इंदौर के कांग्रेसियों को ईडी का दफ्तर ही नहीं पता, सोनिया-राहुल पर ईडी कार्रवाई का विरोध करने जाएंगे

Vishwanath Singh | Apr 16, 2025, 10:40 IST
Share
The Sootr
The Sootr

मंगलवार रात लगभग 9 बजे मप्र कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने वीडियो संदेश जारी किया। इसके बाद प्रदेशभर की कांग्रेस की कार्यकारिणी सक्रिय होने लगी। धड़ाधड़ संदेश जारी होने लगे और कार्ययोजना भी तैयार हो गई।

इंदौर में कांग्रेस के नेता अपने वरिष्ठों के आदेश निर्देश का पालन तो पूरे जोश के साथ करते हैं, लेकिन वे कई बार अपने होश खो बैठते हैं। इस बार भी यही हुआ। कांग्रेस की राष्ट्रीय नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर ईडी की कार्रवाई के विरोध में प्रदर्शन करने को लेकर मंगलवार की देर रात प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने वीडियो संदेश के माध्यम से सभी कांग्रेसियों का आव्हान किया। इसके बाद शहर कांग्रेस अध्यक्ष ने आवश्यक सूचना के टैग के साथ संदेश जारी कर दिया। इसमें लिख दिया कि ईडी के पालिका प्लाजा स्थित कार्यालय पर प्रदर्शन किया जाएगा। जबकि कांग्रेसियों को यही नहीं पता कि ईडी कार्यालय वहां से दो महीने पहले ही शिफ्ट होकर नेहरू पार्क चला गया है।

The Sootr
The Sootr

रात को प्रदेश अध्यक्ष के संदेश से सक्रिय हुए कांग्रेसी

मंगलवार रात लगभग 9 बजे मप्र कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने वीडियो संदेश जारी किया। इसके बाद प्रदेशभर की कांग्रेस की कार्यकारिणी सक्रिय होने लगी। धड़ाधड़ संदेश जारी होने लगे और कार्ययोजना भी तैयार हो गई और शहर अध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्ढा ने भी रात लगभग 10 बजे एक वीडियो संदेश जारी कर दिया। फिर सोशल मीडिया पर कांग्रेस की तरफ से सूचना भी प्रचारित कर दी गई कि ईडी की कार्रवाई के विरोध में सुबह सभी कांग्रेसियों को गांधी भवन पर एकत्रित होना है और फिर सभी ईडी के दफ्तर जाएंगे। इस संदेश में कांग्रेसियों ने ईडी के पुराने दफ्तर का ही पता डाल दिया। जबकि ईडी का दफ्तर वहां से दो महीने पहले ही शिफ्ट हो चुका है।

यह खबर भी पढ़ें ...इंदौर बार एसोसिएशन में 68% हुआ मतदान, यादव पहली बार अध्यक्ष तो बिरथरे चौथी बार बने सचिव

नेहरू पार्क पहुंच गया है ईडी का दफ्तर

शहर कांग्रेस की तरफ से प्रदर्शन को लेकर कार्ययोजना तो तैयार की, लेकिन कांग्रेसियों को ये ही नहीं पता कि यह प्रदर्शन आखिर उन्हें करना कहां है। ईडी का दफ्तर दो महीने पहले तक पालिका प्लाजा में हुआ करता था। अब वह शिफ्ट होकर नेहरू पार्क स्थित जनसंपर्क कार्यालय वाली बिल्डिंग में पहुंच चुका है।

यह खबर भी पढ़ें ...Devas Temple Case | BJP MLA गोलू शुक्ला के उत्पाती बेटे का सरेंडर; पुजारी के छुए पैर, मांगी क्षमा

यह संदेश जारी किया शहर कांग्रेस ने

आवश्यक सूचना~

प्रिय कांग्रेस बंधु,

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सम्मानित अध्यक्ष आदरणीय श्री जीतू पटवारी जी के निर्देश पर नेशनल हेराल्ड के झूठे केस में श्रीमती सोनिया गांधी जी के नाम चार्जशीट में दर्ज करने के विरोध में शहर कांग्रेस एवं जिला कांग्रेस एवं पार्षद दल द्वारा कल गांधी भवन पर इकट्ठा होकर , ED दफ्तर पालिका प्लाजा एम टी एच कंपाउंड पर विरोध प्रदर्शन....

दिनांक 16 अप्रैल (बुधवार)

समय ~सुबह 11:30 बजे

स्थान~कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन कांग्रेस कार्यालय पर इकट्ठा होकर, ED दफ्तर (पालिका प्लाजा) एम टी एच कंपाउंड पर

आप सभी कांग्रेस साथियों से विशेष आग्रह है, कि अधिक से अधिक संख्या में साथियों के साथ उक्त विरोध प्रदर्शन में शामिल होवे।

निवेदक

सुरजीत सिंह चड्ढा

अध्यक्ष शहर कांग्रेस कमेटी इंदौर

सदाशिव यादव

अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी इंदौर

चिंटू चौकसे

नेता प्रतिपक्ष नगर निगम इंदौर

किशोर डोंगरे

अध्यक्ष

शहर कांग्रेस आईटी एवम् सोशल मीडिया विभाग

यह खबर भी पढ़ें ...इंदौर में अजाक्स को कार्यालय के लिए मिला सरकारी बंगला, खुल गई कचौड़ी-समोसे की दुकान

यह खबर भी पढ़ें ...एमपी में मौसम का तगड़ा पलटाव, कई जिलों में 150% तक बारिश का अनुमान!!



Tags:
  • राहुल गांधी
  • ईडी
  • इंदौर
  • जीतू पटवारी
  • सोनिया गांधी
Fire Safety Rules 2026: आग लगी तो जिम्मेदार कौन? MP में अब हर साल देना होगा भवनों की सुरक्षा का हिसाब

By Ramanand Tiwari

Fire Safety Rules 2026: आग लगी तो जिम्मेदार कौन? MP में अब हर साल देना होगा भवनों की सुरक्षा का हिसाब
पुलिस होती कौन है हमें रोकने वाली? AISF कार्यकर्ता श्रावणी का बड़ा आरोप, इटारसी हिरासत से हाईकोर्ट तक की पूरी कहानी

By Neel Tiwari

पुलिस होती कौन है हमें रोकने वाली? AISF कार्यकर्ता श्रावणी का बड़ा आरोप, इटारसी हिरासत से हाईकोर्ट तक की पूरी कहानी
CG Top News: CM हाउस के बाहर हंगामा, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का WhatsApp हैक, मंत्रालय में 162 कर्मचारियों के तबादले समेत पढ़े बड़ी खबरें

By Umeshwari Baghel

CG Top News: CM हाउस के बाहर हंगामा, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का WhatsApp हैक, मंत्रालय में 162 कर्मचारियों के तबादले समेत पढ़े बड़ी खबरें
Rajasthan Top News: जयपुर जिला परिषद चुनाव में भाजपा-कांग्रेस ने घोषित किए प्रत्याशी

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: जयपुर जिला परिषद चुनाव में भाजपा-कांग्रेस ने घोषित किए प्रत्याशी
छत्तीसगढ़ के इस अभयारण्य में आएंगे 50 काले हिरण, जंगल सफारी की तैयारी, स्थानीय युवाओं को मिलेंगे रोजगार के अवसर

By Umeshwari Baghel

छत्तीसगढ़ के इस अभयारण्य में आएंगे 50 काले हिरण, जंगल सफारी की तैयारी, स्थानीय युवाओं को मिलेंगे रोजगार के अवसर
सिवनी में 46 नवजातों की मौत का दावा: भाजपा विधायक ने अपनी ही सरकार की व्यवस्था पर उठाए सवाल, सीएम से जांच की मांग

By Atul Dwivedi

सिवनी में 46 नवजातों की मौत का दावा: भाजपा विधायक ने अपनी ही सरकार की व्यवस्था पर उठाए सवाल, सीएम से जांच की मांग
MP 108 Ambulance Service: एम्बुलेंस सेवा के करोड़ों के भुगतान पर उठे सवाल, लोकायुक्त की एंट्री से बढ़ी हलचल

By Ramanand Tiwari

MP 108 Ambulance Service: एम्बुलेंस सेवा के करोड़ों के भुगतान पर उठे सवाल, लोकायुक्त की एंट्री से बढ़ी हलचल