Indore Corporation Bill Scam : अभय राठौर और उसके जीजा निकले 3.69 करोड़ के पानी चोर
Jitendra Shrivastava | May 16, 2024, 20:47 IST
thesootr
इंदौर नगर निगम के घोटालेबाज अभय राठौर और उसके जीजा दोनों के अवैध नल कनेक्शन की जांच की तो कनेक्शनों में लगातार जल सप्लाय पाई गई। इसका हिसाब निकाला तो दस साल में यह दोनों 3.69 करोड़ रुपए की जल चोरी कर चुके हैं...
संजय गुप्ता, INDORE. Indore Corporation Bill Scam : नगर निगम के घोटालेबाज इंजीनियर अभय राठौर और उसके जीजा राकेश चौहान 3.69 करोड़ रुपए के जल चोर निकले हैं। नगर निगम ने दोनों के अवैध नल कनेक्शन की जांच की तो इन कनेक्शनों में लगातार जल सप्लाय पाई गई। इसका हिसाब निकाला तो दस साल में यह दोनों इतनी राशि की जल चोरी कर चुके हैं।
उधर चौहान और राठौर के घर में जिनके नाम पर मकान है (जयसिंह बताया जा रहा है) उनके खिलाफ अवैध नल कनेक्शन, सरकारी संपत्ति के दुरुपयोग और नुकसान पहुंचाने के मामले में नगर निगम ने एफआईआर कराने के लिए पत्र भेज दिया है। इसमें भी उम्मीद है कि शुक्रवार को केस दर्ज हो जाएगा।
इस हिसाब से बनी जल चोरी
- अभय राठौर के घर एक अवैध नल कनेक्शन मिला था जो एक इंच का था। इसमें लगातार वाटर सप्लाय हो रही थी। यह कनेक्शन उसके खुद के नाम नहीं होकर जयसिंह के नाम पर बताया जा रहा है। इस एक कनेक्शन की दस साल की जल चोरी 98 लाख रुपए आई है।
- वहीं उसके जीजा राकेश चौहान के पास तीन कनेक्शन मिले हैं, इसमें दो कनेक्शन एक-एक इंच के थे इसमें भी 98-98 लाख का हिसाब बना है, क्योंकि यह लगातार वाटर सप्लाय वाले थे। यानी 1.96 लाख रुपए का।
- वहीं चौहान के यहां एक चार इंच का भी कनेक्शन था, इसका हिसाब बना है 75 लाख रुपए का। इस तरह चौहान पर कुल 2.71 करोड़ का हिसाब जल चोरी का बना है। वहीं राठौर के घर पर 98 लाख का बना है। इस तरह कुल 3.69 करोड़ की जल चोरी पाई गई है।
पुलिस को एफआईआर के लिए भी गया पत्र
उधर चौहान और राठौर के घर में जिनके नाम पर मकान है (जयसिंह बताया जा रहा है) उनके खिलाफ अवैध नल कनेक्शन, सरकारी संपत्ति के दुरुपयोग और नुकसान पहुंचाने के मामले में नगर निगम ने एफआईआर कराने के लिए पत्र भेज दिया है। इसमें भी उम्मीद है कि शुक्रवार को केस दर्ज हो जाएगा।
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA