ICAI Election : आईसीएआई की इंदौर शाखा की मैनेजिंग कमेटी के चुनाव संपन्न, रजत धनुका बने चेयरमैन

Reena Sharma Vijayvargiya | Feb 26, 2025, 21:59 IST
Share
Rajat Dhanuka became chairman ICAI
THE SOOTR

आईसीएआई की इंदौर सीए शाखा की मैनेजिंग कमेटी के 2025-26 के लिए चुनाव शांति पूर्ण तरीके से संपन्न हुए। चुनाव में सीए रजत धनुका को अध्यक्ष, सीए समकित भंडारी को उपाध्यक्ष के रूप में चुना गया।

INDORE. आईसीएआई की इंदौर सीए शाखा की मैनेजिंग कमेटी के 2025-26 के लिए चुनाव शांति पूर्ण तरीके से संपन्न हुए। चुनाव में सीए रजत धनुका को अध्यक्ष, सीए समकित भंडारी को उपाध्यक्ष, सीए मिलिंद वाधवानी को सचिव, सीए लविश तांते को कोषाध्यक्ष एवं सीए मेघा जैन को सिकासा चेयरपर्सन के रूप में चुना गया।

ये हैं समिति के सदस्य

ये खबरें भी पढ़ें : ICSI : इंदौर के 4 स्टूडेंट्स ने बनाई ऑल इंडिया रैंक में जगह

सीए स्वर्णिम गुप्ता, सीए निधि बंग एवं सीए सर्वज्ञ जैन, सीए नारायण सोमानी कार्यकारिणी समिति के सदस्य होंगे। इस अवसर पर सेंट्रल काउंसिल सदस्य सीए पंकज शाह, रीजनल काउंसिल सदस्य सीए आनंद जैन एवं सीए अंकुश जैन भी उपस्थित रहे।

मेंबर्स और स्टूडेंट्स के हित में करेंगे कार्य

नवनिर्वाचित अध्यक्ष, सीए रजत धनुका ने कहा कि वे सभी सदस्यों के सहयोग से आईसीएआई के विकास और संगठन को सशक्त बनाने के लिए मिलकर कार्य करेंगे। भविष्य के अवसर आने वाले चैलेंजेस के साथ ब्रांच के सर्वांगीण विकास जिसमें मेंबर्स और स्टूडेंट्स के हित में कार्य हो सके यही प्रयास रहेगा।

ये खबरें भी पढ़ें : ICAI CA 2024 Exam Schedule: सीए इंटर एग्जाम का शेड्यूल जारी

अब चार साल का कार्यकाल

इस बार कार्यकारिणी का कार्यकाल चार साल का रहेगा, जबकि अभी तक तीन साल का होता था। जानकारी के मुताबिक इंदौर में पांच हजार सीए रजिस्टर्ड हैं और 2200 से ज्यादा ने चुनाव में वोटिंग की थी। इस चुनाव में एक लाइजनर कर सलाहकार के सक्रिय होने से भी चुनाव को लेकर विवाद हुआ था और सीए बिरादरी नाराज हुई थी।

ये खबरें भी पढ़ें : ICAI ने जारी किया CA फाइनल रिजल्ट: मुरैना की नंदिनी ने किया ऑल इंडिया टॉप

यह उम्मीदवार चुनाव जीते

चुनाव में कुल 15 उम्मीदवार थे। इसमें विजयी उम्मीदवार में निधि बांग और मिलिंद वाधवानी ने सबसे ज्यादा वोट हासिल किए। इसके साथ ही समकित भंडारी, नारायण सोमानी, रजत धनुका, सर्वज्ञ जैन, मेघा जैन, स्वर्णिम गुप्ता और लविश तांतेड़ ने जीत हासिल की। वहीं सुरेश जैन, एना कंसल, रत्नेश कटारिया, यश खंडेलवाल, अभिनय नामदेव, प्रद्युम्न पाठक चुनाव हार गए।

ये खबरें भी पढ़ें : Local Body Election 2025 Result: मंत्री जायसवाल की बहू चुनाव हारीं

आईसीएआई के नियम

बीती कमेटी में वाइस चेयरमैन पद पर रजत धनुका थे। आईसीएआई के नियमानुसार वाइस चेयरमैन ही अगला चेयरमैन होता है, यदि उसे हटाना है तो चुने हुए नौ लोगों में से दो तिहाई बहुमत की जरूरत होती है। जानकारी के मुताबिक सभी पदों के लिए कार्यकाल एक साल होता है और एक बार चेयरमैन बनने के बाद वह फिर पद पर नहीं आता है। ऐसे में चेयमरैन चुनने के लिए जो अब मीटिंग होगी इसमें असली दौड़ वाइस चेयरमैन के लिए होगी। इस कार्यकारिणी में चुने गए सीए समकित भंडारी का सबसे लंबा कार्यकाल रहा है।

Tags:
  • MP News
  • Indore News
  • election
  • result
  • ICAI result
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती