इंदौर के जाम गेट पर कार पलटने से दो कॉलेज छात्रों की मौत, पांच घायल

Sanjay Gupta | Aug 21, 2024, 16:42 IST
Share
thesootr
thesootr

मध्यप्रदेश के इंदौर में दो कॉलेज छात्रों की दुर्घटना में मौत हो गई। ये हादसा प्रसिद्ध जाम गेट के पास कदवाली में बुधवार अलसुबह हुआ। घटना में पांच अन्य साथी भी घायल हुए हैं, इन सभी को उपचार के लिए भर्ती कराया है। सभी सात लोग एक कार में सवार थे...

इंदौर में पढ़ने वाले दो कॉलेज छात्रों की दुर्घटना में मौत हो गई। यह दुर्घटना प्रसिद्ध जाम गेट के पास कदवाली में बुधवार अलसुबह हुई। घटना में पांच अन्य साथी भी घायल हुए हैं, इन सभी को उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। सभी सात लोग एक कार में सवार थे। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए।

सूर्योदय देखने के लिए गए थे जाम गेट

बताया गया है यह सभी साथी एक कार में सूर्योदय देखने के लिए मौके पर गए थे, तभी कार बेकाबू होकर पलट गई। इसमें सिम्बोसिस कॉलेज इंदौर की सेकेंड ईयर की छात्रा समृद्धि देव (19) और दोस्त यग्नेश उपाध्याय की मौत हो गई। साथी विवान, शानू, हर्षिता, रितेश और एक अन्य के साथ इन्होंने समृद्धि का मंगलवार को जन्मदिन मनाया और फिर सभी एक दोस्त की कार से सनराइज देखने के लिए जाम गेट तरफ रवाना हुए।

कार के सामने जानवर आने से हटा नियंत्रण

बताया जा रहा है कि घाट के पहले कार के सामने अचानक कोई जानवर आ गया। इससे कार चला रहे रितेश ने कंट्रोल खो दिया और गाड़ी खाई की तरफ जाकर पलट गई। इससे समृद्धि और यग्नेश की मौके पर मौत हो गई। बाकी घायल हो गए।

घायल हुए दोस्तों ने यह बताया

घायल दोस्तों ने बताया कि संकरा रास्ता होने से कार बेकाबू हो गई। तीन से चार पलटी खा गई थी। सूचना पर मौके पर पहुंची बड़गोंदा पुलिस ने घायलों को इंदौर के भंवरकुआं स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया है।

समृद्धि कांग्रेस नेता और यग्नेश बीजेपी नेता के परिवार से

समृद्धि मूल रूप से धार जिले के बदनावर की रहने वाली थी। वह इंदौर में रहकर पढ़ रही थी। पिता अशोक देव कांग्रेस के नेता हैं। उनकी 3 बेटियां हैं। समृद्वि सबसे छोटी बेटी थी। ताऊ रमेशचंद्र खेड़ा के पूर्व सरपंच थे। वहीं हादसे में मृत स्टूडेंट यग्नेश मूल रूप से देवास का रहने वाला था। वह देवास बीजेपी जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल का भांजा था। मां पल्लवी एबीवीपी की कार्यकर्ता रही हैं।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • कॉलेज छात्रों की मौत
  • इंदौर के जाम गेट
  • सिम्बोसिस कॉलेज
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती