इंदौर का पांच मौत वाला चोरल फार्म हाउस वैध, इंदौर का डबकरा परिवार बना रहा था रिसोर्ट और कॉफी हाउस

Sanjay Gupta | Aug 23, 2024, 17:59 IST
Share
thesootr
thesootr

मध्यप्रदेश के इंदौर के चोरल गांव में हुए हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई थी। इस घटना में अजीब संयोग ये हुआ कि जिस कॉटेज में मजदूर पहले सोते थे उसमें गर्मी और उमस लगने के कारण जिसका स्लैब गिरा उसमें सोने चले गए थे...

INDORE. इंदौर की महू तहसील के चोरल गांव में फार्महाउस में अलसुबह हुई स्लैब गिरने की घटना और पांच मजदूरों की मौत के मामले में प्रशासन ने रेस्क्यू ऑपरेशन कराने के साथ ही इसकी जांच भी करा ली है। जांच में पाया गया है कि यह फार्महाउस वैध है और सभी तरह की मंजूरियां है। निर्माण के दौरान की गई चूक के कारण यह स्लैब गिरा और यह दुर्घटना हुई।

घटना वाले दिन ही वहां सोने पहुंचे थे मजदूर

घटना वाले दिन ही मजदूर वहां सोने पहुंचे थे। इसके पहले वह अन्य जगह सोते थे। पूछताछ में सामने आया है कि मजदूरों को उस दिन अधिक उमस, गर्मी लग रही थी, फिर सभी ने बात की और हाल ही में बने स्लैब के नीचे सोने चले गए। यह स्लैब लोहे के एगंल पर सीमेंट डालकर बनाया था, जबकि सीमेंट नहीं डाली जाती है और प्लायवुड से बनाया जाता है। रात में बारिश हुई और एंगल वह बोझ नहीं सह सके और स्लैब नीचे गिर गई, जिससे मौत हुई।

इन्होंने ली थी मंजूरी

यह फार्महाउस की जमीन इंदौर के विशाल डबकरा की है। यहां की 4170 वर्गमीटर जमीन में से 599 वर्गमीटर जमीन पर रिसोर्ट और कॉफी हाउस बनाने के लिए पंचायत से मंजूरी ली थी जो अप्रैल 2024 में मिली। सात ही टीएंडसीपी से भी अनापत्ति थी। यह मंजूरी ममता पति कन्हैयालाल डेम्बला, अनाया पिता भरत डेम्बला और विहाना पति जतिन डेम्बला के नाम पर ली गई थी। मंजूरी के बाद निर्माण काम शुरू हुआ था। मौके पर कोई अवैध निर्माण नहीं पाया गया।

पीएम हुआ, रेडक्रास से मदद की

कलेक्टर आशीष सिंह द्वारा दिए गए आदेश के तहत महू प्रशासन और पुलिस द्वारा तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। जेसीबी और अन्य सामग्री पहुंची, लेकिन स्लैब में दबने से किसी को बचाया नहीं जा सका। एसडीएम सीएस हुड्‌डा ने कलेक्टर के निर्देश पर सभी व्यवस्थाएं की और फिर सभी बॉडी की पीएम कराया गया। प्रशासन द्वारा रेडक्रास से भी मदद की गई। साथ ही फार्महाउस की मंजूरी के भी सभी दस्तावेज जांचे गए। उधर सीएम डॉ. मोहन यादव ने भी शोक जताने के साथ ही तत्काल राहत राशि की भी घोषणा की।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • एमपी न्यूज
  • कलेक्टर आशीष सिंह
  • चोरल फार्म हाउस
  • इंदौर का चोरल गांव
  • इंदौर का डबकरा परिवार
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती