इंदौर में Zoom ऐप के जरिए किराये पर लेकर बेच दी कार, गिरोह पकड़ा, 10 कारें बरामद

Vishwanath Singh | Jun 26, 2025, 15:43 IST
Share
Sourabh064
Sourabh064

इंदौर निवासी पवन सक्सेना ने थाने में शिकायत की थी कि उसने अपनी बलेनो कार (MP13 ZJ 5838) Zoom ऐप पर किराए के लिए रजिस्टर की थी। 6 जून से 8 जून तक की बुकिंग मोहम्मद मुइनुद्दीन नाम के व्यक्ति के नाम पर हुई।

इंदौर पुलिस ने एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। यह गिरोह Zoom ऐप के जरिए कार किराए पर लेकर उन्हें गिरवी या बेच देता था। गिरोह का सरगना मोहम्मद हनीफ गिरफ्तार कर लिया गया है। परदेशीपुरा थाना पुलिस ने अब तक 10 गाड़ियां बरामद की हैं। इनमें से कई कारें इंदौर और अन्य जिलों से ली गई थीं।

ऐसे हुआ खुलासा

इंदौर निवासी पवन सक्सेना ने थाने में शिकायत की थी कि उसने अपनी बलेनो कार (MP13 ZJ 5838) Zoom ऐप पर किराए के लिए रजिस्टर की थी। 6 जून से 8 जून तक की बुकिंग मोहम्मद मुइनुद्दीन नाम के व्यक्ति के नाम पर हुई। इसके बाद लगातार बुकिंग बढ़ाने की रिक्वेस्ट आती रही, लेकिन 15 जून को कार वापस नहीं मिली।

इसके बाद जब पवन ने GPS ट्रैक करने की कोशिश की तो सिस्टम डिएक्टिवेट हो चुका था।शक होने पर उसने बुकिंग करने वाले नंबर पर कॉल किया, जहां एक शख्स ने खुद को मोहम्मद हनीफ बताया और दो दिन में गाड़ी लौटाने का वादा किया। जब पवन ने ID पर दिए पते पर जाकर जानकारी निकाली तो पता चला कि हनीफ ने मुइनुद्दीन की आईडी का गलत इस्तेमाल कर गाड़ी ली थी और उसे गिरवी रख दिया।

यह था गिरोह का तरीका

आरोपी राजगढ़ के ग्रामीण इलाकों में जाकर खुद को वाहन का सेकंड ओनर बताकर या तो उसे गिरवी रख देता था या बेच देता था। पुलिस जांच में सामने आया है कि हनीफ और उसके साथी मिलकर कई गाड़ियों के साथ इसी तरह का धोखा कर चुके हैं।

यह खबर भी पढ़े...Big Expose | क्या NTA ने अपने फायदे के लिए किया टॉपर के नाम का मिसयूज़ | NEET UG 2025

यहां मिलीं गाड़ियां

थाना परदेशीपुरा की टीम ने राजगढ़ (ब्यावरा) जाकर विभिन्न जगहों से गाड़ियां बरामद कीं हैं। बरामद वाहनों की सूची इस प्रकार है:

क्रम

वाहन क्रमांक

वाहन मालिक का नाम

1

MP13 ZJ 5838

पवन सक्सेना, नंदा नगर, इंदौर

2

MP09 DR 7635

सौरभ गुर्जर, भंवरकुआं, इंदौर

3

MP09 DQ 0793

-

4

MP41 CB 0118

राकेश व्यास, नेमावर, देवास

5

MP20 CM 3485

राजेश दुबे, मदन महल, जबलपुर

6

MP09 DR 7077

आशिफ अली, चंदन नगर, इंदौर

7

MP09 AF 4338

अभय रघुवंशी, भंवरकुआं, इंदौर

8

MP09 DN 1410

-

9

MP04 TA 2498

हरगोविन्द राठौर, इंदौर

10

MP09 ZK 9566

सुनील वाधवानी, इंदौर

यह खबर भी पढ़े...छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने सड़क हादसों पर जताई चिंता, शराब दुकानों और ढाबों के खिलाफ सख्ती का निर्देश

पुलिस ने दर्ज किया मामला

इस पूरे मामले में परदेशीपुरा थाना में FIR क्रमांक 290/2025 दर्ज की गई है, जिसमें BNS 2023 की धारा 318(4), 316(2), 3(5) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। पुलिस को अन्य वाहनों की जानकारी भी मिल रही है और संबंधित थानों को सूचित किया जाएगा।

यह खबर भी पढ़े...11 साल बाद नारायण साईं और आसाराम मिले, मुलाकात में दोनों फफक पड़े

यह है पुलिस टीम

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक आरडी कानवा और उनकी टीम प्रआर देवेन्द्र यादव, भूपेंद्र भदौरिया, संतोष तिवारी और राजकुमार दुबे की सक्रिय भूमिका रही।

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧




Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • MP
  • इंदौर
  • पुलिस
  • आरोपी
  • थाना
  • कार
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा