इंदौर में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी के पोस्टर, चिंटू चौकसे के शहराध्यक्ष पर लिखा राहुल गांधी के सृजन में वोट चोरी

Sanjay Gupta | Sept 04, 2025, 12:40 IST
Share
indore-congress-leaders-poster-alleges-vote-theft-srijan-campaign-controversy
indore-congress-leaders-poster-alleges-vote-theft-srijan-campaign-controversy

इंदौर में कांग्रेस के सृजन अभियान और वोट चोरी को लेकर विवाद बढ़ गया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और नवनियुक्त शहराध्यक्ष चिंटू चौकसे के खिलाफ पोस्टर लगाए गए हैं, जिसमें...

लोकसभा प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी के सृजन अभियान और नए वोट चोरी के मुद्दे को लेकर इंदौर में नया बखेड़ा खड़ा हो गया। इंदौर में रीगल व अन्य जगह पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के खिलाफ पोस्टर, बैनर लग गए। मुद्दा इसमें नवनियुक्त शहराध्यक्ष चिंटू चौकसे और जिलाध्यक्ष विपिन वानखेड़े की चौंकाने वाली नियुक्ति का विरोध है। दोनों गुरुवार को पद संभाल रहे हैं और इसके लिए प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी और पटवारी भी आ रहे हैं।

क्या लिखा है पोस्टर में

"राहुल गांधी जी आपके संगठन सृजन अभियान में इंदौर में हमारा वोट चोरी हो गया है, गजब जीतू दादा (इसके साथ ही जीतू पटवारी की फोटो लगी है और उस पर क्रास का निशान लगा है)"

96ccf091-76f
96ccf091-76f


क्यों लगा है यह पोस्टर, क्या है सृजन और वोट चोरी

राहुल गांधी ने जिलाध्यक्ष और शहराध्यक्ष पद पर नियुक्ति का नया फार्मूला अपनाया और इसके लिए केंद्र से आब्जर्वर की टीम भेजी। तय किया कि यह सभी नेताओं से बात कर राय लेंगे और सर्वे करके फिर रिपोर्ट दिल्ली देंगे। इसमें इंदौर में शहराध्यक्ष के लिए चिंटू चौकसे का फार्म था ही नहीं, बल्कि वह मित्र पार्षद राजू भदौरिया के लिए लगे थे।

इसके साथ ही अरविंद बागड़ी, दीपू यादव, विनय बाकलीवाल, सुरजीत सिंह चड्ढ़ा, अमन बजाज, देवेंद्र यादव सहित कई नेता दौड़ में थे। सर्वे में अमन बजाज का नाम आगे था। वहीं ग्रामीण जिलाध्यक्ष में भी रामेश्वर पटेल, रीना बौरासी, मोती पटेल सहित कई नेता दौड़ में थे। लेकिन जब घोषणा हुई तो चिंटू और वानखेड़े आ गए। कांग्रेस नेताओं के आरोप हैं कि सृजन अभियान का विसर्जन कर दिया गया और अब पोस्टर से लग रहा है कि इसके लिए प्रदेशाध्यक्ष पटवारी को जिम्मेदार माना जा रहा है। नेताओं का कहना है कि सृजन अभियान में ही वोट चोरी (क्योंकि सर्वे में सभी की राय ली थी) कर लिया गया, यानी राहुल गांधी बाहर बीजेपी और आयोग पर आरोप लगा रहे और घर में ही वोट चोरी हो चुका है।

खबर यह भी...रतलाम में जीतू पटवारी की कार पर हमला करने वाला युवक गिरफ्तार, आरोपी ने बताई वजह...

कुछ नेताओं ने इसे बीजेपी की साजिश बताया

वहीं कुछ नेता पटवारी के बचाव में आए हैं। पूर्व महासचिव राकेश यादव ने कहा कि यह बीजेपी की साजिश है, क्योंकि वह कांग्रेस संगठन के सृजन अभियान से डर गई है। राहुल गांधी के कहे अनुसार कांग्रेसी कार्यकर्ता बब्बर शेर है और कांग्रेस मजबूती से इसका जवाब देगी।

चिंटू के दो पद का भी विरोध

उधर चिंटू नगर निगम इंदौर के नेता प्रतिपक्ष भी हैं। ऐसे में कुछ नेताओं को उनके दो-दो पद पर होना भी खटक रहा है और इसे भी सृजन अभियान का विसर्जन होना बताया जा रहा है। उनके दो पद के विरोध में दिल्ली में पत्र भी लिखा गया है। लेकिन सूत्रों के अनुसार उन्होंने यह पद संभाला ही इसी शर्त पर है कि वह नेता प्रतिपक्ष बने रहेंगे। वहीं उनके दो पद के विरोध में हाल ही में पूर्व विधायक अश्विन जोशी के साथ कुछ नेताओं की बैठक भी हुई थी।

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢

🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Jitu Patwari | Indore Latest News | Mp latest news

Tags:
  • राहुल गांधी
  • Jitu Patwari
  • जीतू पटवारी
  • हरीश चौधरी
  • चिंटू चौकसे
  • Mp latest news
  • नगर निगम इंदौर
  • Indore Latest News
  • विपिन वानखेड़े
राजस्थान शिक्षक भर्ती में फर्जीवाड़ा, PTI समेत 4 आरोपियों ने कोर्ट में किया सरेंडर

By Jyoti Mahender Bhardwaj

राजस्थान शिक्षक भर्ती में फर्जीवाड़ा, PTI समेत 4 आरोपियों ने कोर्ट में किया सरेंडर
असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती में इंटरव्यू के 40 फीसदी नंबर बरकरार, सरकार-RPSC की अपील मंजूर

By Mukesh Sharma

असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती में इंटरव्यू के 40 फीसदी नंबर बरकरार, सरकार-RPSC की अपील मंजूर
CG Patwari Bharti 2026 : छत्तीसगढ़ में युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, पटवारी के 200 पदों पर भर्ती को मिली प्रशासनिक मंजूरी

By Umeshwari Baghel

CG Patwari Bharti 2026 : छत्तीसगढ़ में युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, पटवारी के 200 पदों पर भर्ती को मिली प्रशासनिक मंजूरी
राजस्थान में 3 दिन बारिश का अलर्ट, 29 जिलों में यलो अलर्ट; नवंबर के पहले सप्ताह में बढ़ेगी सर्दी

By Jyoti Mahender Bhardwaj

राजस्थान में 3 दिन बारिश का अलर्ट, 29 जिलों में यलो अलर्ट; नवंबर के पहले सप्ताह में बढ़ेगी सर्दी
सेवा का संकल्प, सुशासन का सेतु... विष्णु भैया के नेतृत्व में संवरता छत्तीसगढ़

By The Sootr

सेवा का संकल्प, सुशासन का सेतु... विष्णु भैया के नेतृत्व में संवरता छत्तीसगढ़
इंदौर दौरे से पहले अचानक भोपाल पहुंचे मोहन भागवत, समिधा में पदाधिकारियों संग करेंगे बैठक, जैन मुनि से भी मिलेंगे

By Amresh Kushwaha

इंदौर दौरे से पहले अचानक भोपाल पहुंचे मोहन भागवत, समिधा में पदाधिकारियों संग करेंगे बैठक, जैन मुनि से भी मिलेंगे
मंत्रालय बस सेवा 6 महीने बढ़ी, लेकिन नए कर्मचारियों को नहीं मिलेगा मुफ्त पास, जर्जर बसों और आग की घटना पर उठे सवाल

By VINAY VERMA

मंत्रालय बस सेवा 6 महीने बढ़ी, लेकिन नए कर्मचारियों को नहीं मिलेगा मुफ्त पास, जर्जर बसों और आग की घटना पर उठे सवाल