इंदौर में सीएम मोहन यादव की सुरक्षा में चूक, कुछ देर के लिए अधिकारियों में मच गया हड़कंप
Sanjay Gupta | Jul 15, 2024, 11:27 IST
सीएम मोहन यादव
इंदौर में सीएम मोहन यादव ( CM Mohan Yadav ) की सुरक्षा में बड़ी चूक हुई है। सीएम ने इसको लेकर पूरी व्यवस्था पर अधिकारियों को खासी फटकार लगाई है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के रविवार (14 जुलाई) को इंदौर दौरे के दौरान अधिकारियों की भारी लापरवाही सामने आई। कुछ देरे के लिए सीएम का पता ही नहीं चला कि वह कहां गए हैं? अधिकारियों के बीच हड़कंप मच गया। हालांकि थोड़ी देर बाद राहत मिली, जब वह सुरक्षित आयोजन स्थल पर पहुंच गए। खुद सीएम ने इस घटना पर भारी फटकार लगाई।
सीएम ने इसके बाद एयरपोर्ट पहुंचकर पूरी व्यवस्था पर अधिकारियों को खासी फटकार लगाई। उन्होंने व्यवस्था प्रभारी से इस लेकर कहा कि यह किस तरह की प्रोटोकाल व्यवस्था की गई थी। काफिले का प्रभार संभाल रहे एसीपी पूनमचंद यादव सुपर कॉरिडोर पर डायवर्सन को नहीं समझ सके थे और काफिला ऐसे रास्ते पर चला गया जो आगे जाकर बंद था।
जिम्मेदार अधिकारी यादव बोले लौटने के दौरान सुपर कॉरिडोर पर डायवर्सन प्वाइंट में थोड़ा असमंजस हो गया था, लेकिन तत्काल इसे समझ लिया गया था और सीएम के काफिले को सुरक्षित एयरपोर्ट पहुंचा दिया गया था।
![sanjay gupta]()
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
यह हुई घटना
पौधारोपण महाअभियान के दौरान वर्ल्ड रिकार्ड बना और शाम को इसके लिए रेवती रेंज पर कार्यक्रम रखा गया कि यह सर्टिफिकेट सीएम ग्रहण करेंगे। सीएम इसके बाद शाम को फिर रेवती रेंज की ओर लौटे। फिर कार्यक्रम के बाद वह भोपाल जाने के लिए एयरपोर्ट के लिए रवाना हुए। लेकिन इस दौरान ट्रैफिक पुलिस की गलती से उनका कारकेड गलत डायवर्ट हो गया। करीब डेढ़ किमी तक आगे चला गया। जब अधिकारियों को अपनी गलती पता चली तो फिर कारकेड मुड़ा और सीएम एयरपोर्ट पहुंच सके।
एयरपोर्ट पर लगाई फटकार
यह बोले जिम्मेदार
sanjay gupta
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari