संसद में गूंजा इंदौर में दूषित पानी से मौत का मामला, पूछा- जिम्मेदार कौन?
Sanjay Dhiman | Feb 02, 2026, 18:13 IST
Photograph: (the sootr)
इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी से 32 लोगों की मौतों पर राज्यसभा में सांसद प्रमोद तिवारी, इमरान प्रतापगढ़ी ने सरकार को घेरा। पूछा, इन मौतों का जिम्मेदार कौन?
NEWS IN SHORT
- इंदौर के भागीरथपुरा में गंदे पानी से अब तक 32 लोगों की मौत हो चुकी है।
- सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने राज्यसभा में पूछा कि इन मौतों का असली जिम्मेदार कौन है?
- प्रमोद तिवारी ने जल शक्ति विभाग में भारी भ्रष्टाचार और लापरवाही के आरोप लगाए हैं।
- सदन में सवाल उठा कि क्या केंद्र ने राज्य सरकार से कोई रिपोर्ट मांगी है?
- स्वच्छता में नंबर वन इंदौर के जल आपूर्ति सिस्टम पर अब गंभीर सवाल खड़े हैं।
NEWS IN DETAIL
राज्यसभा में सोमवार को यह मामला चर्चा में आया। कांग्रेस के उपनेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि यह मानवता से जुड़ा मुद्दा है और देश के हर नागरिक को प्रभावित करता है। तिवारी ने केंद्रीय मंत्री से इस पर कार्ययोजना की जानकारी मांगी।
सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने और भी सख्त सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार की जिम्मेदारी इस मामले में है, लेकिन क्या केंद्र के जल शक्ति मंत्रालय ने इस मामले में राज्य सरकार से कोई सवाल पूछा? क्या राज्य सरकार ने इस मामले में कोई रिपोर्ट प्रस्तुत की है? इस पर प्रतापगढ़ी ने गहरी चिंता जताई।
यह खबरें भी पढ़ें..
भागीरथपुरा में दूषित पानी से 32वीं मौत, कांग्रेस फिर 3 फरवरी को करेगी आंदोलन
भागीरथपुरा कांड: दूषित पानी से 31वीं मौत, 21 दिन से थे वेंटिलेटर पर
सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने इंदौर में दूषित पानी से हुई मौतों का मुद्दा संसद में उठाकर कड़ी कार्रवाई और जवाबदेही मांगी।#Indore #RajyaSabha #ImranPratapgadhi pic.twitter.com/VVFYLEP0Mq
— TheSootr (@TheSootr) February 2, 2026
इमरान प्रतापगढ़ी ने सरकार से पूछा जिम्मेदार कौन?
गुजरात के गांधी नगर, मध्य प्रदेश के इंदौर में प्रदूषित पानी पीने के कारण कई लोगों की मौत हो गई।
मैं मंत्री जी से पूछना चाहता हूं : सरकार ग्राउंड वॉटर की क्वालिटी बेहतर करने के लिए क्या कदम उठा रही है.. इससे सदन को अवगत कराएं।
पानी हम सभी के जीवन के लिए बेहद जरूरी है, लेकिन… pic.twitter.com/h6Ke1RIuku
— MP Congress (@INCMP) February 2, 2026
प्रमोद तिवारी ने भ्रष्टाचार पर उठाया सवाल
यह खबरें भी पढ़ें..
भागीरथपुरा कांड पर हाईकोर्ट ने पूर्व जज सुशील कुमार गुप्ता का जांच कमीशन बनाया
भागीरथपुरा कांड : इंदौर से शुरू होगी युकां की जन अधिकार न्याय यात्रा
6c61f7ca-981
इधर अलका लांबा ने की केस दर्ज करने की मांग
लोग जहर पीने को क्यों मजबूर है, आपके पास जल जीवन मिशन में फंड मौजूद है, पिछला खर्च नहीं किया इस बार कम कर दिया। सरकार केवल अपने वालों को खुश करने में लगी है। जवाबदेही तय हो और परिवार के साथ न्याय होना चाहिए। कमाने वाला चला गया तो सरकारी पक्की नौकरी मिलना चाहिए। परिवार को एक करोड़ का मुआवजा मिले। लांबा के साथ मप्र महिला कांग्रेस अध्यक्ष रीना बोरासी सेतिया भी साथ थी।
इंदौर के भागीरथपुरा में मौत का आंकड़ा 32 पहुंचा
डॉ. सैयद नासिर हुसैन ने भी सदन में इंदौर के जल आपूर्ति सिस्टम की पोल खोली। उन्होंने सवाल उठाया कि जो शहर स्वच्छता में मिसाल है, वहां का इंफ्रास्ट्रक्चर इतना खोखला कैसे हो सकता है कि लोग गंदा पानी पीने को मजबूर हैं?
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA