इंदौर कलेक्टोरेट के अधिकारी नामांतरण में टॉप टू में लेकिन CM के आदेश पर भी सीमांकन, बटांकन की हालत खराब, डायवर्सन आवेदन भी लंबित

Pratibha Rana | Jan 05, 2024, 24:00 IST
Share
इंदौर कलेक्टोरेट के अधिकारी नामांतरण में टॉप टू में लेकिन CM के आदेश पर भी सीमांकन, बटांकन की हालत खराब, डायवर्सन आवेदन भी लंबित
इंदौर कलेक्टोरेट के अधिकारी नामांतरण में टॉप टू में लेकिन CM के आदेश पर भी सीमांकन, बटांकन की हालत खराब, डायवर्सन आवेदन भी लंबित

सीएम ड़ॉ. मोहन यादव ने राजस्व कामों को लेकर खास सख्ती बरतने के आदेश दिए हैं, यहां तक कि पटवारी को रात को गांव में ही रूकने के लिए कहा गया है

संजय गुप्ता, INDORE. सीएम ड़ॉ.मोहन यादव ने राजस्व कामों को लेकर खास सख्ती बरतने के आदेश दिए हैं, यहां तक कि पटवारी को रात को गांव में ही रूकने के लिए कहा गया है। लेकिन इंदौर कलेक्टोरेट में नामांतरण को छोड़ दिया जाए तो बाकी राजस्व कामों की हालत खराब है। नामांतरण में कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी द्वारा दिए गए आदेश और फॉलोअप के बाद यहां निराकरण की स्थित 87 फीसदी हो चुकी है, लेकिन सीमांकन में 60 फीसदी तो बंटवारे में 61 फीसदी की स्थिति है। डायवर्सन के भी कई केस एसडीओ के पास लंबित है।

नामांतरण में बढ़िया काम

नामांतरण खासकर अविवादित नामांतरण केस में इंदौर कलेक्टोरेट आगे हैं। यहां केस की संख्या भी प्रदेश में सबसे ज्यादा आती है। इंदौर प्रतिशत के हिसाब से भले ही दूसरे नंबर पर हो लेकिन संख्या के लिहाज से कोई भी जिला दूर-दूर तक नहीं आता है। यहां 41 हजार से ज्यादा केस में 35 हजार से ज्यादा केस निराकृत हो चुके हैं। इसके लिए कलेक्टर ने विशेष अभियान चलाया था।

लेकिन यहां हालत खराब

लेकिन राजस्व के दो अन्य अहम काम सीमांकन और बटांकन में तहसील कार्यालयों में भारी सुस्ती है। सीमांकन के 13 हजार से अधिक मामलो में से 5 हजार से ज्यादा लंबित है। तीन से छह माह पुराने ही डेढ़ हजार से ज्यादा केस है, वहीं ढाई हजार केस ऐसे हैं जिन्हें सीमांकन के आवेदन लगे हुए एक साल होने को आ गया है, लेकिन नपती नहीं हुई है। कुछ केस तो एक साल से भी ज्यादा से लंबित है। इसी तरह बंटवारे में भी एक हजार से ज्यादा केस लंबित है। सीमांकन केस में मशीन की कमी भी एक बड़ा कारण है।

Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • CM Dr. Mohan Yadav
  • action of CM Mohan Yadav
  • order regarding revenue works of Mohan Yadav
  • सीएम ड़ॉ. मोहन यादव
  • सीएम मोहन यादव का एक्शन
  • मोहन यादव के राजस्व कामों को लेकर आदेश
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA