15 अगस्त को उड़ा देंगे... इंदौर के केंद्रीय स्कूल को मिली धमकी
Jitendra Shrivastava | Jul 20, 2024, 17:17 IST
thesootr
मध्य प्रदेश के इंदौर में आईआईटी कैंपस के पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। स्कूल की प्रिंसिपल को ये धमकी भरा ईमेल आया है। इसमें पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई का जिक्र है...
INDORE. मध्य प्रदेश के इंदौर में आईआईटी कैंपस में स्थित पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। ये धमकी एक ईमेल के माध्यम से मिली है। ये धमकी भरा ईमेल स्कूल प्रिंसिपल की ऑफिशियल आईडी पर आया था। ईमेल में पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI का नाम भी लिखा हुआ था। मेल पढ़ने के बाद प्रिंसिपल ने फौरन पूरे मामले की शिकायत पुलिस से की।
दरअसल, इंदौर के सिमरोल स्थित आईआईटी कैंपस में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय है। केंद्रीय विद्यालय की प्रिंसीपल को एक ईमेल आया। इसमें स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी के बारे में लिखा था इसके बाद हड़कंप मच गया। बड़ी बात यह है कि इस ईमेल में पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई का भी नाम लिखा था। इसमें स्वतंत्रता दिवस यानी 15 अगस्त पर स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। आईआईटी के सिक्योरिटी ऑफिसर की शिकायत पर सिमरोल थाने में एक प्रकरण दर्ज किया गया है। धमकी भरा ई-मेल मिलने के बाद पुलिस भी अलर्ट हो गई। अब इस ई-मेल आईडी को ट्रेस करने की कोशिश पुलिस कर रही है।
धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद अब आईआईटी कैंपस की सिक्योरिटी भी बढ़ा दी गई है। अनजान लोगों की कैंपस में एंट्री बंद कर दी गई है। इसके साथ ही आने-जाने वाले को भी आईडी कार्ड दिखाने पर ही एंट्री मिल रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए बम डिस्पोजल और डॉग स्क्वाड की एक टीम पुलिस मुख्यालय से आईआईटी के लिए रवाना कर दी गई है।
ईमेल में आईएसआई का नाम भी लिखा
आईआईटी कैंपस में सुरक्षा बढ़ाई
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari