इंदौर में सिगरेट का कश लगाया और फूंक दी कपड़ा मार्केट की 22 दुकानें

Vishwanath Singh | Mar 21, 2025, 13:50 IST
Share
The Sootr
The Sootr

चौकीदार के अनुसार, उसने सुबह करीब 5:30 बजे मार्केट से लपटें निकलते देखीं। 6:30 बजे दमकल विभाग को सूचना दी गई, जिसके बाद दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं।

MP News : इंदौरक्लॉथ मार्केट में गुरुवार सुबह भीषण आग लग गई थी, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया था। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। इस आग में यहां की लगभग 22 दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि यहां पर किसी दुकान पर काम करने वाले कर्मचारी को नौकरी से कुछ समय पहले निकाल दिया था। उससे नाराज होकर उसने सिगरेट से एक दुकान में आग लगा दी। आग लगाने से पहले उसने दुकान के पास ही खड़े होकर सिगरेट का कश भी लगाया था। यह आग धीरे–धीरे कर बाकी की दुकानों में भी फैल गई।

चौकीदार ने दी फायर ब्रिगेड को सूचना

चौकीदार के अनुसार, उसने सुबह करीब 5:30 बजे मार्केट से लपटें निकलते देखीं। 6:30 बजे दमकल विभाग को सूचना दी गई, जिसके बाद दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। इस आगजनी में सोनम कलेक्शन, दिलीप मैचिंग, लोटस फैशन, नर्सिंग की दुकान, दीप टेक्सटाइल्स, पूजा श्री, राज श्री फैब्रिक और कुइया टेलर सहित आधा दर्जन से अधिक दुकानें जलकर खाक हो गईं। संकरी गलियों और भारी धुएं के कारण दमकल वाहनों को अंदर पहुंचने में कठिनाई हुई। स्थानीय लोगों की मदद से पाइप डालकर आग पर काबू पाया गया। हालांकि, दुकानों में भारी मात्रा में कपड़ा होने के कारण अंदर अब भी धुआं बना हुआ है, जिसे पानी डालकर ठंडा किया जा रहा है।

यह खबर भी पढ़ें...इंदौर में दोस्तों संग पार्टी कर रही युवती की आंख में लगी गोली, दोस्त छोड़कर भागे

नौकरी जाने से था नाराज

पुलिस ने बताया कि नौकरी से निकाले जाने पर नाराज कर्मचारी ने सेठ की दुकान में आग लगा दी। ये आग आसपास की 22 दुकानों में फेल गई, जिससे करोड़ों का नुकसान हो गया। घटना गुरुवार सुबह की है। पुलिस ने आरोपी को देर रात गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में माना कि उसने सेठ से नाराज होकर दुकान में आग लगाई थी। उसका कहना है कि वह सिर्फ सेठ की दुकान को नुकसान पहुंचाना चाहता था। उसे नहीं पता था कि इतना बड़ा हादसा हो जाएगा।
यह खबर भी पढ़ें...इंदौर के खरिया की दवा कंपनियां मॉडर्न, नंदिनी सहित जेनेथ, सिंडिकेट के सैंपल लगातार फेल

नकाब बांधकर पहुंचा आग लगाने

डीसीपी ऋषिकेश मीणा को घटना के बाद जानकारी मिली कि कपड़ा बाजार में किसी व्यक्ति आते-जाते देखा गया था। पुलिस ने उसकी पहचान के लिए जांच शुरू की। आरोपी ने चेहरे पर नकाब बांध रखा था। पुलिस ने दुकानों में काम करने वाले कर्मचारियों से पहचान कराई। उन्होंने बताया कि वीडियो में दिख रहा शख्स द्वारकापुरी में रहने वाला देवा है। देवा पहले दिलीप नाम के व्यापारी की सूट की दुकान में काम करता था। कुछ दिन पहले दिलीप ने उसे नौकरी से निकाल दिया था। देवा ने काम के बदले कुछ पैसे मांगे थे, लेकिन दिलीप ने देने से इनकार कर दिया था। इसी बात को लेकर देवा नाराज चल रहा था।

यह खबर भी पढ़ें...हनी सिंह की टैक्स चोरी पर साउंड सिस्टम जब्त, कुमार विश्वास की कमर्शियल रामकथा पर चुप्पी

कैमरे में भी की थी छेड़छाड़

देवा ने पूछताछ में बताया कि वह देर रात करीब दो बजे के बाद कपड़ा बाजार पहुंचा। पहले उसने आसपास मौजूद चौकीदारों की गतिविधियों को देखा, फिर एक कैमरे से छेड़छाड़ की और चैनल गेट के पास स्थित दिलीप की दुकान में आग लगा दी। इसके बाद भाग गया।

यह खबर भी पढ़ें...Indore | अक्षय कांति बम और उनके पिता की बढ़ी मुश्किलें | दोनों पर चलेगा ट्रायल, नहीं मिली छूट

Tags:
  • MP News
  • इंदौर
  • पुलिस
  • आग
  • फायर ब्रिगेड
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती