सीएम मोहन यादव बोले गांधी-नेहरू परिवार ने खुद को भारत रत्न दिए, दिग्गी ने मोदी को घेरा
INDORE. संविधान दिवस के मौके पर बुधवार, 26 नवंबर को सीएम मोहन यादव इंदौर दौरे पर हैं। यहां उन्होंने सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती पर निकल रही यूथ यात्रा का स्वागत किया।
साथ ही इस मौके पर कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। वहीं, पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह और कांग्रेस नेता विवेक तन्खा भी इंदौर में हैं। उन्होंने संविधान को लेकर मोदी सरकार को घेरा।
सीएम डॉ. मोहन यादव ने यह कहा
पीओके के रूप में देश आज भी भुगत रहा है। वहीं, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने भी कश्मीर को लेकर पहले पीएम जवाहर लाल नेहरू की गलतियां बताईं। उन्होंने कहा कि कोई बात नहीं, गुजरात के सरदार पटेलजी ने देश को एक किया था। अब वहीं से आए हमारे पीएम और गृहमंत्री कश्मीर वाला हिस्सा भी लेंगे।
एमपी SIR में मतदाता संख्या से इंदौर नंबर 1, प्रतिशत में अशोकनगर में 94 फीसदी काम पूरा
उधर दिग्गी ने मोदी को घेरा
संविधान दिवस के मौके पर पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह कांग्रेस के शपथ समारोह में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि आज लोकतंत्र और संविधान को बचाना जरूरी है। चुनाव आयोग के SIR के चलते मतदाता सूची में काट-छांट की जा रही है, आगे जाकर नागरिकता पर सवाल उठेगा।
चुनाव आयोग के आदेश से मतदाता सूची में फेरबदल हो रहा है। इससे भविष्य में नागरिकता पर सवाल उठ सकता है। उन्होंने बताया कि इतिहास में लोकतंत्र से चुने गए नेताओं ने एकतंत्र शासन किया। ऐसा ही अब देश में हो रहा है।
पीएम मोदी और उनके साथी यही कर रहे हैं। इसके खिलाफ हमें लड़ाई लड़नी होगी। वहीं, सांसद विवेक तन्खा ने भी कहा कि संविधान की रक्षा करना जरूरी है। इससे हमारी आज़ादी और अधिकार सुरक्षित रहते हैं। अब एक ट्वीट करने पर भी लोगों को जेल भेजा जाता है।
5 प्वाइंट में समझें क्या है पूरा मामला
|
ये खबर भी पढ़िए...MP News. वीआईटी कॉलेज में फूंके वाहन, कैंपस में पीलिया फैलने पर भड़के थे छात्र
कार्यक्रम में ये नेता भी रहे मौजूद
कार्यक्रम में जिला कांग्रेस अध्यक्ष विपिन वानखेड़े और शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे शामिल हुए। इसके अलावा, नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे, वरिष्ठ नेता राजेश चौकसे और विनय बाकलीवाल भी मौजूद थे। सुरजीत सिंह चड्ढा, राजू भदौरिया और राजा चौकसे भी कार्यक्रम में आए। रमेश यादव उस्ताद, सुरेश मिंडा और आनंद राय ने भी भाग लिया।
प्रदेश प्रवक्ता अमित चौरसिया, शैलेश गर्ग और सुवेग राठी भी उपस्थित थे। रिटा डांगरे, अमित पटेल, कुणाल सोलंकी और सादिक खान भी कार्यक्रम का हिस्सा बने। अंसाफ अंसारी, पार्षद शेफु वर्मा और सोनिला मीमरोट भी वहां थे।
पुखराज राठौर, संतोष यादव, शाबाज खान और आकाश वर्मा ने भी भाग लिया। संजय बाकलीवाल, विवेक खंडेलवाल और गिरीश जोशी भी मौजूद रहे। विनोद मेहरा, मेहमूद खान और संजय खादीवाला भी कार्यक्रम में शामिल थे।
आनंद जैन कासलीवाल, हिमानी सिंह, साक्षी शुक्ला, राजेश यादव, शशि हाडा और रजत पटेल के साथ बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।