP News
  • Indore News
  • मध्य प्रदेश
  • ca
  • मध्य प्रदेश समाचार
  • ICAI result